वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, लाठी डंडे व ईट पत्थर चले,महिला सहित आधा दर्जन घायल, पुलिस घायलों का कराया मेडिकल

फर्रुखाबाद। नगर पंचायत के नवाबगंज के एक मोहल्ला में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने से दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोप है कि मंगलवार को कस्बा के चिकों वाली गली निवासी एक युवक अपनी कार को पड़ोसी युवक की जगह पर खड़ा कर देते है। जिसे पड़ोसी युवक ने खड़ा करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। शाम तक दोनों पक्षों का समझौता हो गया। दूसरे दिन बुधवार शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज में भेज दिया। इस बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक व उसके घर की महिलाएं जिसकी जगह पर गाड़ी खड़ी करने की आपत्ति जताई, उसके दरवाजे पर जाकर मारपीट करते दिखाई दे रहे है।
त्यागी आश्रम का जीर्णोद्धार हो और कब्जा मुक्त कराया जाए संत ने डीएम को दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद l कई दशक पूर्व से बना त्यागी आश्रम पर आवैधानिक रूप से आश्रम की दुकानों और आश्रम पर कब्ज अपना बनाए हुए हैं इस कारण आश्रम का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। आश्रम में रहे संत ने गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय मोहम्मदाबाद पहुंचकर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र दिया है कि मंदिरों का और आश्रम का जीर्णोद्धार कराया जाए जिससे यहां लोगों का आना जाना शुरू हो सके l उन्होंने डीएम को बताया कि बरसात के दिनों में आश्रम में पानी का निकास न होने के कारण पूरे आश्रम परिसर में पानी भर जाता है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि जो लोग कहते हैं कि आश्रम हमारा है तो इसकी जांच भी कराए जाने की मांग की है।
खेतों में नंगे लोहे के तारों में प्रभावित था करंट, आढत कर्मचारी के चपेट में आने से दर्दनाक मौत

परिजनों का खेत  मलिक के बीच  मारपीट, ईट पत्थर चले, पुलिस में पहुंचकर मामले को किया शांत

फर्रुखाबाद l बिजली के करंट की चपेट में आने से आढ़त कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और खेत मालिक के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट के साथ ही पथराव में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आरापूरा पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश यादव पुत्र दुशासन यादव, अरे पहाड़पुर में सचिन यादव की सब्जी आढ़त पर कर्मचारी थे। मृतक के भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे सर्वेश यादव आढ़त से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान बहादुरगंज निवासी एकलव्य पुत्र रामलाल के खेत में लगे लोहे के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो सर्वेश यादव का शव खेत में पड़ा मिला। इस दौरान खेत मालिक और मृतक के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, और मारपीट एक पथराव में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद कोतवाल दर्शन सिंह, कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। बताते हैं कि गेहूं की फसल की रखवाली के लिए हनुमान मंदिर के पास गांव जाने वाले रास्ते से बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लेकर खेत के तारों में करंट छोड़ा गया था।
पुलिस द्वारा कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद कर्मचारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार व तहसीलदार सनी कंनौजिया, एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि मौत का कारण करंट लगना पाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आम जन की शिकायतों का समय पर निस्तारण कर डीएम
फर्रूखाबाद l  ए आर टी ओ कार्यालय का बुधवार को जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कार्यालय के सामने के ढलान को सही कराने,अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं डिजिटल सेवाओं के प्रभावी उपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन व प्रशासन सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एचएसआरपी लगाए बिना दो ट्रक ओवरलोड खनन सामग्री ढोते हुए सीज, 2 ट्रक टैक्स बकाया में सीज


फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ओवरलोड ट्रक पकड़ेे गए,इन पर परिवहन विभाग द्वारा 74 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा खनन विभाग द्वारा 48 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण नहीं था इसलिये इन वाहनों की वी.टी.एस. के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी सम्भव नहीं थी। आज की कार्यवाही में परिवहन विभाग द्वारा 2 ट्रक टैक्स बकाया में सीज किये गये और एक बिना परमिट के ट्रक को सीज किया गया। बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा  2.18 लाख रुपए तथा खनन विभाग द्वारा 48 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया l यह अभियान जारी रहेगा।
प्रदेश संगठन का समर्थन मिलते ही हौसला बढ़ा,युवा व्यापारी आज चौकी इंचार्ज का फुकेंगे पुतला
चौकी इंचार्ज के खिलाफ भरी हुंकार, उग्र हो सकता आंदोलन

फर्रुखाबाद। प्रदेश का समर्थन मिलते ही युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के हौसले बुलंद  हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट बजरिया चौकी इंचार्ज का पुतला फूंके जाने की घोषणा की है। व्यापारी नेता ने अपना ऑडियो वायरल कर कहा है कि हम लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर भ्रष्ट बजरिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। कोई कार्रवाई न होने पर मशाल जुलूस निकाला था। उन्होंने कहा कि एसपी को अवगत कराया है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ साक्ष्य है, यदि चौकी इंचार्ज दोषी पाया जाये, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चौकी इंचार्ज के दोषी न पाये जाने पर हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मनोबल तोड़ने के लिए व्यापारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। व्यापारियों को पकड़ने के लिए पुलिस दविस व्यापारियों का गलत ढंग से चालान हो रहे हैं। चौकी इंचार्ज के खिलाफ आवाज दबने वाली नहीं है बल्कि यह आवाज उठती रहेगी। व्यापारी नेता ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व हमारे साथ है, जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर चौकी इंचार्ज के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। व्यापारी नेता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि  5 फरवरी को भ्रष्ट चौकी इंचार्ज का पुतला फूंकेगे। पुलिस को हमारी जरूरत हो तो फोन कर हमें बताएं हम गिरफ्तारी आकर दे देंगे। उन्होंने कहा है कि पुलिस से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है और न ही पुलिस प्रशासन से, हम भ्रष्ट चौकी इंचार्ज के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई चाहते हैं।
इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा आज

