साहित्य सागर मंच पर गीत ग़ज़लों की सजी महफिल
जयपुर । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य सागर मंच के तत्वावधान में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को आनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेय उपस्थित थे। कवियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा माथुर,दीपा शर्मा उजाला उपस्थित रही जहां मंच का खूबसूरत संचालन नम्रता शर्मा ने किया।संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिवदत्त शर्मा के संयोजन में खूबसूरत महफ़िल सजी जिसमें स्वयं डॉ शर्मा ने भी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था उपाध्यक्ष अरुण ठाकर एवं सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा की अहम भूमिका रही।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की रचनाओं की खूबसूरत समिक्षा के साथ सवैया सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा डॉ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे
मुंबई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, संपत्ति बरामदगी तथा जटिल आपराधिक मामलों की सफल जांच में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। अपने लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल में सुनील शिंदे ने कई संवेदनशील व चुनौतीपूर्ण मामलों को कुशलतापूर्वक सुलझाया। संगठित अपराध, अंतरराज्यीय तस्करी और गंभीर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उनकी सख्त और रणनीतिक कार्रवाई से न केवल अपराध पर अंकुश लगा, बल्कि पुलिस विभाग की साख भी मजबूत हुई। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी की है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील शिंदे ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों से अधिक पूरे पुलिस बल के टीमवर्क, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे भविष्य में अपने कर्तव्यों को और अधिक ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।

यह सम्मान न केवल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील शिंदे की उत्कृष्ट सेवाओं की पहचान है, बल्कि पुलिस बल में कार्यरत सभी अधिकारियों और जवानों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
मुंबई महानगरपालिका में नया सियासी अध्याय: BMC को पहली बार मिलेगा बीजेपी का मेयर

* वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े मेयर पद की उम्मीदवार, उपमहापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शंकर घाड़ी के हिस्से


मुंबई। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को आखिरकार नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मुंबई के मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही मुंबई के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, क्योंकि यह पहला अवसर होगा जब बीजेपी का मेयर मुंबई की सत्ता संभालेगा।

सत्ता-साझेदारी के समझौते के तहत उपमहापौर (Deputy Mayor) का पद शिवसेना (शिंदे गुट) को दिया गया है। पार्टी ने इस पद के लिए संजय शंकर घाड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।57 वर्षीय संजय शंकर घाड़ी को जमीनी स्तर से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े संजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनपा स्कूल से प्राप्त की और बाद में सिद्धार्थ कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। नगर निगम के कामकाज की गहरी समझ और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए एकनाथ शिंदे ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह नई व्यवस्था मुंबई महानगरपालिका की कार्यशैली और सत्ता संतुलन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।
गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब चुनाव में डाॅ विनय जैन के पैनल को मिली बंपर जीत

मुंबई। मुंबई ही नहीं, अपितु समूचे महाराष्ट्र के अत्याधुनिक व प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब के रूप में शुमार
मालाड (पश्चिम) लिंक रोड स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की नई 24 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए रविवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी पी. के. सबलोक द्वारा जारी विजेता उम्मीदवारों की सूची में जहां तन्वी दिनेश राव को सबसे ज्यादा वोट 2,791 मिले तो सबसे कम 2,162 वोट से उदय जैन ने सफलता हासिल की। महानगर के सबसे महत्वपूर्ण क्लब के चुनाव को लेकर एक तरफ डॉ. विनय जैन की पैनल के ओर से 24 प्रत्याशी थे, तो दूसरी तरफ डॉ. श्याम अग्रवाल की तरफ से 22 उम्मीदवार थे। जबकि एक उम्मीदवार बिना किसी पैनल से निर्दलीय के रूप में उतरा था। चुनाव नतीजों के मुताबिक, डॉ. विनय जैन के पैनल से 16 लोग जीतने में कामयाब रहे, वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से 8 लोगों ने जीत दर्ज की।

