झारखंड में कैंसर के इलाज के लिए बड़ी पहल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. कलाम के सहयोगी और वरिष्ठ वैज्ञानिक
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक और 'पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु' के प्रबंध निदेशक श्री जी.वी.के. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी तकनीक से निर्मित अपनी 'अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन' के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. कलाम के सहयोगी रहे हैं श्री सुब्रमण्यम: बता दें कि श्री सुब्रमण्यम भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं और उनके साथ कई बड़े शोध कार्यों का हिस्सा रहे हैं। उनके द्वारा बनाई गई कैंसर मशीन का उपयोग आज देश के साथ-साथ विदेशों के बड़े अस्पतालों में भी हो रहा है।
कैंसर मरीजों के लिए वरदान: मशीन की तकनीक को समझने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे कैंसर रोगियों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी असाध्य बीमारी की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों या बड़े निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें।
सरकार उठाएगी ठोस कदम: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक तकनीकों को झारखंड के अस्पतालों में लाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।















2 hours and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k