फर्रुखाबाद lकक्षा 12 कला वर्ग गृहविज्ञान विषय की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 05 फ़रवरी को आयोजित होगी। यह जानकारी कालेज की प्रधानाचार्य ने दी है उन्होंने कहा कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग रसायन विज्ञान विषय की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 07 फ़रवरी को आयोजित होगी।
छात्राएँ महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फ़तेहगढ़ में में प्रातः 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
50 दिन धरना प्रदर्शन के बाद भी, नहीं हो रही सुनवाई

फर्रुखाबाद l जनपद में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। पिछले 50 दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण जिले की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। एक बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कार्यालय पर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रमुख सेवाएं बाधित
आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार का सीधा असर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य अभियानों पर पड़ा है। वर्तमान में निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं:

* टीकाकरण: गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण रुक गया है।

* स्वास्थ्य अभियान: रूबेला टीकाकरण जैसे विशेष अभियान बाधित हैं।

* सरकारी योजनाएं: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में भारी रुकावट आई है।

* जांच: गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच का काम भी प्रभावित है।

मुख्य मांगें?
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह हड़ताल 15 दिसंबर से शुरू की गई थी। कार्यकर्ताओं की मुख्य शिकायतें और मांगें इस प्रकार हैं:
* 14 सूत्रीय मांग पत्र: प्रदेश स्तर पर लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

* बकाया भुगतान: स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं का लाखों रुपया मानदेय और प्रोत्साहन राशि के रूप में बकाया है।

* सुनवाई का अभाव: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 50 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन या शासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

आंदोलन को मिला बाहरी समर्थन
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी और सचिव सपना कटियार ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक यह हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। विशेष बात यह है कि आशाओं के इस आंदोलन को अब किसान यूनियन ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
डायरिया मौसम से नहीं, कभी भी हो सकता ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
फर्रुखाबाद l डायरिया बच्चों में होने वाली एक बीमारी है, बच्चों को पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं इसकी रोकथाम के लिये पांच वर्ष तक के बच्चों को ओ आर एस और जिंक की टेबलेट दी जाती है l जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने नगर में हो रहे टीकाकरण के दौरान कहीं l
इस दौरान पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया लखनऊ से आये सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनिल द्विवेदी, अमरीश पांडे, अनुपम मिश्र, यूएनडीपी से मानव शर्मा और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से  मेडिकल ऑफिसर डॉ शिवानी, फार्मासिस्ट पंकज आदि मौजूद रहे l उन्होंने कहा कि डायरिया किसी भी मौसम में हो सकता है कभी कभी यह रोग बच्चों में जानलेवा भी हो जाता है l
अगर आपके बच्चे को दो या तीन से अधिक पानी जैसे पतले दस्त आ रहे हैं तो अपनी क्षेत्र की आशा बहु या ए न म से संपर्क करें जिससे आपके बच्चे के शरीर में होने वाली पानी की कमी को ओ आर एस और जिंक के माध्यम से पूरा किया जा सके और आपका बच्चे को सुरक्षा मिल सके! उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इनका टीकाकरण बहुत जरुरी है l टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं इसलिए हमें अपने बच्चों को समय पर टीके लगवा लेने चाहिए l इस मौके पर ए एन एम आरती सागर, राखी आशा कार्यकर्ता संध्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे l
तंबुओं के शहर पांचाल घाट में रहने वाले  कल्पवासी अब अपने घरों को लौट रहे, धीरे-धीरे उजाड़ रही मेले की रौनक

फर्रुखाबाद l  पांचाल घाट पर 3 जनवरी से शुरू हुआ ऐतिहासिक 'मेला श्री राम नगरिया' अब अपने समापन की ओर है। माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद से ही यहां बसा तंबुओं का अस्थाई शहर उजड़ने लगा है। हजारों की संख्या में कल्पवास के लिए पहुंचे संत और श्रद्धालु माँ गंगा से सलामती की दुआ मांगकर अपने आश्रमों और घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

लगभग 3000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विशाल मेले में अब दूर-दूर तक खाली स्थान दिखाई देने लगा है। जहां कुछ दिन पहले तक धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल थी, वहां अब सन्नाटा पसरने लगा है। शेष बचे कल्पवासी भी अपना सामान समेट रहे हैं और अनुमान है कि 5 फरवरी को यहां से प्रस्थान कर जाएंगे।

प्रयागराज के बाद सबसे महत्वपूर्ण माघ मेला

धार्मिक दृष्टि से प्रयागराज के कुंभ/माघ मेले के बाद फर्रुखाबाद का यह मेला विशेष महत्व रखता है। जिला प्रशासन द्वारा कल्पवास के लिए आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के लिए एक माह तक बिजली, पानी और सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस वर्ष यह मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी (माघी पूर्णिमा) तक चला।

दुकानदारों में निराशा ।

मेला श्री राम नगरिया में इस वर्ष लगभग 700 दुकानें लगाई गई थीं, जिनमें से अधिकांश अभी भी मौजूद हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे भी अगले एक-दो दिनों में अपनी दुकानें समेट लेंगे। कन्नौज से आए दुकानदार अमित ने बताया कि इस बार उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हुई है, जिससे व्यापारियों में निराशा है।

मनोरंजन क्षेत्र में रौनक
भले ही कल्पवासी लौट रहे हों, लेकिन मेला क्षेत्र में अभी भी रौनक है। यहां लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले और अन्य मनोरंजन के साधन अभी भी संचालित हैं, जिनका आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं।