पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग, स्वास्थ्य, संवेदना और सामाजिक न्याय का दिया संदेश
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसेवा, विकास और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सदर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत स्वास्थ्य ढाँचा ही सशक्त समाज की नींव है।
इसके बाद मुन्ना सिंह कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मसरातु पंचायत पहुँचे, जहाँ सड़क दुर्घटना में मो. शहजाद की मृत्यु से शोकाकुल परिवार से उन्होंने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी द्वारा तत्काल राहत के रूप में ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की गई, वहीं सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत विधवा पेंशन, सरकारी आवास, अंचल से ₹1 लाख की सहायता तथा बीमा कंपनी से मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
इसी क्रम में मुन्ना सिंह सदर प्रखंड के रेवार पहुँचे, जहाँ ठाकुर समाज द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती समारोह में उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों के साथ खड़ी रही है और आगे भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, न्याय और सम्मान पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस दौरान मौके पर कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम, कटकमदाग अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, सरफराज अहमद ,राजेश कुमार सिंह, दिलिप कुमार यादव, अखिलेश सिंह , जितेन्द्र कुमार , रविंद्र कुशवाहा, गौतम कुमार, आनन्द कुमार सिंह, अजित कुमार यादव सुरेश राम, बिरेंद्र कुशवाहा , राजु राम, विरेंद्र राम, संजय कुशवाहा राजेश यादव, गोपाल कुशवाहा , शुशील कुमार,असगर महरू ठाकुर, भरत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, कमलेश्वर ठाकुर अनिल ठाकुर , पप्पू ठाकुर नवीन ठाकुर वैजनाथ गोप, हरेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, उदय ठाकुर रवि ठाकुर राजेश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर , सिद्धार्थ ठाकुर सोनू ठाकुरउपस्थित थे।
1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k