आजमगढ़: महाशिवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण
आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, संभ्रांत नागरिकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से मेले के दौरान संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा सभी को आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। बैठक उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं परिसर की स्वच्छता आदि का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आजमगढ़: अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से युवक की मौत, एक घायल
आजमगढ़। बारात में आए युवक के अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गयी और रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष घायल है बुरहानपुर से बारात में अपनी मोटर साईकिल काली स्प्लेंडर नम्बर (UP61BR0160)से ढाका रामधनी यादव के यहां आए थे वहां से वापसी में जब वह रामपुर जमील फलन देवनाथपुर माइनर के सामने पहुँचे बाइक नियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड 23 में तेज स्पीड होने के कारण गिर गई जिसमें मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई तथा रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह को काफी चोट आई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सब इंस्पेक्टर दीपक राय आनंद मौर्य के साथ मौके पर पहुंच कर बाड़ी को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया तथा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया है।खबर लिखे जाने तक की वक्त का इलाज हो रहा था।
आजमगढ़: डिप्टी कमिश्नर ने ब्लाक व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण , जाने क्या हैं मामला
आजमगढ़। उपनिदेशक मत्स्य और अपर निदेशक स्वास्थ्य ने ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। मंडलायुक्त के निर्देश पर उप निदेशक मत्स्य वी एन गौड़ ने तहबरपुुुुर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने ब्लाक में स्थापना ,एन आर एल एम, मनरेगा,लेखा, पंचायत विभाग के पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूंछ - ताछ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। तत्पश्चात उप निदेशक ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओटी,प्रसव कक्ष,लैब आदि का निरीक्षण किया। उपनिदेशक निरीक्षण के दौरान खुश नजर आए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरी, दंत चिकित्सक डाक्टर पवन यादव, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर बी के सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ सफाई, उपस्थित रजिस्टर, ओटी, लैब आदि का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने क्रीम नाशक दवा खिलायें जाने की जानकारी ली।सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
आजमगढ़: नई-किरण के माध्यम से एक परिवार में कराया गया समझौता
आजमगढ़।डॉ0 अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की बैठक आयोजित किया गया । बैठक के दौरान कुल 11 पत्रावलियों में मीडिएशन हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया। जिनमें से 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन परामर्श एवं अथक प्रयासों के पश्चात 01 प्रकरण में आपसी समझौता कराया गया।जबकि 01 प्रकरण में पति-पत्नी द्वारा कुशलता प्रकट की गयी। नई-किरण परियोजना के माध्यम से बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आ रही है।
आजमगढ़: डिप्टी सीएमओ के औचक निरीक्षण में मानकों की अनदेखी, ओटी सील — अस्पतालों को नोटिस ,मचा हड़कंप
आजमगढ़ ।जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नव जीवन हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र, परगासपुर अहिरौला-कप्तानगंज रोड, जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया, जहाँ अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों एवं वैध पंजीकरण के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राप्त शिकायतों के आधार पर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण करने पर आवश्यक मानकों की कमी सामने आई, जिसके चलते ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। हालांकि पूरे अस्पताल को बंद नहीं किया गया है, बल्कि अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान वहाँ कोई मरीज उपचाराधीन नहीं पाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इसी अभियान के अंतर्गत अहिरौला बाजार के निकट नहर के पास स्थित पंकज हॉस्पिटल का भी शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण यूनानी पद्धति के अंतर्गत है। मौके पर किसी प्रकार की एलोपैथिक (अंग्रेजी) दवाएं, उपकरण या मरीजों का एलोपैथिक उपचार होता हुआ नहीं पाया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में पंजीकरण की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का उपचार न किया जाए, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त संपूर्ण निरीक्षण एवं कार्रवाई डॉ. आलेन्द कुमार, डिप्टी सीएमओ/नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानक बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़: सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अहरौला में सामाजिक समरसता रैली स्थल का किया निरीक्षण
आजमगढ़। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर जनता इंटर कालेज अहरौला पहुंचे। 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर होने वाले सामाजिक समरसता रैली का निरीक्षण किया ।उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ बीजेपी और सुहेलदेव समाज पार्टी के कई बड़े नेता भाग लेंगे। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री से भी बात चल रही है और निश्चित तौर से उनके भी आने की संभावना है। रैली में एक लाख लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है।अहरौला नदी पुल से ही गाड़ी रोक दी जाएगी । बाजार से कार्यकर्ता पैदल ही रैली स्थल तक आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए तीन तरफ से रास्ते बनाए जाएंगे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच महासचिव अरविंद राजभर ने मंच से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच तक की जानकारी ली। उन्होंने एक रोड मैप भी बनाया ।साफ सफाई का भी जायजा लिया। मीडिया को बताया कि 22 फरवरी को ही फूलपुर विधान सभा के टिकुरिया मैदान में अनिल राजभर के द्वारा सुहेलदेव जयंती का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री के आने की संभावना है तो फिर उसी दिन अहरौला में जो अतरौलिया विधानसभा में है यहां पर एक ही दिन दो-दो कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे जनता के बीच में दो नेताओं के मतभेद की चर्चा हो रही है तो अरविंद राजभर ने कहा एक ही दिन में कई कार्यक्रम होते हैं और उनका कार्यक्रम अलग है । उन्होंने कहा कि हम अपने कार्य कर्ताओं के बल पर कैडर चलाते हैं। इस मौके पर विधायक बेदी राम ,प्रतिनिधि वकील चौरसिया, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ,संतोष पांडेय, फागु सिंह, पितराम राजभर आदि लोग रहे।