3 वर्ष का रहेगा कार्यकालः
------
आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगला अध्यक्ष कौन बनेगा। वर्ष 2023 में हुए क्लब के चुनाव में डॉ. विनय जैन के पैनल से 23 सदस्यों ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। डॉ. विनय जैन पैनल से तन्वी दिनेश राव, विनोद पोद्दार, भारत गाला, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय जैन, सुनील काबरा, राखी सोनीगरा, डॉ. मुकेश अग्रवाल, हर्ष चांडक, प्रदीप जैन, कौशिक मेहता, चंद्रकांत अग्रवाल, पूजा कटारा, ललित जैन, संजय मालू तथा डॉ. आकाश सरावगी ने जीत दर्ज की है। जबकि डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से शिल्पा लाहोटी, करण सिंह वालिया, ऋचा जाजू, मनन बंग, अनिल अग्रवाल, अमित बगेरिया, विवेक नारसरिया तथा उदय जैन ने बाजी मारी है।

सराहनीय रहा है डाॅ विनय जैन का अध्यक्षीय कार्यकाल:
-------
गौरतलब हो कि डाॅ विनय जैन के अध्यक्षीय कार्यकाल में न सिर्फ गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की प्रतिष्ठा बढ़ी है, अपितु तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास भी हुआ है। उनके पारदर्शी कार्यकाल की सभी सदस्यों द्वारा सराहना होती रही है, साथ ही सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर से इस क्लब की बागडोर उनके हाथों में सौंपी जा सकती है।
सीमा सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया वैलेंटाइन डे, उपहार देकर जीता कारीगरों का दिल
मुंबई । फरवरी प्रेम का महीना है। वैलेंटाइन डे मनाने और प्रेम को याद करने का समय, जो हमारे जीवन में प्रेम के महत्व को दर्शाता है। अक्सर हम प्रेम और दुःख के बीच के गहरे संबंध को नहीं समझ पाते। देश की प्रख्यात समाजसेवी सीमा सिंह ने खार पश्चिम के 14वां रोड स्थित अपनी शॉप सीमा सिंह कलेक्शन में वैलेंटाइन डे को बहुत अनोखे ढंग से मनाया। फैशन की दुनिया में उन्होंने डेनिम कलेक्शन को लांच किया , जिसका नाम उन्होंने डेनिम अफेयर रखा।

इस कलेक्शन के अंतर्गत उन्होंने आधुनिक कपड़ों को भी नए तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने जो साड़ी पहन रखी थी, उसमें भी एक अलग तरीके की झलक साफ नजर आ रही थी। सबसे खास बात यह रही कि सीमा सिंह ने कपड़ा सिलनेवाले कारीगरों और डिजाइनिंग करने वाली टीम को न सिर्फ उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई अपितु उनके साथ इस त्यौहार को भी सेलिब्रेट किया।

सीमा सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके समर्पित कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम कर नित नवीन कपड़ों को प्रस्तुत करने वाले कारीगरों को सम्मान और प्यार दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनके ड्रेस कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सिंह नई सोच और नए सपनों के साथ फैशन कपड़ों को प्रस्तुत करती हैं। सीमा सिंह ने उन्हें अपने फैशन डिजाइन शोरूम में बनाए जा रहे कलेक्शन कपड़ों का एक डिजाइन बुक भेंट किया। ज्ञातव्य है कि सीमा सिंह अपनी आय का एक बड़ा भाग समाज सेवा के क्षेत्र में खर्च करती हैं। खासकर बच्चों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की हमेशा सराहना की जाती रही है।
न्यू स्टार टीम को हराकर गुरु नानक डिग्री कॉलेज टीम बनी चैंपियन

मुंबई। चेंबूर ग्राउंड मुंबई में हो रहे ओवर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यू स्टार टीम को हराकर गुरु नानक डिग्री कॉलेज ने चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।2 फरवरी 2026 से चल रहे गुरु नानक टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने बेहतरीन प्रदर्शन का करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने कॉलेज के नाम कर दिया बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अभय यादव, हिमांशु थापा , अनीश गुप्ता रवि शंकर महतो  अवनीश शर्मा अजय आखरिया गगन सांखला लक्ष्मण सिंघानिया राधेश्याम गुप्ता आर्यन सिंह वेद सबत,प्रिंसिपल मैम,वाइस प्रिंसिपल रामराज सर, जोशी सर,स्पोर्ट्स इंचार्ज अरुण सर, पवन सर और स्पोर्ट्स कमेटी के सभी स्टाफ और टीचर्स का शानदार समर्थन रहा।

