दर्शन को 27 घंटे खुला रहेगा मंदिर
*15 फरवरी रविवार को अत्यंत दुर्लभ एवं शुभ संयोग बन रहा है*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी रविवार को अत्यंत दुर्लभ एवं शुभ संयोग बन रहा है। करीब नौ साल बाद के बाद सूर्य, चंद्र,बुध, शुक्र एवं राहु के विशेष संयोग से सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग,शुक्रादित्य योग तथा शश नामक महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह संयोग भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी एवं कल्याणकारी माना गया है। इस शुभ अवसर पर नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया है। यह जानकारी बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति सचिव राम कृष्ण खट्टू ने दी। बताया कि मंदिर के कपाट 15 फरवरी को मंगल आरती से 16 फरवरी सुबह सात बजे तक लागातार 27 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शानार्थ खुले रहेंगे। मंगल आरती सुबह तीन से चार बजे तक होगा। भोग आरती दोपहर सवा 11 बजे से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक है। सप्तऋषि आरती शाम सात से सवा आठ बजे तक,रात्रि के चार पहर की विशेष आरती प्रथम पहर
प्रथम पहर – सायं 6:11 से 9:23 बजे तक
द्वितीय पहर – रात्रि 9:30 से 12:35 बजे तक
तृतीय पहर – रात्रि 12:35 से 3:45 बजे तक
चतुर्थ पहर – प्रातः 3:45 से 6:59 बजे तक (16 फरवरी, सोमवार)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 से 12:58 बजे तक।
इस दुर्लभ एवं पावन अवसर पर श्रद्धालुजन भगवान आशुतोष, देवों के देव महादेव बाबा बड़े शिव महाराज का दर्शन-पूजन कर अपने जीवन को मंगलमय एवं कृतार्थ बना सकते हैं।
समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का विनम्र अनुरोध किया गया है।
2 hours and 2 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1