भारतीय सदविचार मंच ने किया ठाकुर रमेश सिंह ,विजय सिंह कौशिक और और पारसनाथ त्रिपाठी को पुरस्कृत
मुंबई। महानगर की सुप्रसिद्ध और चर्चित सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दहिसर (पूर्व ) मुंबई -68 में स्थित संस्था सभागार में संस्था संस्थापक , प्रमुख मार्गदर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता और कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बोरीवली के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह और शिक्षाविद् डॉ हृदय नारायण मिश्रा के सानिध्य में संपन्न इस भव्य पुरस्कार समारोह में पूर्व विधायक, शिक्षाविद् रमेश सिंह ठाकुर को उनकी अनुपस्थिति में 25 वां डॉ राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार-2025, वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक को 8 वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार -2025 और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.पारसनाथ तिवारी को बाबू आर.एन.सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -2025 द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में विजय सिंह कौशिक द्वारा लिखित यात्रा संस्मरण पुस्तक कुछ रंग इधर के ,कुछ रंग उधर के (एक पत्रकार का सफरनामा) का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
इस समारोह में नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, शिवसेना (उ.बा.ठा)के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे,समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह,हमारा महानगर के संपादक राघवेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,यश भारत के सहायक संपादक अभय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, प्रारम्भ उत्तर दर्शन के सम्पादक विनोद हरदत्त सिंह,संस्था के सह संस्थापक दिनेशचंद्र उपाध्याय  ,और राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष डॉ.शिवश्याम तिवारी के मुख्य संयोजन और महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा के संचालन में समाजसेवी श्रीनिवास तिवारी विद्रोही , संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, संस्था शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय, समाजसेवी रामसेवक पाण्डेय, समाजसेवी आशुतोष उपाध्याय, समाजसेवी डॉ.अजय एल. दुबे, हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे,समाजसेवी अनिरुद्ध पाण्डेय, पूर्व नगर सेवक रामनारायण दुबे,वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ,  शिक्षाविद् चिंतामणि पाण्डेय और समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय प सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
संस्था पदाधिकारी पं.कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा,  गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी,बी.एम.गुप्ता, सुभाषचन्द्र दुबे,एड.शिशिर पाण्डेय, रत्नेश दुबे और रामप्रकाश तिवारी नेआये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यसमिति सदस्य कमलाकांत त्रिपाठी, उमेश सिंह , अमित तिवारी और संस्था की अंधेरी शाखा के अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। संस्था के मंत्री राजीव मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अंत में संस्था की कार्यसमिति के सदस्य सूर्यप्रकाश(संतोष )मिश्र की धर्मपत्नी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के.राजपुरोहित के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रीति भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
मुंबई की पाठशालाओं के 27,000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी धार्मिक परीक्षा
मुंबई।  श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक परीक्षा में इस वर्ष मुंबई की पाठशालाओं के 27,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि यह परीक्षा पहली बार पूरे भारत में एक ही दिन, एक ही समय पर, 100 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 1 से 36 तक आयोजित की गई। यह आयोजन जैन धार्मिक शिक्षा के इतिहास में एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। इस शुभ अवसर का आरंभ संस्था के उपाध्यक्ष संजयभाई जीवनलाल शाह, महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजयभाई शाह तथा कोषाध्यक्ष-ट्रस्टी अशोक नरसिंह चरला एवं जवाहरलाल मोतीलाल शाह के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शक्तितला स्कूल में आयोजित परीक्षा के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा, कि पाठशाला ही जैन शासन का प्राण है। पाठशाला में संस्कारित बच्चे आगे चलकर साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविका, जैन ट्रस्टी, स्वयंसेवक एवं जैन रक्षक बनकर शासन को सुदृढ़ करते हैं। जिनागम अर्थात श्रुतज्ञान है, और यह श्रुतज्ञान पाठशाला से ही प्राप्त होता है।
गौरतलब हो कि डिजिटल युग में बच्चों को पाठशाला से जोड़ना एक चुनौती बन गया है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा जैन डिजिटल पाठशाला कार्यक्रम आरंभ किया गया है, जिसके माध्यम से 5 से 14 वर्ष के बच्चों को आधुनिक तकनीक के सहारे धार्मिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में संघ के मार्गदर्शन में मुंबई में 655 से अधिक पाठशालाओं में 1,400 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं सेवा दे रही हैं तथा 75,000 से अधिक बच्चे नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजयभाई जीवनलाल शाह ने कहा, कि बच्चों में धार्मिक संस्कारों का रोपण करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है, और इसकी शुरूआत पाठशाला से ही होती है। जैन धर्म के शाश्वत सिद्धांत-अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद-जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति सिखाते हैं। जिन बच्चों में धार्मिक संस्कार होते हैं, उनका सर्वांगीण विकास निश्चित होता है और वही जैन शासन को मजबूत बनाते हैं। महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजयभाई शाह ने कहा, कि श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ का मुख्य लक्ष्य बच्चों में संस्कारों का रोपण करना है, और इसका प्रथम चरण पाठशाला ही है। पाठशाला ही जैन शासन का प्राण है।
कोषाध्यक्ष-ट्रस्टी अशोक नरसिंह चरला ने कहा, कि श्रुतज्ञान पाठशाला से ही प्राप्त होता है। बच्चों के जीवन निर्माण के लिए पाठशाला सर्वोत्तम साधन है। सम्यक ज्ञान की पर्व समान पाठशाला से जुड़े बच्चों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होता है।
इस राष्ट्रव्यापी धार्मिक परीक्षा के अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जवाहरलाल मोतीलाल शाह, अध्यक्ष सुरेश देवचंद संघवी, उपाध्यक्ष संजयभाई जीवनलाल शाह, कोषाध्यक्ष अशोक नरसिंह चरला तथा महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजयभाई शाह का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जैन ट्रस्टी, पाठशाला के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शंकराचार्य के अपमान के विरोध में मैदान में उतरी शिवसेना
सत्ता के अहंकार में डूबी योगी सरकार : आनंद दुबे

