कैंसर से डरने की नहीं, सभी को मिलकर लड़ने की ज़रूरत है - पारस एचएमआरआई*
*![]()
पटना। विश्व कैंसर दिवस पर पारस एचएमआरआई, पटना में शनिवार 31 जनवरी को कैंसर के प्रति जागरूकता हेल्थ टॉक एंव कैंसर सर्वाइवर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री विमल कुमार जैन, डॉ. ए.ए. हई, राधेश्याम बंसल, अभय प्रकाश डीआईजी एंव जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस दौरान एक हेल्थ टॉक “उम्मीद के सितारे” का भी आयजोन किया गया, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके लगभग 50 मरीजों एंव उनके परिवार के लोग ने अपना अनुभव सांझा किया। उन्होंने शुरुआती चरण में बीमारी के लक्षण पता नहीं चलने की बात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इसका पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी, लेकिन पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतरीन इलाज से बचा लिया। उन्होंने बताया कि कैंसर के बारे में अगर उन्हें भी पहले पता होता तो इलाज जल्द हो जाता। एक सर्वाइवर ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा। इससे लड़ने के लिए ना सिर्फ इलाज बल्कि डॉक्टर से मिल रहे मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। पारस एचएमआरआई के डॉक्टर मरीजों को इस बीमारी से जंग जीतने के लिए मोटिवेट करके इलाज करते हैं, जो सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से 25 सरवाइवर्स को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारस एचएमआरआई के *डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी डॉ. एए हई* ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में लगभग 15 लाख लोग कैंसर की चपेट में आते हैं। खानपान और दिनचर्या में सुधार लाकर और अल्कोहल जैसी चीजों से दूरी बनाकर कैंसर के 50 प्रतिशत तक मामलों को रोका जा सकता है। इस मौके पर *डायरेक्टर हेमेटोओन्कोलॉजी डॉ. अविनाश कुमार सिंह* ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए यह जरूरी है कि गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या अल्कोहल जैसी किसी भी तरह की नशीली पदार्थ का सेवन न करें। आज मुँह और गले का कैंसर, स्तन के कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर से लोग ज्यादा पीड़ित होते हैं। फेफड़े और पित्ताशय के कैंसर के मरीज़ों की संख्या भी कम नहीं है। बच्चेदानी के कैंसर से बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध है जो ९-४५ वर्ष की बच्चियाँ और महिलाओं को उचित सलाह के बाद अवश्य लगवानी चाहिए। कैंसर कोई छूआछूत की बीमारी नहीं है और ना कि इसका इलाज संभव नहीं है। ज़रूरत है सही समय पर डायग्नोसिस और विशेषज्ञ से मिलकर उचित इलाज। सही लाइफस्टाइल, हेल्थ चेक अप, स्क्रीनिंग व प्रारंभिक लक्षणों को पहचान कर कैंसर को होने से रोका जा सकता है । पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने बताया कि “ हमारा मकसद है कि ज्यादा – से- ज्यादा और दूर-दराज के लोगों तक कैंसर से जुड़े जागरूकता संदेशों को पहुंचाया जाय”। इसलिए इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया। पारस एचएमआरआई कैंसर रोग के समुचित निदान के लिए जाना जाता है। यहां अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से कैंसर का इलाज किया जाता है। 24 घंटे यहां कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहती है। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर व एचओडी मेडिकल ओन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद, सीनियर कंसल्टेंट व डायरेक्टर रेडिएशन ओन्कोलॉजी डॉ. शेखर कुमार केशरी, मुख्य कंसल्टेंट मेडिकल ऑनकोलॉजी डॉ. आर.एन. टैगोर ने भी अपने विचार रखे। वहीं सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी ओन्कोलॉजी डॉ. मिताली दांडेकर लाल, कंसलटेंट ऑनकोसर्जन डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. मोसर्रत शाहीन, डॉ. हरिहर नाथ तिवारी, डॉ. चिन्मय बिसवाल, डॉ. केतन चन्द्र नथानी एंव डॉ. मोफिजुर रहमान, एनसीसी के कैडेट्स, अलय फातिमा हई नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, गुरुदेव पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र, सीआरपीएफ के जवान और आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि भी शामिल रहीं। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।


टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, के परिसर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ पूजा में सहभागिता की। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। जो नौनिहाल बच्चे पूजा प्रारंभ के लिए इच्छुक थे, वे अपने माता-पिता के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। साथ ही बच्चों की स्लेट पूजा संपन्न कराई गई। पंडित जी ने विधिवत स्लेट पूजा कराते हुए बच्चों को माँ सरस्वती की पूजा का आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर अभिभावकों ने भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय के *डायरेक्टर लायन राजीव भार्गव* एवं *प्रिंसिपल लायन शिवानी भार्गव* ने सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर समाज एवं विद्यालय परिवार को माँ सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाओं का संदेश दिया।
पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' की पूर्व संध्या पर स्टार्टअप की अवधारणा की प्रगति, भविष्य में इसके दायरे और भारत में स्टार्टअप के 10 वर्षों के सफर पर गहन चर्चा के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन भार्गव हाउस, रोड नंबर 6, राजेंद्रनगर, पटना 800016 (समाज कल्याण समिति के सामने) में दोपहर 3 बजे से हुआ। पीएमए के सचिव इंजीनियर एम. के. दास ने अतिथियों का स्वागत किया और पीएमए के अध्यक्ष अधिवक्ता बसंत कुमार सिन्हा ने विषय का परिचय दिया। 'लेडी फेयर' के श्री ऋषिरंजन कुमार ने बताया कि कैसे उनके स्टार्टअप ने बिहार भर की ब्यूटीशियनों को नेटवर्क से जोड़कर उनके लिए आजीविका के अवसर खोले हैं। श्री हर्ष कुमार ने अस्पताल प्रबंधन में अपने स्टार्टअप की सफलता की कहानी सुनाई। आई-ज्ञान एआई के निदेशक अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे उनका स्टार्टअप 'स्कूल शिक्षण' में एआई का उपयोग कर रहा है। पीएमए के प्रख्यात सदस्यों और अतिथियों, श्री राजीव भार्गव, डॉ. ए. के. वर्मा, डॉ. नीलेश नारायण, श्री शांतनु प्रसाद, डेयरी विशेषज्ञ श्री महेश्वर प्रसाद और डॉ. अनिल कुमार प्रसाद ने भारत में स्टार्टअप्स के 10 वर्षों के सफर और आगे की राह के बारे में सभा को संबोधित किया।
राष्ट्रिय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती कार्यक्रम महामंत्री श्री एस एन पी श्रीवास्तव जी एवं बी के सिह की गरिमामई उपस्थिति में न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित जे पी सेन्टर में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष चन्द्र सिंह एवं नेतृत्व शाखा सचिव विजय कुमार ने किया महामंत्री ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय यूवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को याद दिलाता है आज के युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए एवं अपनी ड्यूटी को जहां काम करते हैं बड़ी समझदारी से आपसी सहयोग से निबाहना चाहीये विवेकानंद जी का यह संदेश उठो जागो और तब तक नहीं रूको जबतक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो बी के सिह ने कहा कि यूवाओ के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर देना होगा अंत में यूनियन अपने युवा सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी भारी भांति निर्वहन करने हेतु आह्वान किया कार्यक्रम में महामंत्री श्री एस एन पी श्रीवास्तव,बी के सिह, सुभाष चन्द्र सिंह, शाखा सचिव विजय कुमार,ए पी सिंह, मीडिया प्रभारी ए के शर्मा,सुरज कुमार,अनुपम कुमार,विनय ,रवि रंजन, संतोष, आशीष, मनीष,दीलीप, विककी, संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे धन्यवाद भवदीय ए के शर्मा मीडिया प्रभारी ई सी आर के यू
बिहार में लगातार नेत्रों की समस्या बढ़ती जा रही है खासकर उम्र दराज लोगों में मोतियाबिंद की समस्या काफी रहती है उसे समस्या को दूर करने के लिए आगे आया है सामने आया है सुरेश चंद्र फाउंडेशन ट्रस्ट सुरेश चंद फाउंडेशन ट्रस्ट ने लोगों को मोतियाबिंद दूर करने के लिए लोगों का मुफ्त इलाज शुरू किया है और लगातार गांव में रहने वाले लोगों का इलाज करता है उसी कड़ी में आज पटना के राजेंद्र नगर में dr सत्यजीत सिन्हा के नर्सिंग होम में लोगों का मुफ्त इलाज किया गया जिसमें काफी की संख्या में लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया और चश्मा भी उन्हें दिया गया ऑपरेशन करने के बाद लोग काफी खुश नजर आए उन लोगों का कहना था कि ऑपरेशन में एक भी पैसा खर्च हम लोग को नहीं लगा और गांव से बिहार लाने के लिए भी हमें विशेष सुविधा प्रदान किया गया मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए यहां कई जिलों पटना पहुंचे आने-जाने के अलावा रहने के लिए सुविधा दिया गया
1 hour and 36 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1