जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालयों का औचक निरीक्षण

*कार्यालयों में साफ सफाई एवं फाइलों का रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 07 फरवरी,2026*।जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की निगरानी करना। जिलाधिकारी ने इस दौरान संबंधित पटल सहायकों से वार्ता करते हुए कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। फाइलों का सही तरीके से रखरखाव न केवल काम को तेज़ और प्रभावी बनाता है, बल्कि आम जनता को भी त्वरित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में समय की पाबंदी के महत्व पर भी बल दिया।

उन्होंने जिलाधिकारी के साथ मिलकर कार्यालयीन गतिविधियों का अवलोकन किया और पटल सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों की सफाई, कार्यस्थल पर अनुशासन, और फाइलों की नियमित जाँच की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों का सहयोग और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य निष्पादन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक कार्यालय के कर्मचारियों के कार्यप्रणाली की समीक्षा की और जहाँ सुधार की आवश्यकता थी, वहाँ उचित सुझाव भी दिए।
जिलाधिकारी का यह निरीक्षण प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे आगामी समय में कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखें।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण ने जिलाधिकारी के सुझावों और दिशा-निर्देशों का स्वागत किया और उन्हें कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यूपी एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
*कई शराब की दुकानों में चोरी का है आरोप

गोंडा।जिले की परसपुर पुलिस व यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।रितिक सिंह ने अपने साथियों मलखान सिंह, रिजवान,जाकिर,सनी व योगेश के साथ मिलकर परसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर डेहरास स्थित कंपोजिट बियर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।चोरी के बाद सभी आरोपी पैसे बांटकर फरार हो गए थे।इन आरोपियों ने धर्मनगर स्थित एक बियर की दुकान में भी इसी तरह की चोरी किया था।इन सभी के साथ परसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके अतिरिक्त, रितिक सिंह के खिलाफ परसपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है,जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रितिक की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था,उसके बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित कुमार पाठक ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दिया था।यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला ने अपनी टीम के उपनिरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी  दिलीप यादव, कुलदीप सिंह,गिरजा शंकर यादव और शिव भोला शुक्ला के साथ मिलकर इस गिरफ्तारी अभियान को अंजाम दिया।टीम ने परसपुर थाने की पुलिस के साथ हरियाणा में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि रितिक सिंह ने उनके थाना क्षेत्र की कई बियर व शराब की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है और अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आयोजित हुआ सालाना फातिहा

गोंडा (करनैलगंज)।हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार की रात्रि मोहम्मद जकीउल्लाह शाह डॉक्टर मोहम्मद सलमान के आवास ग्राम जहाँगीरवा के मजरा लोहारनपुरवा में हजरत कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातिहा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जहाँ नये पुरवा से देर शाम हज़रत कफीलुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के नाम का गागर उठाया गया जो कि डॉक्टर सलमान के घर पर लाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनवारुल हक़ शाह पप्पू मियाँ सज्जादा नशीन दरगाह बाबा शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह रहे।

कार्यक्रम की शुरुवात महफिले मीलाद से किया गया। मध्य रात्रि से सूफियाना कव्वाली का दौर शुरू हुआ जहां कव्वालों ने पूरी रात्रि कव्वाली सुनाकर लोगों का  खूब मन मोहा। इस मौके पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली।कार्यक्रम में मुहम्मद फाख़िर,गुड्डू मियाँ,शानू मियाँ,गुलजार मियाँ,जमील अहमद, जाहिद हुसैन उर्फ मुल्ला प्रधान,गुल मुहहम्मद,संतराम विश्वकर्मा,अजीज अहमद,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
छात्र पिटाई मामले में बीएसए ने दिए जांच के आदेश,बीईओ को रिपोर्ट देने के निर्देश
स्कूल के खिलाफ होगी कार्रवाई- बीएसए

