मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 17 महिलाओं की सुनवाई, आयुक्त ने दो सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश
![]()
*फायरिंग, दहेज उत्पीड़न से भूमि विवाद तक गूंजा महिला दर्द, शक्ति संवाद में प्रशासन सख्त*
*निष्पक्ष जांच व गिरफ्तारी की मांग, महिला जनसुनवाई में गंभीर मामलों पर आयुक्त का कड़ा रुख*
*धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और राजस्व विवादों पर फोकस, मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद बना न्याय का मंच*
*मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 17 महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, आयुक्त ने दो सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश*
*गोण्डा 09 फरवरी 2026*। - सोमवार को देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल ने दूर-दराज क्षेत्रों से आई कुल 17 महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष समाधान अधिकतम दो सप्ताह के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर अपर आयुक्त भी उपस्थित रहीं।
जनसुनवाई में थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम परना बगुलहा निवासी एक महिला ने अपराध संख्या 307/2025 में नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की। पीड़िता ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में सजा पा चुके आरोपियों ने उसके पति पर जानलेवा फायर किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। चिकित्सकीय परीक्षण में फायर आर्म इंजरी की पुष्टि के बावजूद विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों से परिवार की जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। महिला ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई।
इसी क्रम में करनैलगंज थाना क्षेत्र की एक महिला आसमा बानों ने दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और न्यायालय के आदेश के बावजूद गुजारा भत्ता न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तथा बिना तलाक दूसरी शादी कर ली। महिला ने मामले में जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ननकई देवी ने जालसाजी और ठगी का गंभीर मामला उठाया। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने आधार व बैंक दस्तावेज लेकर कन्या विवाह सहायता योजना की धनराशि खाते में भिजवाकर धोखाधड़ी से निकाल ली, जिससे उनके विरुद्ध वसूली अधिपत्र जारी हो गया। पीड़िता ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने और वसूली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
वहीं तरबगंज तहसील क्षेत्र की लालमती ने भूमि विवाद से जुड़े प्रकरण में खड़ी गेहूं की फसल में किलाबंदी कराए जाने का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि संबंधित आदेश के विरुद्ध अपील न्यायालय में लंबित है, जिसकी सुनवाई 11 फरवरी 2026 को निर्धारित है। इसके बावजूद किलाबंदी की तैयारी की जा रही है। महिला ने अपील निस्तारित होने तक किलाबंदी पर रोक लगाने की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान आयुक्त ने सभी प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।![]()
![]()


*फायरिंग, दहेज उत्पीड़न से भूमि विवाद तक गूंजा महिला दर्द, शक्ति संवाद में प्रशासन सख्त*

गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान की अनुमति न मिलने पर एक ठेकेदार ने वनरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दिया।जिसमें पीड़ित वनरक्षक की तहरीर पर इटियाथोक पुलिस ने दो लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बताते चलें कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी समीर रंजन चौधरी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह वन विभाग के कटरा रेंज के रुपईडीह बीट में वनरक्षक के पद पर तैनात है।वनरक्षक श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व दो व्यक्तियों ने खरगूपुर क्षेत्र में सागौन के दो पेड़ काटने के लिए दबाव बना रहे थे,जिसपर वनरक्षक ने बिना अनुमति पेड़ काटने की मौखिक अनुमति देने से इंकार कर दिया था।इसी बात से नाराज होकर गत 5 फरवरी को आरोपी विभागीय पौधशाला भवानी पुर उपाध्याय पहुंच गये और एक बार पुनः उन्होंने वृक्ष काटने का दबाव बनाया।उक्त मामले में जब वनरक्षक ने मना किया तो दोनों ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दिया।घटना का वनरक्षक द्वारा वीडियो बनाने पर आरोपी नर्सरी से बाहर सड़क पर चले गए तथा जब वनरक्षक ने वीडियो बनाना बंद किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाला।इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि ग्राम पंचायत बैलभरिया के मजरा निरंजन नगर निवासी अमित तिवारी व जानकी नगर पोखरा के रामबरन उर्फ मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
*शिक्षक संघर्ष समिति ने किया था प्रदर्शन
*बैंक खातों में रखे हुए रुपये हुए फ्रीज
गोंडा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर गांव में बीती शाम लगभग 7 बजे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मारपीट के दौरान मौत हो गई।बताते चलें कि बच्चा राम चौबे नाम का यह बुजुर्ग अपने खेत में नुकसान कर रहे कुछ बुजुर्गों को रोकने गये थे,जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी कि तभी बच्चा राम चौबे मौके पर गिर गए।उसके तत्काल बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
*बाल खींचे और जमीन पर गिराकर पीटा
गोण्डा। विकास खण्ड बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलहा निवासी सूर्यकान्त सिंह की पुत्री कोमल सिंह ने जेआरएफ (असिस्टेंट प्रोफेसर) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद के नाम रोशन किया है। इस संदर्भ में विकास सिंह विक्कू ने बताया कि कोमल सिंह ने प्राथमिक शिक्षा क्षेत्रीय विद्यालय अवध शरण तथा इंटरमीडिएट लखनऊ पब्लिक स्कूल से किया। तदुपरांत बीए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी तथा एमए की शिक्षा जेएनयू दिल्ली से अर्जित कर पहली ही बार मे जेआरएफ की परीक्षा में सफलता हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि कोमल के पिता सूर्यकान्त सिंह ग्राम प्रधान तथा माता संगीता सिंह गृहिणी है। इस अवसर पर सोनू सिंह, शिवम सिंह, अर्पित शुक्ला, पंकज सिंह, पंचम सिंह अवनीश शुक्ला सहित तमाम क्षेत्रीयजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
गोंडा। जनपद में पंचायत निर्वाचन से जुड़े कार्यों को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता बैजनाथ दुबे ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक बावन सिंह द्वारा जबरन बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-07 भरवाया जा रहा है। बैजनाथ दुबे के अनुसार, कई बूथों पर बीएलओ स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी गोंडा को लिखित शिकायत भी दी गई है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि यदि कहीं भी गलत तरीके से फॉर्म भरवाया गया तो उसकी जानकारी सामने आने पर वह कानूनी और राजनीतिक स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों के कुछ बूथों पर बीएलओ पर दबाव डालकर मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म भरवाने का प्रयास किया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से ग्रामीण मतदाता भय और भ्रम की स्थिति में हैं। बैजनाथ दुबे ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बीएलओ को दबावमुक्त वातावरण में कार्य करने दिया जाए और यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन या संबंधित जनप्रतिनिधि की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे़ जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 02 जोड़ों को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
1 hour and 25 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1