झारखंड के सारंडा में मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा ढेर
#encounterinsarandachaibasaseveralwantedmaoists_killed
![]()
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में कई शीर्ष इनामी माओवादियों के मारे जाने की प्रारंभिक सूचना है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के मारे जाने की खबर है।
मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में तब हुई, जब नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में नक्सली बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं, जिसके बाद घेराबंदी शुरू की गई।
नक्सल गतिविधियों की जानकारी के बाद ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने खुद को घिरा हुआ देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरु की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ माओवादी भागने में सफल हो गए और कुछ को गोली लग गई है। एनकाउंटर के बाद चलाए गए सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और सैकड़ों कारतूस शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान की जा रही है। पुलिस फरार नक्सलियों की तलाश में जुटी है।
कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी एक शीर्ष माओवादी कमांडर को भी ढेर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक मारे गए नक्सलियों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन फिलहाल जारी है। क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। मुठभेड़ के बाद सारंडा के पूरे जंगली क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।




दिल्ली। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा महायुती को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह ने रक्षा मंत्री को बताया कि इस बार चुनाव में किस तरह उत्तर भारतीय मतदाताओं ने संगठित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजय को सुनिश्चित बनाया। राजनाथ सिंह ने मुंबई समेत मीरा भायंदर, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई आदि महानगरपालिकाओं में भी कृपाशंकर सिंह द्वारा ताबड़तोड़ की गई पदयात्राओं तथा जनसभाओं की सराहना करते हुए भाजपा के पक्ष में संगठित रूप से मतदान करने के लिए उत्तर भारतीय मतदाताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k