मुंबई। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान को लेकर शिवसेना यूबीटी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। यूबीटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने आज सांताक्रूज़ पूर्व स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बगल, हनुमान मंदिर पर साधु संतों और शिवसैनिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। आनंद दुबे ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी योगी सरकार की पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। सनातन और हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनने वाली भाजपा शासित राज्यों में सनातन और हिंदुत्व का जितना अपमान हो रहा है, उतना शायद ही कहीं हो। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के जुल्म के खिलाफ शंकराचार्य जी और साधु संत धरने पर बैठे हैं और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि आखिर सनातन और हिंदुत्व कहां सुरक्षित रहेगा? पालघर की घटना का उदाहरण देते हुए आनंद दुबे ने कहा कि पालघर में साधु संतों की निर्मम हत्या करने वाले लोगों को जहां उद्धव सरकार ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं भाजपा ने एक आरोपी को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी में प्रवेश कराया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चुप्पी पर निशाना  साधते हुए उन्होंने कहा कि किस विवशता से वे मौनी बाबा बने हुए हैं?
संगीत साहित्य मंच के वार्षिकोत्सव में संगीत और साहित्य महाकुंभ
ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगीत साहित्य मंच ठाणे के वार्षिकोत्सव में रविवार 18 जनवरी 2026 को वर्धमान हाल,गोकुल नगर ठाणे पश्चिम में संगीत के साथ साहित्य महाकुंभ का आयोजन किया गया।संगीत साहित्य मंच के संस्थापक एवं संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता के संयोजन एवं सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के सह संयोजन में भव्य आयोजन हुआ। उक्त समारोह की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह - प्रबंध निदेशक यस आर डिग्री कॉलेज बांसपार गोरखपुर ने किया तथा स्वागताध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी चेयरमैन भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ने किया। विशिष्ट अतिथियों में के पी मिश्रा, गुलाब चंद दूबे, देवेन्द्र तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, शंकर सिंह, लाल सिंह, आनंदप्रकाश सिंह, संजय दूबे,गुलाब धर दूबे, तिलकराज खुराना,डॉ कृपाशंकर मिश्र,हौसला प्रसाद अन्वेषी, विधु भूषण त्रिवेदी, शिव कुमार सिंह, डॉ रामस्वरूप साहू,पं शिवप्रकाश पाण्डेय जमदग्निपुरी,अनिल कुमार राही,श्रीधर मिश्र,नंदलाल क्षितिज,अंजनी कुमार द्विवेदी, पत्रकार नामदार राही,डॉ कनक लता तिवारी,सीमा त्रिवेदी, शिल्पा सोनटक्के उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन अतिथि सत्कार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर एवं कवि सम्मेलन उमेशचंद्र मिश्र प्रभाकर ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना से किया गया।संगीत के साथ गीतकार शिवम पाण्डेय,नंदिनी तिवारी, सुरेश आनंद ने सभी को मनमोहक अवधि गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों पर संगीत आर्गन पर दीपक उपाध्याय,ढोलक रत्नाकर शर्मा,पैड पर धीरेन्द्र सिंह ने दिया।संस्था संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में यादगार कवि सम्मेलन हुआ जिसमें वरिष्ठ गज़लकार एन बी सिंह नादान, कमलेश पाण्डेय तरुण, जयप्रकाश मिलिंद,राजीव मिश्रा, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार, संतोष सिंह,त्रिलोचन सिंह अरोरा,विनय शर्मा दीप,अन्नपूर्णा गुप्ता,किरण तिवारी,नेहा मिश्र नेह के साथ सभागृह में
सत्यभामा सिंह,लक्ष्मी यादव, पत्रकार संतोष पाण्डेय,डॉ प्रमोद पल्लवित,एडवोकेट अनिल शर्मा,वाचस्पति तिवारी,डॉ मृदुला तिवारी महक,अरुण मिश्र अनुरागी, लालबहादुर यादव कमल,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचन्द्र, ओमप्रकाश तिवारी, सुशील शुक्ला नाचीज, आनंद पाण्डेय केवल,डॉ वफा वारसी उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही के संपादक में प्रकाशित होने वाली साप्ताहिक समाचार पत्र हरित जीवन का लोकार्पण उपस्थित साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया।अंत में संयोजक ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया लोकप्रिय नगरसेवक मनोज दुबे का अभिनंदन