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में हमारा आंगन - हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के ब्लाक संसाधन केंद्र टीकापुर में हमारा आंगन -हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ब्लाक कार्यशाला (उत्सव) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तहबरपुर के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा वाग्देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षोत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास कर रही है। सबको अपना कर्तव्य समझते हुए बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव अभ्यागत जनो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् तत्पर है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना अति आवश्यक है। निश्चित रूप से आप सभी के सहयोग से शिक्षित भारत एवं विकसित भारत के लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर प्राप्त किया जा सकेगा। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। बच्चों को किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय एवं संचालन पूर्व एआरपी स्वामीनाथ यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डायट मेंटर अनुराग यादव, उदय प्रताप राय,सूबेदार यादव, संतोष राय, राजकुमार यादव, रणधीर यादव, शैलेन्द्र पाठक, राहुल यादव,सुशीम बुद्धा, निखिल उपाध्याय, अभिषेक राय अनंत, बालगोविंद, राधेश्याम राय सहित सभी ए आर पी, बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं मौजूद रहे।
आजमगढ़: धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती , मेला जैसा रहा दृश्य
जमगढ़। बुद्ध ज्योति संघ के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क आतापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी। लोगों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सुबह से जश्न का माहौल था। अनुयायियों ने सज धज कर बैरमपुर, गोबिन्दपुर शेखवलिया करियाबर सेमरी इब्राहिमपुर ओहनी मंझारी सहित दर्जन भर गांवों से गाजे बाजे के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी निकाली।संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी घर घर घुमाने के साथ जुलूस की शक्ल में विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क आतापुर पहुंचा। झांकी समारोह के रूप में परिणित हो गया। तत्पश्चात त्रिसरण पंचशील के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बुद्ध ज्योति संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास एक भारतीय संत कवि समाज सुधारक और दार्शनिक थे।वे जांति पाति ढोंग पाखंड आडम्बर के प्रवल विरोधी और समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उन्होंने ने एकात्म ज्ञान का मार्ग दिखाया। जयंती समारोह में समाज में अच्छे कार्य करने वाले रामचेत को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सेवा निवृत्त लेखपाल हरिलाल व संचालन विजेन्द्र सेनानी ने किया। कार्यक्रम में ओमकाश प्रजापति, डाक्टर बाबू राम, बहादुर बौद्ध,शेर बहादुर बौद्ध,राम चेत यादव,राज भवन,लाल चंद प्रजापति, नन्दलाल अमर जीत यादव आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। जयंती समारोह में नीलम निहारिका ने सोहर व पूर्व प्रधान तीर्थ राज ने गीत प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर अदया शंकर चौहान, राम बली बौद्ध,तीर्थ राज,मंगल प्रसाद, श्री राम गौतम, छोटे लाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: न्यायालय द्वारा यू जी सी पर रोक का रणवीर सेना ने किया स्वागत, कहा एक जुट होकर संघर्ष का परिणाम
आजमगढ़। निजामाबाद में रणवीर सेना की बैठक हुई। जिसमें यू जी सी सहित सामान्य वर्ग के समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। निजामाबाद में शुक्रवार को एक रणवीर सेना की बैठक हुई। जिसमें यू जी सी सहित संगठन के विस्तार एवं सामान्य वर्ग के समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पाठक पाठक ने कहा कि हमरा संगठन सवर्ण समाज के कल्याण के लिए बनाया गया है। जो सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेगा। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा यू जी सी बिल को रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रोक सवर्ण समाज के संघर्ष की देन है। इस अवसर पर राकेश पाठक, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, कृष्ण मोहन उपाध्याय, नगेन्द्र पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद चौबे, बृजेश पाठक, शिवम पाण्डेय, पवन कुमार सिंह, मुकेश सिंह, अखिलेश उपाध्याय, कृष्ण माधव चौबे, नितिन उपाध्याय, मनोज पांडेय, मुकेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़:निजामाबाद में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत, किया प्रदर्शन, लगाये नारे
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रर्दशन किया। तथा अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए।शुक्रवार को बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने भवन में बैठक की । बैठक में निर्णय लिया कि जब-जब उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी का स्थानांतरण नहीं होता है तब तक अनिश्चित काल कि हड़ताल जारी रहेगा। बैठक के बाद सभी अधिवक्ताओं ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा पूरे तहसील प्रांगण से लेकर निजामाबाद फरिहा मार्ग पर अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि निजामाबाद तहसील में भ्रटाचार व्याप्त है। तहसील में हर जगह सरकारी कर्मचारी अपना चार पांच प्राइवेट कर्मचारियों को रखकर भ्रष्टाचार करवा रहे हैं। जिसके कारण गरीब फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा। आरोप लगाया कि प्रत्येक फाइलों में कर्मचारी भ्रष्टाचार करवा रहे हैं। इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन निजामाबाद के मंत्री कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष मनोज राय उर्फ रणविजय राय, पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खालीकुज्जमा अंसारी, देवेंद्र राय उर्फ दीपू,, प्रवीन राय मिठाई लाल,अनिल कुमार, चंद्रेश राम, मोहन लाल, महेन्द्र पांडेय, जयहिंद यादव, अरविंद यादव, सचिन पाण्डेय, रामसिंह यादव परमेश कुमार दिनेश राय, दिनेश यादव बासदेव यादव, रामचेत यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।