पलामू में ममता शर्मसार: कलयुगी मां ने 13 साल की बेटी को अधेड़ के हाथों बेचा; पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मां फरार
मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने ही अपनी ममता का सौदा कर दिया। आरोपी मां ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को मेदिनीनगर के रहने वाले 55 वर्षीय प्रभाकर कुमार मिश्रा के हवाले कर दिया। आरोपी ने बच्ची से अवैध रूप से शादी की और उसे करीब दो महीने तक बंधक बनाकर रखा।
पिता के लौटते ही खुला साजिश का राज
इस घिनौनी साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब बच्ची के पिता सूरत (गुजरात) से मजदूरी कर वापस लौटे। घर पर बेटी को न पाकर उन्होंने खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद जब पिता अपनी बेटी तक पहुँचे और उसे घर लाए, तब मासूम ने अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि कैसे उसकी मां ने ही उसे अधेड़ व्यक्ति को सौंप दिया था, जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तारी: पुलिस ने मेदिनीनगर के श्रीराम पथ इलाके में छापेमारी कर आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर धाराएं: आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अपहरण जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बच्ची का रेस्क्यू: नाबालिग को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है, जहां उसकी विशेष काउंसलिंग की जा रही है।
प्रेमी के साथ फरार है 'कलयुगी' मां
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अपनी ही बेटी का सौदा करने के बाद आरोपी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।











1 hour and 42 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k