जमीनी नेता को मिल रहा जनसमर्थन, अनुभव और सादगी बनी ताकत — झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सक्रियता
Image 2Image 3

झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल एक प्रमुख उम्मीदवार को जमीनी स्तर से जुड़ाव, वार्ड पार्षद के अनुभव और सादगीपूर्ण छवि के कारण दिलीप वर्मा को व्यापक जनसमर्थन मिलता दिख रहा है। हालांकि इनसे साथ तीन अन्य उम्मीदवार की सीधी टक्कर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उम्मीदवार लंबे समय से आम लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। वार्ड पार्षद के रूप में काम करते हुए उन्होंने सड़क, नाली, जलजमाव, अस्पताल ,पानी टंकी, केंद्रीय विद्यालय, सामुदायिक भवन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिससे उनकी पहचान एक जमीनी और पहुंच योग्य जनप्रतिनिधि के रूप में बनी।

समर्थकों के अनुसार उनकी सादगी, मृदुभाषी स्वभाव और सहज व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। “वे आम लोगों की तरह रहते हैं, बिना किसी दिखावे के सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं,” यह कहना है कई मतदाताओं का। आम साधारण जीवनशैली और विनम्र व्यवहार के कारण उन्हें सभी वर्गों—युवा, महिला और बुजुर्ग—का समर्थन मिल रहा है।

चुनावी माहौल में जहां कई प्रत्याशी बड़े-बड़े वादों और प्रचार अभियानों में लगे हैं, वहीं यह उम्मीदवार घर-घर संपर्क और व्यक्तिगत संवाद पर जोर दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर छोटी बैठकों और मोहल्ला सभाओं के जरिए वे मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नगर परिषद चुनाव में स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत छवि का खास महत्व होता है। ऐसे में जमीनी पकड़ और पूर्व अनुभव चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।

अब देखना यह है कि मतदान के दिन जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, लेकिन फिलहाल शहर में इस उम्मीदवार की सादगी और लोकप्रियता चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

टक्कर में चार, ‘शोले’ वाले अव्वल — झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक
Image 2Image 3
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मैदान में चार प्रमुख उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन चुनावी चर्चा में ‘शोले’ वाले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। रमेश सिप्पी निर्देशित शोले फिल्म में धर्मेंद्र के यादगार अभिनय  को लेकर काफी चर्चा होती है ठीक उसी तरह से लोग बीरू की चर्च कर रहे है ।समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के कारण ‘शोले’ अव्वल स्थिति में है।
चुनावी सभाओं और जनसंपर्क अभियानों में उम्मीदवार लगातार मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। झारखंड  मुक्ति मोर्चा के समर्थकों का कहना है कि राज्य सरकार की मैया सम्मान योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिला है, जिसका सकारात्मक असर चुनावी माहौल में भी देखने को मिल रहा है। महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं के बीच इस योजना को लेकर खास चर्चा है।
इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा वर्षों से की जा रही गौ माता सेवा को भी प्रमुख मुद्दा बनाया जा रहा है। समर्थकों का विश्वास है कि समाजसेवा और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों का आशीर्वाद चुनाव में समर्थन के रूप में मिलेगा।
हालांकि चुनावी मैदान में अन्य समाजसेवी और पूर्व वार्ड पार्षद भी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। कोई वर्षों से सामाजिक कार्यों के जरिए पहचान बना चुका है तो कोई वार्ड पार्षद रहते हुए जनता के बीच सक्रिय रहकर लोकप्रियता हासिल कर चुका है। सभी उम्मीदवार अलग-अलग मुद्दों और वादों के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं, घर-घर संपर्क और प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा और अंतिम समय तक तस्वीर साफ नहीं होगी।
अब देखना यह है कि जनता विकास, समाजसेवा और योजनाओं के वादों में किस पर भरोसा जताती है। फिलहाल झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
जनसंपर्क में उमड़ा अपार जनसमर्थन, दिलीप वर्मा ने मांगा आशीर्वाद जनसंपर्क में उमड़ा अपार जनसमर्थन, दिलीप वर्मा ने मांगा आशीर्वाद
Image 2Image 3

झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिलीप वर्मा का जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने ताराटांड़ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिलीप वर्मा ने मतदाताओं से 23 मई को क्रमांक 2 पर छड़ी छाप पर मुहर लगाकर विजय दिलाने और आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है।

