KNPG महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का मिला दर्जा, 21 करोड़ मिले:1951 में स्थापित महाविद्यालय हुआ था, काशी विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण में भदोही
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार का आज बजट पेश किया गया जिसमें जिले को दो महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिला है जिसका जनपद के विकास में अग्रणी भूमिका होगी। काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट में स्थान मिला तो वही काशी विन्ध्य क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में भदोही को शामिल किया गया है।


भदोही जिले के मुख्यालय स्थित ज्ञानपुर नगर में 1951 में महाराजा काशी नरेश द्वारा केएनपीजी महाविद्यालय की स्थापना की गई थी जहां पर अगल-बगल की जनपद के लोग भी शिक्षा ग्रहण करते थे महाविद्यालय के छात्र नेता लगातार महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने की मांग करते रहें किंतु सफलता नहीं मिली इसके बीच मिर्जापुर मंडल में विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की घोषणा हुई तो भदोही के लोगों को काफी निराशा हाथ में लगी किंतु इसके बावजूद भी छात्र नेता व भदोही के लोग मांग से पीछे नहीं हटे जिसका परिणाम रहा की जनपद में भ्रमण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी नरेश स्नातकोत्तर  महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी आज उसी के क्रम में बजट में भी शामिल किया गया है। केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट में शामिल होने की सूचना जैसे ही छात्र नेता व जनपद वासियों को मिला उनके चेहरे पर खुशी छा गई छात्र नेता शिवम शुक्ला पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनंद पांडे एवं वरिष्ठ छात्र नेता रोहित पांडे ने कहा कि आज हम सभी लोगों के मांग को पूरा किया गया है जो काफी खुशी की बात है इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार भी जाता है। इसके साथी जनपद को काशी बिना क्षेत्र क्षत्रीय विकास प्राधिकरण शामिल करने पर जिले के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
885 स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनाए गए प्रवेश के लिए नोडल
*न‌ए शिक्षा सत्र में 45 हजार बच्चों के नामांकन का विभाग ने रखा है लक्ष्य*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से 45 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को अभी से नामांकन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभिभावकों से संपर्क साधते हुए उन्हें बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी 885 प्रधानाध्पापकों को नोडल बनाया गया है।जिले में 885 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें एक लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक और छह में बच्चों का नामांकन कराना इस समय बड़ी चुनौती बनी है। पिछले सत्र में लगभग 31 हजार बच्चों का नामांकन हुआ था। ऐसे में नए सत्र में कम से कम 45 हजार बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जा सके उसके लिए महकमा अभी से तैयारी में जुटा है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों सहित शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अभी से अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराएं। इससे नए सत्र में बच्चों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हो सके


कुछ इस तरह बढ़ाया जाएगा नामांकन
शैक्षिक सत्र 2026-27 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से बाल मैपिंग कराई गई है। छह वर्ष की उम्र पूरी करने वाले साल 2019 में जन्मे लगभग 32,170 बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिनका नामांकन इस सत्र में किया जाना है। इन बच्चों का अधिकाधिक प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में हो इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही ईंट भट्ठों से लेकर मलिन बस्तियों में भी ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करके विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।


नए सत्र में एक अप्रैल को महाभियान चलाकर जहां बच्चों का नामांकन होगा। वहीं, अधिकाधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में हो सभी खंड शिक्षाधिकारी, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 885 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोडल बनाया गया है। - शिवम पांडेय, बीएसए
भदोही में आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:5 हजार का इनामी संदीप यादव घायल, दो साथी भी गिरफ्तार

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सन्नाटे को चीरते हुए गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। भेलसी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गिरोह का कुख्यात अपराधी और 5 हजार का इनामी संदीप यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला

घटना 11 फरवरी 2026 की रात करीब 12:35 बजे की है। कोइरौना पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से एक पक्की सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भेलसी रोड की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने टीवीएस एजेंसी पैग़हा के पीछे घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक यामाहा बाइक (UP 70 CM 4051) पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब टॉर्च की रोशनी मारकर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्रवाई में 'ढेर' हुआ इनामी

बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पुलिस की एक गोली मुख्य आरोपी संदीप यादव (उम्र 23 वर्ष, निवासी बिलारी, हंडिया, प्रयागराज) के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी, जिससे वह चीखते हुए वहीं गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी जय प्रकाश यादव (22 वर्ष) और एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।
30 साल पुराने जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या
छोटा भाई घायल, घर से 10 मीटर दूरी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां; पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखे बरामद की