टॉप परफॉर्मर्स बल्लेबाजी - अभय यादव, गगन सांखला, अजय आखरिया,बॉलिंग - अनिश गुप्ता, आर्यन सिंह, राधेश्याम गुप्ता, लक्ष्मण सिंघाड़िया, अवनीश शर्मा के शानदार कैचेस। प्लेइंग 11: अभय यादव (डब्ल्यूके), हिमांशु थापा (सी), अनिश गुप्ता, रविशंकर म्हातो, अवनीश शर्मा, अजय आखरिया, गगन सांखला,लक्ष्मण सिंघाड़िया,राधेश्याम गुप्ता, आर्यन सिंह,वेद सबत पूरी स्पोर्ट्स कमेटी ने सभी खिलाड़ियों के खेल की और सुजीत सिन्हा कुछ की खूब सराहना की।
कांदिवली में बालकोत्सव 2025– 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा आर/दक्षिण विभाग ,कांदिवली के
एम.पी.एस. बजाज रोड स्कूल में बालकोत्सव, लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025– 2026 का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले इस उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि की कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहन मिलता है। इस बालकोत्सव कार्यक्रम में उप शिक्षणाधिकारी (पश्चिम उपनगर) दीपिका पाटील,ममता राव, उप शिक्षणाधिकारी (लोकसहभाग कक्ष) मुख्तार शहा, (अधीक्षक) तौहीद शेख,(कनिष्ठ पर्यवेक्षक) राजेश शिंदे, (प्रशासकिय अधिकारी)अशफाक शाह, विभाग निरीक्षक राजेश बुजड,तथा विभाग निरीक्षक मीना कवळे  उपस्थित रहे। विभिन्न मनपा स्कूलों के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एपीआई उत्पादन से ही फार्मा क्षेत्र में सच्ची आत्मनिर्भरता संभव : मुदित अग्रवाल
कुमाऊं, उत्तराखंड। कुमाऊँ–गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष, उत्तराखंड फार्मा चैप्टर प्रमुख एवं एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुदित अग्रवाल ने केंद्रीय बजट–2026 को प्रगतिशील, संतुलित और उद्योगोन्मुखी बताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि स्वास्थ्य, एमएसएमई और बायो-फार्मास्युटिकल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

श्री अग्रवाल ने कैंसर रोधी दवाओं पर करों में की गई कटौती को अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवाओं की ऊँची कीमत एक बड़ी चुनौती होती है। कर राहत से जीवनरक्षक दवाओं की लागत में कमी आएगी, जिससे आम मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय सरकार की मानवीय सोच और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपये के विशेष आवंटन, विशेषकर बायो-फार्मा एवं लाइफ साइंसेज उद्योग पर केंद्रित समर्थन को दूरदर्शी पहल बताया। उनके अनुसार इससे छोटे एवं मध्यम फार्मा उद्यमों को तकनीकी उन्नयन, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा। औद्योगिक रूप से उभरते राज्य उत्तराखंड के लिए यह प्रावधान विशेष रूप से उत्साहवर्धक है।

श्री अग्रवाल ने बजट में ईमानदार एवं नियमों का पालन करने वाले करदाताओं को दी गई राहत का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूती मिलेगी और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उद्योग जगत का सरकार पर विश्वास और सुदृढ़ होगा।

हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि फार्मास्युटिकल उद्योग को कुछ अतिरिक्त सेक्टर-विशिष्ट कर राहतों की अपेक्षा थी। यदि उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) या अतिरिक्त कर रियायतें दी जातीं, तो आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और अधिक किफायती हो सकती थी।

भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए श्री अग्रवाल ने सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) के मामले में चीन पर भारत की अत्यधिक निर्भरता को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत एपीआई आयात चीन से किया जाता है। देश में सच्ची आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए सरकार को कर रियायतों, सब्सिडी, भूमि और बुनियादी ढांचे के सहयोग से घरेलू एपीआई उत्पादन को प्रोत्साहित करना चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 एमएसएमई सशक्तिकरण, बायो-फार्मा क्षेत्र के विस्तार, जनस्वास्थ्य संरक्षण और ईमानदार करदाताओं के सम्मान की दिशा में एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट है। कुमाऊँ–गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का फार्मा चैप्टर इन पहलों का पूर्ण समर्थन करता है और भविष्य में उद्योग की व्यावहारिक एवं नीतिगत आवश्यकताओं के अनुरूप और सकारात्मक कदमों की अपेक्षा करता है।
विधायक जे एम अभ्यंकर की निधी से माध्यमिक एडेड स्कूलों में बांटे गए कंप्यूटर
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना अध्यक्ष तथा विधायक जेएम अभ्यंकर की विधायक निधी से 4 फरवरी को जोगेश्वरी पूर्व के सुरजबा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक एडेड स्कूलों में कंप्यूटर बांटे गए। इस मौके पर सैकड़ों स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और टीचर मौजूद थे। इस मौके पर सुरजबा स्कूल के संस्थाचालक विक्रम पटेल, शक्ति सेवा संघ संस्था के हृदयनारायण मिश्रा, डालमिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दिगंबर गंजेवार, मुंबई विभाग अध्यक्ष अजीत चव्हाण, महासचिव मुरलीधर मोरे, मुंबई पश्चिम विभाग के अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी, ज्ञानेश्वर ठाकरे, वैशाली भंडारकर, मनीषा काले, लहू कोकने,  अमरुद्दीन सोलकर, सरजेराव पाटिल, डोंगरदीवे,संजय डावरे और दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे।
राजभर समाज ने धूमधाम से मनाया महाराजा सुहेलदेव जयंती
वसई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) द्वारा श्रावस्ती भर सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की १०१७ वीं जयंती नायगांव में बड़े धूमधाम से मनाई गई। समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जयंती समारोह के इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता हूं कि महाराष्ट्र की इस धरती पर राजभर समाज सेवा संघ (महा.) द्वारा आयोजित इस भव्य महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती पर प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सुहेलदेव जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी सुहेलदेव देव जी का वंशज होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके द्वारा बताए गए रास्तों का अनुसरण करके एकजुटता का परिचय दें और आपस में भाईचारा का माहौल स्थापित करके सुहेलदेव जी के आदर्शों, शौर्य व शूर विरता की गाथा को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने कहा कि मुंबई में राजभर समाज विगत कई पिंडियों से रह रहा है मगर समाज को महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ या सहुलियत नहीं मिलता है हमसे १९५० के समय का पुरावा मांगा    जाता है जो कि लगभग नामुमकिन है इसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है व महाराष्ट्र सरकार से समन्वय बनाकर संवाद स्थापित कर इस समस्या हल निकाला जा सकता है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलारे राजभर ने कहा कि हम सभी राजभर समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे। संघ के महामंत्री रमाकांत राजभर ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष तारकेश्वर राय ने कहा कि उम्र व अस्वस्थता की वजह से अब हम आगे की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे आप सभी संभाले , संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश राजभर के मार्गदर्शन में अतिथियों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीतु भारद्वाज ने किया समारोह में पप्पू राजभर ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसाई बलिराम राजभर , पन्नालाल राजभर, राघवेन्द्र राजभर , हीरा भारद्वाज , महेंद्र राजभर,रमेश राजभर, फिल्म निर्माता विरेंद्र प्रताप राजभर गीतकार विलास राजभर कवि नंदलाल राजभर, धर्मा देवी राजभर व संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजनाथ राय , ओमप्रकाश राजभर (छेदी) बालकिशन राजभर, अशोक राजभर, राजेश राजभर, रामभुवन राजभर , चंदू राजभर भुल्लन राजभर, रामप्रताप राजभर, रामबदन राजभर, हरिश्चंद्र राजभर व भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।