जनसंपर्क अभियान में लोकनाथ वर्मा, बनवारी वर्मा, महेश वर्मा, संतोष राणा, भरतलाल पाण्डेय सहित कई समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों का दावा है कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और इस बार परिवर्तन तय है।

झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीरेंद्र यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
Image 2Image 3
झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के  प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार यादव उर्फ बीरू फर्नीचर झामुमाे समर्थित के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को शहर के ब्लॉक रोड स्थित परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र सांदिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने कहा कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार बीरेंद्र यादव को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में विकास और जनहित के मुद्दों पर उनकी मजबूत दावेदारी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार को और तेज करने की अपील की। वहीं प्रत्याशी बीरेंद्र यादव ने कहा कि शहर वासियों की समस्याएं को हर हाल में दूर करूंगा । पानी की मुक्कमल सुविधा पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, नगर कोषाध्यक्ष पंकज बरनवाल, गंगा यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य सहित कई महिला समर्थक, गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोडरमा गौशाला में गौवंशों के लिए मिठास भरी रही मकर संक्रांति, समाजसेवी बीरेंद्र यादव ने कहा समाजसेवा के साथ गौसेवा से मिलती है सुखद अनुभूति
Image 2Image 3
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे शहर में तिलकुट की सोंधी खुशबू और गुड़ की मिठास ने पर्व का उल्लास घोल दिया। लोग एक-दूसरे को चूड़ा-तिलकुट और गुड़-दही की दावत देकर रिश्तों में मिठास बढ़ाते नजर आए। इसी कड़ी में शहर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में भी मकर संक्रांति विशेष रूप से मिठास भरी रही। जहां 350 से अधिक गौवंशों के लिए पर्व को सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के प्रतिष्ठित फर्नीचर व्यवसायी, ब्लॉक रोड स्थित बीरू फर्नीचर के संचालक बीरेंद्र यादव उर्फ बीरु यादव मकर संक्रांति की सुबह करीब सवा क्विंटल गुड़, तिलकुट और चूड़ा लेकर गौशाला पहुंचे। गौशाला कर्मियों के सहयोग से उन्होंने रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण ओझा के साथ मिलकर सभी गौवंशों को तिलकुट, गुड़ और चूड़ा खिलाया। इस सेवा कार्य से न केवल गौवंशों को सुखद अनुभूति मिली। बल्कि उपस्थित लोगों ने भी दिव्य आशीर्वाद का अनुभव किया।इस अवसर पर बीरेंद्र यादव ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सभी को गौसेवा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि परमात्मा की कृपा से वे निरंतर समाजसेवा और गौ सेवा के कार्यों में जुड़े हुए हैं और आगे भी सेवा का अवसर मिलने पर पूरे तन-मन से लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बीरेंद्र यादव में गौसेवा की जो भावना है, वह बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। रोटरी क्लब के सदस्य के रूप में समाजसेवा के कार्यों में उनका सहयोग हमेशा सराहनीय रहता है। वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि जिस समर्पण से बीरेंद्र यादव अपने घर में गौवंशों की देखभाल करते हैं। उसी भाव से वे गौशाला के गौवंशों की भी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि गौसेवा से संतुष्ट गौमाता से 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान बीरेंद्र यादव की ओर से गौशाला के सभी कर्मियों के लिए भी तिलकुट, गुड़, दही और चूड़ा की व्यवस्था की गई।
रांची के धुर्वा में लापता बच्चों के परिजनों से मिलीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Image 2Image 3
रांची : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को धुर्वा स्थित लापता बच्चों के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मंत्री ने परिवारजनों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों की मां ने भावुक होकर अपने बच्चों की शीघ्र और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जी से दूरभाष पर बात की तथा लापता बच्चों की माता एवं परिवारजनों से भी सीधे बातचीत करवाई, ताकि उनकी बात शीर्ष स्तर तक पहुंचे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखते हुए बच्चों की जल्द से जल्द खोज और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यदि घटना के पहले 24 घंटे में स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाई होती, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर राज्य का पुलिस मुख्यालय स्थित है। साथ ही राज्य के सभी मंत्रीगण एवं माननीय मुख्यमंत्री भी यहीं से चंद मिनटों की दूरी पर कार्य करते हैं। इसके बावजूद उनके नाक के नीचे इतनी गंभीर घटना हो जाना और किसी को कोई भनक तक न लगना, राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
झुमरी तिलैया: 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में भरोसे का नाम बना अवध्या क्लासेस
Image 2Image 3
बजरंग नगर, झुमरी तिलैया स्थित अवध्या क्लासेस पिछले 5 मार्च 1999 से शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में सशक्त, विश्वसनीय और परिणामोन्मुखी संस्थान के रूप में निरंतर अपनी पहचान बनाए हुए है। इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना वरिष्ठ शिक्षाविद राम रतन अवध्या ने की थी, जिनके 25 वर्षों से अधिक के समर्पित शिक्षण अनुभव का लाभ लेकर आज सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर चुके हैं।

