मनरेगा बचाओ संग्राम: सुल्तानपुर की सड़कों पर कांग्रेसियों का हुजूम, सरकार पर बरसे कांग्रेसी*
पदयात्रा नहीं,अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की है शुरुआत : अभिषेक सिंह राणा*
मनरेगा को कमजोर करने की साजिश को नहीं सफल होने देगी कांग्रेस : बीपी सिंह*
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जोरदार पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन पांडेय के नेतृत्व में सदर विधानसभा (जयसिंहपुर) क्षेत्र में निकली इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों और महिलाओं की भागीदारी रही।
पदयात्रा का शुभारंभ जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहे से हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं औऱ जॉब कार्ड धारकों ने हाथों में मनरेगा बचाओ संग्राम का बैनर महात्मा गांधी की फ़ोटो और कांग्रेस का झंडा लेकर मनरेगा के समर्थन में नारेबाजी की। बगिया चौराहे से शुरू हुई यात्रा सदरपुर जयसिंहपुर गाँव कान्हापुर सुकुलबिजौली होते हुए जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बीपी सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
जनपद की विधानसभा कादीपुर सुल्तानपुर व सदर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की। सुल्तानपुर 188 विधानसभा की पदयात्रा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से सुपर मार्केट डाकखाना चौराहा गन्दानाला अस्पताल चौराहा रोडवेज बस स्टेशन से विकास भवन के सामने से होते हुए पंत स्टेडियम होकर लाल डिग्गी चौराहे तक निकाली गई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है। मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा, बजट में कटौती की जा रही है और काम के अवसर घटाए जा रहे हैं। कांग्रेस यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगी। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, इसे समाप्त करने की साजिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बीपी सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा यह सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है,जबकि गांव का मजदूर अपने हक के लिए भटक रहा है। कांग्रेस हर गांव, हर मजदूर और हर गरीब के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनआंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और मनरेगा के मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन तैयार करें। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ संग्राम आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेगा। इस अवसर जफर खान, फिरोज अहमद, राहुल त्रिपाठी, राजेश तिवारी, राम भवन पांडे, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश पाठक, होशिला भीम, जफीर अहमद, सुरेश चंद्र मिश्र, ममनून आलम, आवेश अहमद, मनोज तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, सलाउद्दीन हाशमी, हामिद राईनी, मोहसिन सलीम, अरबाज खान, शरद श्रीवास्तव, अनवर फौजी, जमींदार यादव, अनवर शाही, मोती पाल, शिवपूजन सिंह, रामचंद्र कोरी, अशोक वर्मा, असलम, इकराम, आशु मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, संतोष तिवारी,विनय त्रिपाठी, राहुल पांडे, आशीष, दिनेश तिवारी, बाबुल खान, श्याम किशोर, श्याम लगन, जाकिर हसन सुब्रत सिंह सनी आदि लोग शामिल रहे। इनसेट- कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत पदयात्रा हमजापुर पठान से कांग्रेस जनों द्वारा निकाली गई जिसका बनकेगांव पड़ेला नूरपुर गौराबीबीपुर रानीपुर होकर कादीपुर तहसील मुख्यालय पर समापन हुआ, पदयात्रा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज, विजयपाल, सर्वेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, इश्तियाक अहमद, राम प्रयाग निसाद, छोटे लाल प्रजापति अनिल गौतम आदि लोग शामिल रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k