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के औराई क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों पर फायरिंग की गई। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई घायल हैं। दो अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना मंगलवार की है।

परिवारवालों ने बताया कि दोनों भाई खेत में बैरियार लगा रहे थे। इस दौरान 7-8 हमलावर उनके खेत में पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट के बाद फायरिंग की गई। जिसमें दो भाई समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें एक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची ग‌ई‌।पुलिस टीम ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इनका इलाज जारी है। घटना का कारण पता करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है। सारे अहम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हादसे का कारण पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। परिजन उमाशंकर ने बताया कि यह जमीनी विवाद अवैध कब्जे, पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी से जुड़ा है। विवाद 1994 से चला आ रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात हैं। मामला औराई कोतवाली के घोसिया चौकी का बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां कुएं में होती है शिवलिंग की पूजा
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सेमराध स्थित भगवान शिव का एक अनोखा मंदिर जो कुएं में स्थित है। किवदंतियों के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग की उत्पत्ति विशालकाय प्रकाश पुंज से हुई थी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर काशी-प्रयाग के मध्य सेमराध नाथ धाम जंगीगंज के पास परम पावनी मां गंगा के तट पर स्थित है।‌कहा जाता है कि एक व्यापारी जलमार्ग से गुजर रहा था कि अचानक उसकी नौका डावांडोल होकर नदी में फंस गयी। जिसके बाद व्यापारी ने गंगा तट पर रात्रि में विश्राम का मन बनाया। व्यापारी को सपने में आया कि यह भगवान शिव का स्थान है। यहीं जमीन के अंदर शिवलिंग स्थित है। व्यापारी ने सपने की सत्यता को प्रमाणित करने के लिए जमीन की खुदाई शुरू करा दी। जहां कुछ गहराई में जाने पर उसे चमकता हुआ एक शिवलिंग दिखाई पड़ा। शिवलिंग का दर्शन कर व्यापारी भक्ति से ओत-प्रोत हो गया और उसे अपने साथ ले जाना चाहा।
बताते हैं कि वह शिवलिंग के जितना करीब जाता लिंग उतना ही दूर खिसक जाया करता था। थक हार कर उसने वहीं गंगा नदी के तट पर खुदाई से बने कुंए नुमा बने गड्ढे में एक भव्य मंदिर का निर्माण करा दिया, जो बाद में बाबा सेमराध नाथ धाम के नाम से विख्यात हुआ।
बोर्ड परीक्षा : उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) लिखना अनिवार्य कर दिया है। परिषद का पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। वहीं, कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को रोल नंबर लिखने की जानकारी देंगे ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो।जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। नकल माफियाओं पर सख्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अनुक्रमांक लिखने का निर्देश दिया है। इसको प्रभावी बनाने में विभाग जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटा है।
कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा में जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की बोर्ड द्वारा ऑनलाइन डयूटी लगाई गई है।
10 महीने में 141 नाबालिगों, 219 महिलाओं ने छोड़ा घर
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कालीन नगरी में बीते 10 महीने में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आकर 141 किशोरियां और 219 युवतियां लापता हो गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अंजना युवकों से फोन और फेसबुक के माध्यम से बातचीत करके घर छोड़ दी थीं। पुलिस टीम ने इसमें 51 को छोड़कर शेष को खोज निकाला है। ज्यादातर लड़कियों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है। सोशल मीडिया के माध्यम और फोन से अंजान युवकों के संपर्क में आने से वह घर का मोह त्याग दे रही हैं। बीते 10 महीने में अलग-अलग थानाक्षेत्र से कुल 141 किशोरियां लापता हो गईं। यही नहीं 219 युवतियां भी घर छोड़कर चली गईं। जिले के हर थाने की दो टीमें रोज लापता लड़कियों को खोजने में जुटी रहती हैं। परिजनों ने लड़कियों को पढ़ने के लिए मोबाइल दिए। इसके गलत इस्तेमाल से वह अंजान लोगों से जुड़ गईं। हाल ही में गोपीगंज के एक गांव से दो चचेरी बहनें एक साथ ही गायब हो गईं। पुलिस ने एक को अमेठी से प्रेमी के साथ पकड़ा। हालांकि, दूसरे की तलाश अब भी हो रही है। बीते एक सप्ताह में सुरियावां, औराई, भदोही, गोपीगंज से ही करीब सात किशोरियां घर छोड़कर चली गई। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 141 किशोरियां लापता हुईं। इसमें 128 को बरामद किया गया। जबकि 13 को पुलिस नहीं ढूढ़ सकी। 219 युवतियां भी घर से गायब हो गईं। इसमें 38 की तलाश अभी की जा रही है। साल 2024 में यह संख्या 110 और 180 ही था। ऐसे में साल 2025 में यह डेढ़ गुना अधिक हो गया है।