अवध्या क्लासेस से अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर राज्य एवं केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि संस्थान की अनुशासित व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली, अनुभवी मार्गदर्शन और सतत मूल्यांकन आधारित शिक्षण पद्धति का सशक्त प्रमाण है।

संस्थान द्वारा 5 जनवरी 2026 से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की विशेष गहन तैयारी कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं, जिसमें झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मार्च 2026 में संभावित जेटेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम को नवीनतम परीक्षा पैटर्न, अद्यतन सिलेबस एवं व्यावहारिक प्रश्न-पद्धति के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह विशेष गहन कक्षा प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 6 बजे तक संचालित की जा रही है, जिसमें विषयवार गहन अध्ययन, मॉडल प्रश्न-पत्र, नियमित टेस्ट, त्रुटि विश्लेषण एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। जो अभ्यर्थी अब तक नामांकन नहीं करा सके हैं, उनके लिए 12 जनवरी तक अंतिम अवसर निर्धारित किया गया है।

अवध्या क्लासेस के निदेशक राज भूषण अवध्या ने बताया कि दो माह की यह गहन तैयारी कक्षा जेटेट सहित अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक और सफलता की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगी। सीमित समय में अधिकतम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम विशेष रणनीति के साथ संचालित किया जा रहा है।

यह पहल विशेष रूप से कोडरमा जिला एवं आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और किफायती मार्गदर्शन उपलब्ध हो सके तथा उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

अवध्या क्लासेस का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि योग्य, संस्कारित, विषय-निपुण और आत्मविश्वासी शिक्षक तैयार करना है, जो आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सशक्त दिशा दे सके ।

में भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीता बजरंगबली माँ सन्तोषी प्राणप्रतिष्ठा को लेकर बैठक
Image 2Image 3
झुमरीतिलैया के गुमो में भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीता बजरंगबली माँ सन्तोषी प्राणप्रतिष्ठा हेतु एक बैठक मंदिर प्रांगण में सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में यज्ञ समिति का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय पाण्डेय को चुना गया ।वहीं उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अरविंद सिंह, तपेश्वर शर्मा, सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, सचिव उमेश सिंह, सहसचिव आशीष पाण्डेय, रौशन सिंह, राजीव सिंह, सचिन सिंह, बंटी सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सहकोषाध्यक्ष चंदन शर्मा, टिंकू सिंह, गौतम सिंह, अजित सिंह को बनाया गया।जबकि संरक्षक प्रदीप सिंह, तपेशश्वर शर्मा दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, महादेव शर्मा को बनाया गया । बैठक के बाद यज्ञ के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ पांच दिवसीय होगा जिसमें 2 अप्रैल को नगर भृमण एवं 11 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सुरु होकर 15 अप्रैल को समापन होगा। इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे ।बैठक में जयन्त शर्मा, गौतम सिंह, प्रताप सिंह, शशि पाण्डेय, सुनील सिंह अलावे सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
11 जनवरी 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी
Image 2Image 3
सम्पर्क - 8877674432
आज का पंचांग
दिनांक - 11 जनवरी 2026 दिन - रविवार विक्रम संवत् - 2082 अयन - दक्षिणायण ऋतु - शिशिर मास - माघ पक्ष - कृष्ण तिथि - अष्टमी सुबह 10:20 तत्पश्चात् नवमी नक्षत्र - चित्रा शाम 06:12 तत्पश्चात् स्वाती राहुकाल - शाम 04:38 से शाम 06:00 पंचक - नही है सूर्योदय - 06:31 सूर्यास्त - 05:12 दिशा शूल - पश्चिम दिशा में दोष परिहार - दलिया/घी/पान खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
कर्ज मुक्ति का एक सटीक उपाय जब भी आप कहीं बाहर से अपने घर में प्रवेश करते हैं - कुछ सेकंड अपने दहलीज पर खड़े हो जाइए - खड़े होकर सोचिए मेरी इनकम बढ़ रही है कर्ज समाप्त हो रहा है- 11 बार लक्ष्मी का बीज मंत्र""ह्रीं ""(hreem) का उच्चारण कर दाहिना पांव आगे बढ़ाकर घर में प्रवेश कीजिए - ऐसा कुछ दिन करोगे तो आपको महसूस होगा इनकम बढ़ रही है जब इनकम बढ़ेगी तो आप अपने कर्ज को समाप्त कीजिए
आज का राशिफल
मेष - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन भी आपके लिये शुभ रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विविध क्षेत्रों से लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन लापरवाही के चलते सफलता कुछएक में ही मिल पाएगी। सामाजिक व्यवहारों के लिये दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा मित्र परिचितों के आयोजनों में योगदान देंगे। नौकरी पेशा जातको को आज थोडा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका उचित लाभ भी मिलेगा लेकिन इंतजार के बाद ही। पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति पर खर्च करेंगे। थोड़ी नौक झोंक के बाद दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। छोटी यात्रा के योग भी है जो केवल खर्चीली ही रहेगी। कुछ समय के मानसिक तनाव को छोड़ सेहत ठीक रहेगी। वृष - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वभाव में जल्दबाजी रहने से कोई गलती होने की संभावना है धर्य से काम करें अन्यथा बाद में अपनी गलती का गुस्सा किसी और पर उतार कर अशांति फैलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य मे अधिक परिश्रम करेंगे उसकी जगह किसी अन्य मार्ग से धन लाभ होने पर अचंभित होंगे। मध्यान बाद का समय अशांति वाला रहेगा किसी पडोसी अथवा स्वजन से अहम् को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर भी उधारी वाले परेशान करेंगे किसी का आर्थिक सहयोग मिलने से समस्या कुछ कम होगी। बुजुर्गो का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। शुभ आयोजनों में सम्मिलित होंगे। मिथुन - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) बीते दिन की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा परन्तु स्वभाव में थोड़ी गरमी आज भी बनी रहेगी लोग आपसे बात करने में झिझकेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा बीमारियों से निजात मिलेगी लेकिन थोड़ा बहुत आलस्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पूरा ध्यान देंगे थोड़े परिश्रम से नए अनुबंध मिल सकते है मध्यान के बाद जहां से उम्मीद नही होगी वहां से आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्र से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे फिर भी मर्यादा बनाये रखें संध्या के बाद का समय रिश्तेदारी अथवा परिवारिक मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोटादि का भय है। कर्क - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक स्वभाव को नरम रखे अन्यथा पूर्व में बनाये व्यवहार खराब हो सकते है। मध्यान तक सार्वजनिक व्यवहारों से लाभ के अवसर मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा धन लाभ आवश्यकता अनुसार होने पर भी संतोष नही होगा। दोपहर बाद आपकी आलसी प्रवृति के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य अनुबंध के आज हाथ आते आते निकलने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलने से लाभ होगा। भविष्य के लिये आज निवेश करने से बचें। सिंह - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लाएगा लेकिन भाग्य भरोसे बैठने की स्थिति में परिणाम विपरीत बीबी हो सकते है मेहनत करने में आज कसर ना छोड़े बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी व्यवसायी वर्ग को अतिरिक्त आय होने की संभावना अधिक है। किसी निकटस्थ के सहयोग से भाग्योदय होगा। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा अधिकारी वर्ग आप के ऊपर विश्वास करेंगे। संध्या बाद उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा मित्रों के साथ रमणीक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा लेकिन आज बाहर की अपेक्षा घर मे थोड़ी खटपट रहने पर भी अधिक सुरक्षित अनुभव करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। कन्या - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रातःकाल से ही किसी न किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहने से कार्य क्षेत्र पर कम योगदान दे पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को आज परिश्रम का उचित फल पाने के लिये अधिक मेहनत और नाराजगी का सामना करना पड़ेगा लेकिन पूर्व और आज मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या बाद से देखने को मिलेगा असंभव कार्य भी सम्भव होते प्रतीत होंगे। धन लाभ होने के साथ ही खर्च भी तुरंत हो जाएगा। मध्यान पश्चात मित्र-परिचितों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ का धन खर्च अधिक होगा। तुला - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन का पहला हिस्सा आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। रुके हुए काम पूर्ण करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा सहयोग की कमी रहने से मामूली कार्य भी पहाड़ जैसा लगेगा फिर भी मेहनत से पीछे ना हटे मध्यान बाद से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता भी आने से निर्णय लेने में परेशानी होगी फिर भी मानसिक रूप से राहत मिलेगी। धन का निवेश आज भूलकर भी ना करें लंबी यात्रा से बचे हानि हो सकती है। स्वभाव में नरमी आने से परिजनों से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन प्रेम प्रसंगों से मान हानि होगी। उलझनों से स्वयं को दूर रख आज शांति से समय बिताए। वृश्चिक - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज दिन का आधा भाग आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। आज मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने की क्षमता न्यून रहेगी जिस कार्य को करने का प्रयास करें उसी में विलंब होगा आरम्भ होने के बाद भी सफलता संदिग्ध रहने के कारण उत्साह से काम नही कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी न किसी बात पर तकरार की स्थिति बनेगी कुछ भी बोलने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। किसी भी बड़े कार्य को करने से पहले अनुभवियों की सलाह लेना हितकर रहेगा। भावनाओ में बहकर अनुचित कार्य से बचे। मध्यान से बुद्धि विवेक विकसित होगा अपने व्यवहार की ग्लानि होने पर परिजनों से स्नेहपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। आध्यत्म का सहारा लें। धनु - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पूर्व में किये परिश्रम का आज फल धन लाभ अथवा किसी न किसी रूप में अवश्यके मिलेगा। पुराने धन की उगाही के लिए आज का दिन शुभ है देनदारी को भी तुरंत निपटाने के प्रयास करें अथवा कहा सुनी हो सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय होने से आय के मार्ग बनेंगे लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित रहने के कारण बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज विलम्ब होगा इसलिये ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। सगे संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। दिखावे की मानसिकता से बचे बाद में परेशानी होगी। सेहत अधिक थकान होने से नरम होगी। मकर - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपको शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा मध्यान तक किसी भी कार्य अथवा निर्णय लेने से पहले भविष्य में मिलने वाले परिणाम को देखकर ही कार्य करे सफलता की संभावना बढ़ेगी।दोपहर के बाद पूर्व में किये गए परिश्रम एवं प्रयास आज फलीभूत होंगे धन लाभ असमय होने से अधिक सतर्क रहना पड़ेगा। आकस्मिक यात्रा के कारण कार्य व्यवसाय में ठीक से समय नही दे पाएंगे फिर भी सहकर्मी एवं अधीनस्थों के सहयोग से काम चलता रहेगा। अधिकारी वर्ग आज मेहरबान रहेगा। अभीष्ट सिद्धि के योग है अतिआत्मविश्वाश से बचें। भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछताना ना पड़े इसका भी ध्यान रहे। सेहत संध्या बाद थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। कुंभ - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में कई लाभ के अवसर आएंगे। परंतु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका समय पर लाभ नहीं ले पाएंगे। नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। महिला वर्ग विशेष कर स्थिति को भापकर ही कुछ बोले बेतुकी बातो से आस पास का वातावरण खराब हो सकता है। नौकरी पेशाओ को आज भाग्य में कुछ कमी अनुभव होगी लापरवाही में कार्य करने पर अधिकारियो से बहस होगी। सरकारी कार्यो में विघ्न आएंगे आज ना ही करें। परिजनों का सहयोग केवल स्वार्थी के लिये ही मिलेगा। सेहत में कुछ न कुछ कमी लगी रहेगी। मीन - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन आपके लिए विषम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय किसी कार्य को लेकर असमंजस में खराब होगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना लेदेकर काम करेंगे। मध्यान बाद परिस्थिति बदलने से कार्यो में विलम्ब एवं असफलता मिलने से मानसिक चिंता के कारण परेशान रहेंगे सेहत में भी बदलाव आने से उत्साह घटेगा। खर्चे यथावत रहने से धन की कमी अनुभव होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा बीमारी पर खर्च होगा। पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।
झुमरी तिलैया को मिलेगी बड़ी सौगात, सुभाष चौक और महाराणा प्रताप चौक पर बनेगा अंडरपास
Image 2Image 3
झुमरी तिलैया शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहर के सुभाष चौक एवं महाराणा प्रताप चौक पर अंडरपास निर्माण की क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में किए गए झुमरीतिलैया की जनता एवं कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अनुरोध को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण हेतु डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। डीपीआर पूर्ण होते ही अंडरपास निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। अंडरपास के निर्माण से शहर में लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कोडरमा जिले के समस्त नागरिकों की ओर से केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। क्षेत्रवासियों में इस निर्णय को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।