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एम जी आर पब्लिक स्कूल गुमदहा में कक्षा 2 के एक छात्र के साथ अध्यापक द्वारा मारपीट के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।बताते चलें कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा 2 के छात्र अभिषेक गोस्वामी को विद्यालय के शिक्षक प्रखर द्वारा मारा पीटा गया था।बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है तथा इसके अतिरिक्त विद्यालय के मान्यता संबंधी दस्तावेजों के जांच के निर्देश भी दिए हैं।ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मान्यता संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया है या नहीं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के साथ मारपीट की अनुमति किसी को नहीं है।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और सभी स्कूल संचालकों को पहले ही ऐसे अध्यापकों को न रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक प्रखर सिंह ने सामाजिक विज्ञान का गृहकार्य न पूरा होने पर छात्र अभिषेक गोस्वामी को 105 डंडे मारे थे।पिटाई के कारण छात्र बीमार हो गया और घर पहुंचने पर परिजनों को घटना का पता चला,जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले में अपनी जांच तेज कर दिया है।भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो यह अध्यापक पहले भी कई अन्य छात्रों के साथ मारपीट कर चुका है,परन्तु डर के कारण उन बच्चों के परिजन सामने नहीं आए थे।सोशल मीडिया पर भी लोग अब इस स्कूल के संचालक और अध्यापक के खिलाफ कठोर कार्यवाही को लेकर मांग कर रहे हैं।जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम(2009) की धारा 17 के तहत विद्यालय में किसी भी बच्चे को शारीरिक दंड अथवा मानसिक प्रताड़ना देना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 45 नामांकन वैध पाए गए
*अध्यक्ष के लिए 8,तो महामंत्री के लिए 7 प्रत्याशी कर रहे दो दो हाथ

*एक पूर्व अध्यक्ष सहित 3 पूर्व महामंत्री अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

*भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक सहित 7 प्रत्याशी महामंत्री की दौड़ में शामिल

गोंडा।जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री सहित आठ पदों के लिए कुल 45 उम्मीदवार चुनावी समर में उतर चुके हैं जिसके लिए आगामी 13 फरवरी को मतदान व उसी दिन देर रात तक मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे।बताते चलें कि बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जहाँ एक तरफ लगभग आधा दर्जन बार एसोसिएशन की अगुआई कर चुके रवि चंद त्रिपाठी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह,आलोक कुमार पाण्डेय,इंद्रमणि शुक्ला, विनय कुमार मिश्रा व अजीत श्रीवास्तव आमने सामने हैं,जो अपने मंत्रित्व काल की उपलब्धियों का हवाला देकर अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सहित अन्य पदों के प्रत्याशी अधिवक्ता हितों का हवाला देकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे जा सकते हैं।
खड़ी टाटा मैजिक में गमछे से ढका मिला शव,गाड़ी भी कई जगह से टूटी
हादसे की आशंका

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोंटी कार्लो शोरूम के सामने खड़ी एक टाटा मैजिक गाड़ी में एक युवक लगभग (32) का शव बरामद हुआ है।यह घटना आज पूर्वान्ह लगभग 11.40 बजे सामने आई,जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए ड्राइवर को बुलाने का प्रयास किया।उसी समय स्थानीय लोगो ने देखा कि अंदर एक व्यक्ति का शव गमछे से ढका हुआ पड़ा है,जिसकी सूचना लोगों ने डायल 112 व नगर कोतवाली पुलिस को दिया।घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी सदर आनंद राय व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू किया।बताते चलें कि जिस टाटा मैजिक में शव मिला है वह कई  जगह से टूटी हुई है,जिससे किसी सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई है।गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगाकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया था।सूत्रों की मानें तो इस टाटा मैजिक का उपयोग मवेशियों को लाने ले जाने में किया जाता था,क्योंकि इसके पिछले हिस्से में भारी मात्रा में पराली पड़ा हुआ था।नगर कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि उक्त गाड़ी यहां कब और कैसे पहुंची।फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।जिस मिनी टाटा मैजिक में युवक का शव मिला है,वह बाराबंकी जिले की बताई जा रही है।इस संबंध में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि यहां पर एक टाटा मैजिक खड़ी हुई है तथा उसके अंदर एक युवक की व
लाश पड़ि हुई है।तत्काल उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर इसकी जांच की गई है।मौके पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम को बुलाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पहचान के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।
अयोध्या स्टेट की जमीन हड़पने के लिए बताया वक्फ और मदरसे की जमीन
*राजा के फर्जी पत्र से स्टेट के पैरोकार को बताया गलत

गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अयोध्या स्टेट की जमीन को हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है।इस मामले में फर्जी दस्तावेजों और पत्रों का इस्तेमाल कर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पूरे प्रकरण के विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश पंडित नामक व्यक्ति ने राजा अयोध्या स्टेट विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के फर्जी लेटर पैड पर उनके अधिकृत पैरोकार नदीम को गलत बताते हुए एक फर्जी पत्र तैयार किया।यह पत्र अयोध्या स्टेट के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के नाम से बनाया गया था,जिसका उपयोग अधिकारियों को गुमराह करने के लिए किया गया।रमेश पंडित खुद को अयोध्या स्टेट का पैरोकार बताकर लगातार स्टेट की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा था।इसकी जानकारी मिलने पर अयोध्या स्टेट के मुख्तार कैलाश नाथ मिश्रा ने अपने पैरोकार नदीम के साथ मिलकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग किया।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।मुख्तार कैलाश नाथ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके पैरोकार नदीम ने 12 जनवरी को एक प्रार्थना पत्र दिया था,जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग खरगूपुर स्थित अयोध्या रियासत की जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मांस मछली बेंच रहे हैं।जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।नदीम ने 21 जनवरी को दोबारा आवेदन दिया,जिसके बाद अधिकारियों ने जमीन खाली कराने का आदेश दिया।हालांकि जमीन हड़पने की नीयत से मोहम्मद नसीम,मोबीन और मुजीब खान ने रमेश पंडित के माध्यम से मदरसा फुरकानिया के नाम से फर्जी वक्फ कागज नायब तहसीलदार को दिए।पैरोकार नदीम द्वारा इन कागजों की जांच कराने पर पता चला कि रियासत के रिकॉर्ड में न तो कोई बैनामा है और न तो कोई लेनदेन दर्ज है,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि रियासत की भूमि को हड़पने के उद्देश्य से कूट रचित दस्तावेज तैयार किया गया था।इन लोगों ने फर्जी पत्र नायब तहसीलदार व लेखपाल को भी सौंपा था।अयोध्या स्टेट के मुख्तार कैलाश नाथ मिश्रा द्वारा यह भी कहा गया कि मेरे द्वारा ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है,मेरा फर्जी हस्ताक्षर बना कर जमीन को हड़पने की नियत से तैयार किया गया है,ऐसे में इन लोगों के खिलाफ कठोर की जाए।कैलाश नाथ मिश्रा ने खरगूपुर की जितनी भी बाजार है,वह अयोध्या स्टेट की है और अब मेरे ही पैरोकार को गलत बताकर कोई रमेश पंडित नाम के व्यक्ति द्वारा कूटरचित अभिलेख देकर अधिकारियों को गुमराह किया गया है।उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर हमलोगों ने शिकायती पत्र दिया है और उस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
লক্ষীর ভান্ডার থেকে বেকার ভাতা, রাজ্য বাজেটে উচ্ছ্বাস ব্যারাকপুরে,আবির খেলা মিষ্টি- মুখ
নিজস্ব প্রতিনিধি: ২০২৬ এ রাজ্য বিধানসভা নির্বাচনের আগে রাজ্য বিধানসভায় আজ বাজেট পেশ করেছেন অর্থমন্ত্রী চন্দ্রিমা ভট্টাচার্য। সেই বাজেটে মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নির্দেশ অনুযায়ী মহিলাদের লক্ষ্মীর ভান্ডারের ৫০০ টাকা ভাতা বৃদ্ধি এবং বেকার যুবক যুবতীদের জন্য ১৫০০ টাকা ভাতা ঘোষণা করা হয়েছে। বাজেটে এই ঘোষণার পরপরই বৃহস্পতিবার বিকালে ব্যারাকপুর বিধানসভার বিধায়ক রাজ চক্রবর্তী কার্যালয়ের বাইরে উচ্ছ্বাসে মাতলেন তৃণমূল কর্মী সমর্থকরা। চলল আবির খেলা। মিষ্টি মুখ করা। এদিন  উপস্থিত ছিলেন ব্যারাকপুর শহর তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি সম্রাট তপাদার, ব্যারাকপুর শহর আইএনটিটিইউসি সভাপতি শুভেন্দু চৌধুরী, তৃণমূল কংগ্রেস মহিলা তৃণমূল কংগ্রেস তৃণমূল ছাত্র পরিষদ নেতৃত্ব ও কর্মীরা।
गोण्डा में तहसील परिसर की जलपान कैंटीन की नीलामी 6 फरवरी को