सोशल मीडिया और मोबाइल के अधिक प्रयोग से दिक्कतें बढ़ रही है। लापता होने वाली किशोरियों और युवतियों को पुलिस टीमें लगाकर खोजा जा रहा है। अधिकांश बरामद की जा चुकी हैं, जो लापता हैं उनकी तलाश में टीमें लगी हैं। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी
भदोही में स्थित है पांडव काल का अनोखा शिवलिंग: तिलेश्वर महादेव मंदिर में मौसम के साथ बदलता है शिवलिंग का रंग
नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही के गोपीगंज से 4 किलोमीटर दूर गंगा तट पर स्थित तिलेश्वर महादेव मंदिर में एक अद्भुत शिवलिंग स्थापित है। यह शिवलिंग अपनी क‌ई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। मौसम के अनुसार इस शिवलिंग का रंग बदलता है। साल में एक बार यह चपरा भी छोड़ता है। महाभारत काल से जुड़े इस मंदिर की स्थापना पांडवों के अज्ञातवास के दौरान भीम द्वारा की गई थी। इसी कारण शिवलिंग का आकार भी विशाल है। मंदिर तिलंगा गांव में स्थित होने के कारण इसे तिलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। पुरातत्त्व विभाग ने जब मंदिर के गर्भगृह की खुदाई की,तो शिवलिंग का दूसरा छोर नहीं मिला। खुदाई के दौरान क‌ई प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली,जो आज भी मंदिर परिसर में एक नीम के नीचे स्थापित है। श्रद्धालु इन मूर्तियों की भी पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि और श्रावण मास में यहां एक माह तक मेला लगता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है यहां की गई प्रार्थना से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
बोर्ड परीक्षा: 92 केंद्रो पर लगाएं जाएंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बने 94 केंद्रो में 92 पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और मॉडल इंटर कॉलेज सागरपुर को छोड़कर सभी पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। तीनों की मौजूदगी में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के करीब 54.34 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर विभाग जोर-शोर से लगा है। नकल पर नकेल लगाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। कक्ष निरीक्षकों की सूची को फाइनल की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावां प्रशासन की तरफ से एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। डबल लॉक आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाबी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी तैयारी की जा रही है। 94 में 92 केंद्रो पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए जा रहे हैं।
तुर्किये के टैरिफ से भारत को सालाना 3500 करोड़ का नुकसान
*भदोही के कालीन उद्यमी बोले - तुर्कीय के कालीन पर भारत सरकार को रसिप्रोकल टैरिफ लगाना चाहिए*




नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अमेरिका से ट्रेड डील, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) होने के बाद भारतीय कालीन उद्योग को काफी हद तक राहत मिली है। अभी भी तुर्किये का भारतीय उत्पादों पर 45 प्रतिशत टैरिफ कालीन उद्योग पर भारी पड़ रहा है। अगर भारत तुर्किये पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए तो तुर्किये के रूप में भारत को 3500 करोड़ का बाजार मिल सकता है। अमेरिका भारतीय कालीन का सबसे बड़ा खरीदार है इसलिए अमेरिका ट्रेड डील को कालीन उद्योग के लिए सर्वाधिक लाभप्रद बताया जा रहा है। नगर के कालीन उद्यमी मानते हैं कि भारत की ओर से तुर्किए पर रेसिप्रोकल टैरिफ नहीं लगाए जाने से तुर्किये के कालीन धड़ल्ले से भारत आ रहे हैं। उनके भारी भरकम टैरिफ के चलते भारतीय कालीन का तुर्किये को निर्यात लगभग समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। उद्यमी बताते हैं कि तुर्किये में मशीन से गलीचा बनता है। इसमें से 20 प्रतिशत तक भारत आयात कर रहा है।