झारखंड बजट सत्र की तैयारी पूरी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए जरूरी निर्देश

Image 2Image 3

झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के पांचवें (बजट) सत्र के शुरू होने से पूर्व, मुख्यमंत्री कक्ष में आयोजित इस बैठक में कई नीतिगत निर्णय लिए गए। यह सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक चलेगा।

ग्रामीण विकास और निवेश पर जोर:

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था, विशेषकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री की हालिया दावोस (World Economic Forum) यात्रा का भी उल्लेख किया गया, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ द्विपक्षीय चर्चा की थी। इन वैश्विक संवादों का लाभ राज्य के बजट और भविष्य के निवेश में देखने को मिल सकता है।

अधिकारियों को कड़े निर्देश:

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मुद्दों, विशेषकर ट्राइबल वेलफेयर और स्कॉलरशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने वित्त विभाग को आगाह किया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों पर पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चले।

उपस्थिति:

इस उच्चस्तरीय बैठक में वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

गढ़वा: पसीने से सींच रहे हैं जीत की जमीन, अलखनाथ पाण्डेय का 'पैदल' जनसंपर्क अभियान चर्चा में

Image 2Image 3

गढ़वा। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने जनता से जुड़ने के लिए एक अनोखा और कठिन रास्ता चुना है। नामांकन के बाद से अब तक वे लगातार 122 घंटे पैदल चलकर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों का दौरा कर चुके हैं।

जनता से सीधा संवाद और बुनियादी मुद्दों पर जोर:

जनसंपर्क के दौरान अलखनाथ पाण्डेय केवल वोट नहीं मांग रहे, बल्कि लोगों की समस्याओं को करीब से समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि गढ़वा की जनता की उम्मीदों और विकास की आकांक्षाओं का चुनाव है। मेरा संकल्प है कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो साफ-सफाई, जलनिकासी, बेहतर सड़कें और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"

दिलचस्प हुआ मुकाबला:

122 घंटों की इस लंबी पदयात्रा ने गढ़वा के चुनावी माहौल को गरमा दिया है। समर्थकों का कहना है कि सीधे घर-घर पहुँचने से जनता के बीच प्रत्याशी के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने भी कई जगह फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, अलखनाथ पाण्डेय का यह 'पैदल मार्च' विपक्षियों के लिए भी चुनौती खड़ी कर रहा है। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज करने की तैयारी है।

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.....आदित्य साहू


Image 2Image 3

श्री साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए बौखलाहट में हैं। इसलिए अपराधियों के माध्यम से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सत्ता पक्ष के इशारे पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।

श्री साहू ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चक्रधर के भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गगराई को जान से मारने की मिली धमकी एवं एक महिला कार्यकर्ता के घर चिपकाए गए धमकी को मीडिया के समक्ष रखा।

श्री साहू ने धनबाद एवं मेदिनीनगर पलामू के उम्मीदवारों को भी अपराधियों से मिली धमकी की चर्चा की।

श्री साहू ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी बात की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कहा कि पिछले 6 वर्षों से अपराधियों दलालों,बिचौलियों का संरक्षण करने वाली राज्य सरकार अब निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने केलिए अपराधियों का सहारा ले रही।सूचना मिल रही है कि कई कुख्यात अपराधी राज्य के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

कहा कि भाजपा ने पहले से ही इसकी आशंका व्यक्त की है।

कहा कि यह सरकार हार के डर से दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराई।साथ ही बैलेट से चुनाव कराने की पीछे भी इस सरकार की मंशा अपराधियों ,गुंडों के सहारे बूथ लूटने ,बूथ कैप्चरिंग की है।

कहा कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।

कहा कि जिस प्रकार से निकाय चुनाव को लेकर अपराधियों की सक्रियता बढ़ी है इससे यह बात सच हो रही है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने केलिए तैयार है। अपराधियों के माध्यम से अपना उद्देश्य पूरा करने की मंशा राज्य सरकार रखती है।

राज्य सरकार और अपराधियों के बीच एक दूसरे की सुरक्षा करने का समझौता है।

भाजपा राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मांग करती है कि राज्य सरकार अपराधियों के आतंक पर सख्त लगाम लगाए।

कहा कि निर्वाचन आयोग केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती निकाय चुनाव में सुनिश्चित करे साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी बूथों पर लगाना सुनिश्चित करें।यदि राज्य सरकार अपराधियों का संरक्षण करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक चुप नहीं बैठेगी।

प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद पी एन सिंह,जिलाध्यक्ष श्रवण राय भी उपस्थित थे।

2050 तक रिकॉर्ड संख्या में विदेश जाएंगे झारखंडी छात्र: मरंग गोमके छात्रवृत्ति योजना पर सीएम का बड़ा विजन"

मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों (UK) में उच्च शिक्षा और शोध कर रहे राज्य के पाँच मेधावी स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दल में डॉ. रेजिना हांसदा (यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (ऑक्सफोर्ड/ISS), माधुरी खलखो (SOAS), रूबी हेंब्रम (LSE) और नोलीना मिंज (सेंट एंड्रयूज) शामिल थीं।

छात्रों ने सराहा मुख्यमंत्री का प्रयास:

मुलाकात के दौरान स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री की 'मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना' की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हालिया विदेश यात्रा के दौरान छात्रों से मिलना एक ऊर्जावान पहल थी। उन्होंने अपील की कि राज्य के आदिवासी बच्चों को पीएचडी और रिसर्च के क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहित किया जाए ताकि 'गुरुजी' (शिबू सोरेन) के सपनों को साकार किया जा सके।