भायंदर। महानगर के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने मीरा भायंदर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 21/ क से भारी मतों से विजई भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवक तथा उत्तर भारतीय समाज के युवा चेहरा मनोज रामनारायण दुबे का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पिता तथा पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे के अलावा भाजपा जिला सचिव रमेश चंद्र मिश्रा जिला प्रवक्ता राधेश्याम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट डीसी पांडे, वीएन त्रिपाठी, सूरज पांडे विनोद दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए पहली बार 2017 में नगरसेवक निर्वाचित हुए। भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सभापति समेत अनेक पदों पर विराजमान रहे। आज भी खुद को पार्टी का सिपाही मानने वाले मनोज दुबे अपने पिता रामनारायण दुबे और विधायक नरेंद्र मेहता को अपना राजनीतिक प्रेरणास्रोत मानते हैं। अत्यंत विनम्र, शालीन उदार और सहयोगी प्रवृत्ति के मनोज दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह को 5641 मतों से पराजित किया ।
श्री नारायणी सेवा संस्थान द्वारा आदिवासियों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री नारायणी सेवा संस्थान और श्री नारायणी नारी चेतना केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से लोनावाला के धनगर बस्ती, इंदिरा नगर, वालवन हाईवे,नारायणी धाम समेत दर्जनों गांव में आदिवासियों तथा जरूरतमंद लोगों को संस्था के ट्रस्टी तथा प्रख्यात समाजसेवी काशी प्रसाद मुरारका के सुपुत्र डॉ अनील काशी मुरारका के हाथों मुफ्त कंबल का वितरण किया गया।

लोनावाला के अलावा मुंबई के भी कई स्लम इलाकों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। ठंडी के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस समय पड़ रही ठंडक के बीच अनेक परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए संस्था द्वारा यह नेक काम किया गया। कंबल वितरण करते समय जरूरतमंदों के चेहरों पर आई खुशियों तथा आभार की भावना को देखकर डॉ मुरारका द्रवित हो उठे।

कंबल वितरण करते समय उन्होंने जरूरतमंदों के कंधों पर अपना हाथ रखकर उनका हौसला अफजाई भी किया। खासकर छोटे बच्चों को कंबल वितरित करते समय बच्चों के चेहरों का भाव और उनका उत्साह देखकर मुरारका काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यही वह कार्य हैं, जो उनके जीवन को ताकत और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज के समग्र उन्नयन में महत्वपूर्ण : लल्लन तिवारी
वसई। शिक्षा मानव जीवन का एक अनिवार्य अंग है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और समाज के समग्र उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के बिना व्यक्ति न केवल अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने में असमर्थ रहता है, बल्कि वह अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस करता है। शिक्षा से व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों की प्राप्ति होती है, जो उसे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल बनाते हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित मदर मैरी इंग्लिश हाई स्कूल, नालासोपारा पश्चिम के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बोलते हुए चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अनेक लाभ हैं।

यह व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता प्रदान करती है, जिससे वह समस्याओं का समाधान कर सकता है। शिक्षा से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और रोजगार के अवसर प्राप्त करता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, शिक्षा सामाजिक समरसता और सहिष्णुता को बढ़ावा देती है, जिससे समाज में शांति और सद्भाव बना रहता है।

