हर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर नगर आयुक्त से मिले विधायक प्रदीप प्रसाद
फुटपाथ दुकानदारों, नागरिक सुविधाओं, जलजमाव और स्वच्छता पर दिए अहम निर्देश
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी समस्याओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों, दुकानदारों व किसानों की परेशानियों के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा ।
फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका और नागरिक सुविधा पर जोर
विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को कहा की फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखते हुए उनकी उचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो और दुकानदारों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने डेली मार्केट में आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय को निःशुल्क किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
जलजमाव और स्वच्छता के स्थायी समाधान की मांग
विधायक ने बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही कूद रेलवे स्टेशन के समीप मैला टाँड में कचरा जमा न करनें स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
डेली मार्केट को स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पहल
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन से डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट मार्केट” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कालीबाड़ी मे बने भवन भवन को शीघ्र खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध कराने की बात भी दोहराई, जिस पर वे पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं।
फुटपाथ दुकानदारों से सीधा संवाद
नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं फुटपाथ दुकानदारों के कार्यस्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, मेरा प्रयास है कि हजारीबाग शहर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुकानदारों व किसानों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यातायात जाम से राहत और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और ठोस पहल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वे इन सभी विषयों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार प्रशासन से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

फुटपाथ दुकानदारों, नागरिक सुविधाओं, जलजमाव और स्वच्छता पर दिए अहम निर्देश
हजारीबाग। जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम कपका से एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 6 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से कपका गांव में युवाओं को ब्राउन शुगर बेचने जा रहा है, जिसके बाद सूचना के सत्यापन पर पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान ग्राम कपका स्थित अहरवा (तालाब) के पास संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सिल्वर रंग की इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एक OnePlus कंपनी का स्मार्टफोन और एक बिना नंबर की YAKUZA कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता पाचु महतो, निवासी ग्राम कपका, थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ईचाक से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और कपका, बरकट्ठा तथा आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बिक्री करता था। इस संबंध में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 24/26, धारा 21(बी)/22(बी)/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दारू चौक में " द सिटी रसोई" फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया।
नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग-सह-जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार हजारीबाग की अध्यक्षता में आज 6 फरवरी को मीडिया कोषांग की बैठक आयोजित की गई।
समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत 05 नीति सूचकांक एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 06 नीति सूचकांक को पूर्ण किया जाना है।
हजारीबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, वहीं देशी शराब और जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।
हजारीबाग जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि स्थानीय नाट्य संस्था तरंग ग्रुप, हजारीबाग का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नाट्य आयोजन “अद्वितीय 2026 – वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता” के लिए किया गया है। इस संबंध में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) स्टूडेंट यूनियन, नई दिल्ली द्वारा आधिकारिक चयन सूचना जारी की गई है।
जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन एवं विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0