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री का संकल्प: शिक्षा ही विकास की धुरी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा— "मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज हमारे आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं, यह बदलाव की बड़ी तस्वीर है।" मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्रों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन भविष्य में इस संख्या को और बढ़ाने पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उनका लक्ष्य है कि वर्ष 2050 तक अधिक से अधिक छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर झारखंड का गौरव बढ़ाएं।

गिरिडीह के "मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा" समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Image 2Image 3

सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गिरिडीह जिले के उपायुक्त (DC) श्री रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले पारंपरिक उत्सव का विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री ने दी अपनी सहमति:

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सहर्ष इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपनी सहमति प्रदान करते हुए गिरिडीह के नागरिकों को इस पावन अवसर के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार प्रकट किया है।

यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति से उत्सव की गरिमा बढ़ेगी।

कंचन जायसवाल ही बहाएंगी गढ़वा में विकास की गंगा, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मांगा समर्थन"

गढ़वा। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को उन्होंने शहर के सोनपुरवा और नगवां मुहल्ला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से 'बेंच छाप' (क्रमांक-5) पर वोट देने की अपील की।

Image 2Image 3

झामुमो सरकार पर साधा निशाना:

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "झामुमो के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और विकास पूरी तरह ठप है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं के सम्मान में एक स्वच्छ और बेदाग छवि की प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।" उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने के लिए नगर परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का जीतना अनिवार्य है।

प्रत्याशी का संकल्प:

अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे और हर नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान होगा।

प्रमुख उपस्थिति:

मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद घुरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी और बिनोद चंद्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपनी जड़ों की ओर: पैतृक गांव नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Image 2Image 3

नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गांव की मिट्टी में कदम रखते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुसार मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री यहाँ आयोजित एक पारंपरिक 'सामाजिक सद्भाव बैठक' में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

आदित्यपुर में मेयर प्रत्याशी बिनोती हंसदा द्वारा भाजपा का झंडा का दुरुपयोग —- भाजपा

Image 2Image 3

आदित्यपुर नगर निगम प्रत्याशी बिनोती हंसदा के ख़िलाफ़ कारवाई हो —भाजपा

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया की आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बिनोती हंसदा के पति बोरजो राम हंसदा द्वारा अपने सोशल मीडिया में पोस्ट में भाजपा का झंडा का प्रयोग किया गया है जबकि यह चुनाव दलीय स्तर पर नहीं हो रहा है ।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिस तरह आदित्य पुर नगर निगम का मेयर प्रत्याशी बिनोती हंसदा एवं उनके पति बोरजो राम हंसदा ने भाजपा का झंडा का दुरुपयोग किया उससे आदित्यपुर की मतदाता दुविधा में हो गए है और दिग्भ्रमित हो गए है ।

प्रतिनिधिमंडल ने बोरजो हंसदा द्वारा सोशल मीडिया ने पोस्ट किए गए पोस्ट का वीडियो भी आयोग को सौंपा ।प्रतिनिधिमंडल में आरती कुजूर और सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे ।

धनबाद मेयर चुनाव: रवि चौधरी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, रंगाटांड़ से मटकुरिया तक समर्थकों का रहा कब्जा।

Image 2Image 3

धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रवि चौधरी ने सोमवार को एक भव्य जनसंपर्क रैली निकालकर अपनी चुनावी ताकत का अहसास कराया। रंगाटांड़ मोड़ से शुरू होकर मटकुरिया चेक पोस्ट तक चली इस रैली में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

रैली का मार्ग और स्वागत:

करीब साढ़े छह घंटे तक चली यह रैली नया बाजार, पुराना बाजार, बरमसिया, मनईटांड़ और बैंक मोड़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा और माला पहनाकर रवि चौधरी का अभिनंदन किया। रत्नेश्वर मंदिर के पास पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जनसंपर्क को और गति दी।

जनता के बीच मुख्य मुद्दे:

जोड़ाफाटक और पुराना बाजार में छोटी जनसभाओं को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कहा:

"धनबाद की जनता अब बदलाव चाहती है। मेरा लक्ष्य शहर को न केवल स्वच्छ बनाना है, बल्कि सड़क, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर जवाबदेही तय करना है।"

स्थानीय लोगों ने जलभराव, सफाई की कमी और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

प्रमुख उपस्थित कार्यकर्ता:

रैली को सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, अनेस यादव, मनोज साव, सुकेश मालाकार, विपिन लाला, राकेश चंचल, बबलू शेख, रणधीर मालाकार और डॉ. सोमाशेखर सहित कई अन्य गणमान्य लोग सक्रिय रहे।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा भगलपुर में जन सम्पर्क अभियान चलाया।।

गढ़वा:- नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा भगलपुर में जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहां बेंच छाप का पर्चा वितरण करते हुए सहयोग समर्थन मांगा। जनता ने भरपूर सहयोग का वादा किया।

Image 2Image 3

मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। शहर का विकास रुका हुआ है जिसे पुरा किया जाएगा। शहर में स्वच्छ वातावरण का माहौल तैयार करते हुए हर वार्ड को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पानी शौचालय सुरक्षा की भारी कमी है शहर में अब तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है।

जनता के अनुरूप क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि शहर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है बरसात में जगह जगह पानी भर जाता है उसके लिए विशेष अभियान चलाकर नली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में छोटे छोटे व्यापारियों से हो रहे अवैध वसूली को खत्म किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी अरविंद धर दुबे रितेश चौबे अरुण तिवारी रामशीष तिवारी संजय तिवारी अविनाश पासवान अंकित तिवारी विकास तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय पियुष चौबे निखील तिवारी विकास तिवारी शुभम तिवारी शुभम गुप्ता सरिता सागर सीमा देवी माधुरी देवी विद्या देवी अनामिका प्रकाश शहादत अरविंद सोनी सहित लक्ष्मण उपाध्याय अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।।