बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता, ओम बिरला ने तारिक रहमान को सौंपा पीएम मोदी का पत्र
#pmnarendramodiinvitespmtariquerahmantovisit_india
![]()
बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद नयी सरकार का गठन हो गया है। तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है की। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
तारिक रहमान को भारत आने का न्योता
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत बधाई पत्र तारिक रहमान को सौंपा। मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिरला ने लिखा, "बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ अभी-अभी एक रचनात्मक बैठक संपन्न हुई। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने पीएम रहमान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया। मैंने भारत की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।"
मिलकर काम करने की उम्मीद
वहीं, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त, रियाज हमीदुल्लाह ने एक्स पोस्ट में कहा, "शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की। पीएम रहमान ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन स्वीकार किया।" रियाज हमीदुल्लाह ने कहा, "माननीय स्पीकर ने भारत की तरफ से शुभकामनाएं और भारत आने को न्योता दिया। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और भारत के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने और जन केंद्रित साझेदारी को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।"
क्या सुधरेंगे दोनों देशों के संबंध?
मुहम्मद यूनुस के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध काफी बिगड़ गए थे। अब रहमान के पीएम बनने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। पीएम मोदी का रहमान को जीत की बधाई देना और भारत आने का आमंत्रण देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भारत, बांग्लादेश से संबंधों को फिर से मज़बूत करने के लिए तैयार है।






2 hours and 1 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.5k