गोण्डा।जनपद गोण्डा में तहसील परिसर स्थित जलपान कैंटीन की दुकान की नीलामी को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2026–27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए तहसील परिसर के पश्चिमोत्तर स्थित जलपान कैंटीन की नीलामी दिनांक 06 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तहसील सभा कक्ष, तहसील गोण्डा सदर में आयोजित की जाएगी।

नीलामी की सामान्य शर्तों के अनुसार प्रत्येक बोलीकर्ता को बोली बोलने से पूर्व ₹5,000 की अग्रिम जमानत जमा करना अनिवार्य होगा। बिना जमानत राशि जमा किए कोई भी व्यक्ति बोली में भाग नहीं ले सकेगा। नीलामी समाप्त होने के बाद उच्चतम बोली लगाने वाले को बोली की सम्पूर्ण धनराशि तत्काल जमा करनी होगी, जिसमें जमानत राशि भी समाहित रहेगी। निर्धारित समय पर धनराशि जमा न करने की स्थिति में जमानत जब्त कर पुनः नीलामी कराई जाएगी अथवा द्वितीय उच्चतम बोलीकर्ता के पक्ष में ठेका दिया जा सकेगा।

कैंटीन का संचालन केवल स्वीकृत स्थान पर ही किया जाएगा। ठेकेदार को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक किसी भी सामग्री का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उप जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना तहसील परिसर में फोटोस्टेट मशीन लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन व्यक्तियों पर पूर्व की नीलामी का कोई बकाया है, वे बोली में भाग नहीं ले सकेंगे।
पीड़ित महिलाओं को दिलाया जाय हरसंभव न्याय: एकता सिंह
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने की जनसुनवाई, तथा निरीक्षण

गोण्डा। 05 फरवरी,2026
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह का बुधवार को जनपद में आगमन हुआ। आगमन के उपरान्त उन्होंने सर्किट हाउस गोण्डा में महिला सम्बन्धी जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 06 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया, जबकि शेष 04 प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

सदस्य श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संवेदनशील निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राप्त प्रकरणों में पीड़ित महिलाओं को हरसंभव न्याय दिलाया जाय। जनसुनवाई से पूर्व श्रीमती सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र बटौरा बख्तावर सिंह का निरीक्षण कर बच्चों एवं महिलाओं को प्रदान की जा रही पोषण सेवाओं, पंजीकरण, उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरान्त प्रशिक्षण संस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, ए.एन.एम. तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ता/संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में दर्जीकुंआ स्थित शिवबहादुर द्वारा आयोजित चाय आमंत्रण कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, सिद्धनाथ पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।