शिक्षा से व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, राहुल एजुकेशन के मैनेजर देवाशीष शहा, कमल झा तथा अभय शंकर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेट मार्टिस ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
युवा प्रतिष्ठान सुंदरबागचा राजा के माघी गणपति का भव्य आगमन
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित युवा प्रतिष्ठान, सुंदरबाग की ओर से माघी गणपति के भव्य आगमन का समारोह अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण में ढोल-ताशों की गूंज और जयघोष के बीच श्री गणराय का भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर का शुभारंभ मंडल के प्रमुख सलाहकार एवं सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रियाज़ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी और अज़ीज़ खान की विशेष उपस्थिति रही। मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष शुभम कांबले, कोषाध्यक्ष दीपक गायकवाड़, सचिव समीर नाजरकर, उपाध्यक्ष अक्षय व्हटकर, उप-कोषाध्यक्ष महेश कचवे, तथा उप-सचिव अनिरुद्ध पुजारी और रमेश कुरिल शामिल हैं। युवा प्रतिष्ठान की ओर से सामाजिक उपक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्तों के लिए विभिन्न सेवाओं का आयोजन किया जाएगा। माघी गणपति उत्सव को शांति, भक्ति और एकता के वातावरण में मनाया जा रहा है।
सावनी फुहार पुस्तक पर परिचर्चा‌ एवं काव्य संध्या संपन्न

मुंबई । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन के तत्वावधान एवं डॉ सागर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शनिवार 17 जनवरी 2026 को पुस्तक परिचर्चा एवं काव्य संध्या का आयोजन डॉ सागर त्रिपाठी लाइब्रेरी पुष्प विहार कुलाबा‌ नेवी नगर मुंबई में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कृपाशंकर मिश्र ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, समालोचक,मार्गदर्शक हौसला प्रसाद सिंह अन्वेषी उपस्थित थे।उक्त समारोह का नियोजन एवं संयोजन शिव प्रकाश जमदग्निपुरी एवं डा.सागर त्रिपाठी ने किया तथा खूबसूरत संचालन डॉ त्रिपाठी ने स्वयं किया।विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में ओमप्रकाश तिवारी, आत्मिक श्रीधर मिश्र, माता प्रसाद शर्मा,विनय शर्मा दीप,पं.जमदग्निपुरी, अरुण दूबे अविकल,समाज सेवी संगठन केसीएनए क्लब के अध्यक्ष,पत्रकार नंदन मिश्र त्यागी के पावन उपस्थिति में भव्य काव्यपाठ हुआ।विलुप्त होती कजरी विधा को जागृत करने एवं पाठकों के बीच लाने का प्रयास संपादक जमदग्निपुरी एवं उप संपादक विनय शर्मा दीप ने किया।परिचर्चा की कड़ी में डॉ सागर त्रिपाठी ने सावनी फुहार संकलन को सराहनीय कदम बताया तो वहीं हौसला प्रसाद अन्वेषी ने सनातनी गीत विधा परंपरा को बचाने का उत्कृष्ट कदम बताया। ओमप्रकाश तिवारी ने भूरी भूरी प्रशंसा की तो डॉ कृपाशंकर मिश्र ने वातावरण, समय,परिधान व पौराणिक त्योहारों के प्रसंगों से गीत, कजरी,फाग,चैता,बिरहा की उत्पत्ति बताया और संकलन की सराहना किया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने-अपने काव्य की प्रस्तुति देते हुए काव्य संध्या का आनंद उठाया।अंत में रुद्र प्रताप सागर ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का स्नेहिल आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री से भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता को मंत्री बनाने की मांग
भायंदर। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे नें कहा कि महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मेरी विनती हैं कि जनता की माँग है कि मीरा भाईदर में भाजपा के ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार आमदार नरेंद्र मेहता को शीघ्र  महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाया जाय l ताकि वो संपूर्ण महाराष्ट्र में भाजपा के संगठन को मजबूत करेंl।शैलेश पांडे  का कहना है कि नरेंद्र मेहता  नें भाजपा मीरा भाईदर जिला चुनाव प्रमुख के रूप में अद्वितीय चाणाक्ष रणनीति से शिवसेना के सारे गढ ढहा दिए , अत्यंत  सूक्ष्म योजना  बना अपने कर्मठ पदाधिकारीयौ को जवाबदारी देकर सतत उनसे संवाद व मार्गदर्शन देकर  उनका मनोबल बढ़ाकर अपने रणनीति  व योजना को क्रियान्वयन किया l जनता में  बैठक, कार्यक्रम, सेवाकार्य  , विकासकार्य कर    प्रत्येक झोन  व बूथ पर  जनसंवाद  कार्यक्रम  कर, अनेक  सभी समाज की सभा  लेकर,  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवा भाऊ देवेंद्र फडणवीस की विराट सभा लेकर, व उनके  अपनापन  व चमत्कारिक नेतृत्व  के  कारण  सभी कार्यकर्ताओं  ने  कठिन परिश्रम किया l उन्होनें परिश्रम की पराकाष्ठा कर सुबह 6 बजे से अगली सुबह भोर के 3, 4 बजे तक कठिन मेहनत कर अविस्मरणीय, ऐतिहासिक चमत्कारिक, न भूतो न भविष्येत प्रचंड विजय दिलाई  l