*जुलूस ए सफर मदीना का आयोजन,जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग*
सुल्तानपुर,आज रविवार को‌ अमहट इलाके में जुलूस ए शबीह सफर मदीना का आयोजन किया गया। यह जुलूस अमहट से होता हुआ गभडिया स्थित इमामबाड़े पर संपन्न हुआ इस दौरान सैकड़ो लोग शामिल हुए.. मिली जानकारी के अनुसार अमहट में जुलूस के पहले इमामबाड़े में एक मजलिस का आयोजन किया गया यहा मौलाना सैयद असद यावर मुजफ्फरनगर बिहार‌ ने तकरीर की इसके बाद नारे हैदरी के साथ जुलूस ए शबीह सफर मदीना जामा मस्जिद अमहट से‌ उठकर अमहट चौराहे से होते हुए गभड़िया चौकी के सामने मोहम्मद हादी के इमाम बाड़े होकर दरगाह हजरत अब्बास पर जाकर समाप्त हुआ दौराने जुलूस दर्जनों अलम ऊंट व अमारी घोड़े रहें यहाँ मौलाना मोहम्मद जाफर खान मौलाना मुशीर अब्बास खान मौलाना नकी रजा जैदी मौलाना मजाहिरी हुसैन इलाहाबाद मौलाना कल्बे हसनैन मौलाना सैयद अतहर जैदी मुजफ्फरनगर ने तकरीर की दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम गभड़ियां पर‌ अलम उठाया गया। जिसमें अमहट की सभी अंजुमनो ने मिलकर नौहा‌ मातम‌ किया जगह जगह पर जायरीन के लिए सबील‌ लगायी गयी थी यह अमहट का 91वर्ष पुराना एतिहासिक जुलूस उस याद में निकाला जाता है कि 28 रजब सन‌60 हिजरी में यजीद जैसा जालिम व आतंकवादी शासक ने इस्लाम और इन्सानियत को मिटाना चा हां तो मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने मदीने से कर्बला का सफर किया था। इसमें सुलतानपुर व आसपास के जिलों के लोग भी भाग लेते हैं.. बाइट -मौलाना मुशीर अहमद
संघ की कार्यपद्धति के मूल में है सामाजिक समरसता- शक्ति पाठक*
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छ: प्रमुख उत्सव में से एक प्रमुख उत्सव है मकर संक्रांति भी है। सामाजिक समरसता के लिए यह उत्सव सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी हिन्दू इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते आये हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुल्तानपुर के सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक ने रविवार को यह बातें कहीं। लंभुआ नगर पंचायत के सर्वोदय नगर स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रहित में संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन करता है। संघ के सभी कार्यक्रम सनातन परंपरा के अनुकूल हैं। कोई आयोजन ऐसा नहीं है जो पुरातन काल से चला न आ रहा हो। उन्होंने कहा कि अपनी 100 वर्ष की यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोई ऐसी परंपरा या आयोजन हिन्दू समाज पर नहीं थोपा है, जिसका सम्बंध पुरातन काल से न रहा हो। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जाति बिरादरी के आधार पर कार्य नहीं करते। संघ के स्वयंसेवक व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का सूत्र लेकर भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने हेतु निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। सामाजिक समरसता की भावना संघ की कार्यपद्धति के मूल में है। इस अवसर पर सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने खिचड़ी, तिलवा एवं खीर का आनंद लिया। कार्यक्रम में खंड संघचालक डॉ0 दिनेश प्रताप, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश,खंड कार्यवाह अजय, राधेकृष्ण, रविशंकर शुक्ल, अंशु, गोविंद पाण्डेय, रंजीत, डॉ0 गुलाब, कैलाशचंद दूबे, सुनील, विवेक, कृपाशंकर पाठक, अंकित, विजय त्रिपाठी, रामेंद्र सिंह राणा, राजेश मिश्र, शेर बहादुर सिंह, विनीत, संजीव पाण्डेय सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं महिलाएं उपस्थित रही।
लाखों ने किया गोमती में स्नान,गोमती मित्रों ने रखा सभी का ध्यान*
सुल्तानपुर,मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पे सीताकुंड धाम पे भोर 4:00 बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का सैलाब लाखों की संख्या को पार कर गया,भीषण ठंड और घना कोहरा भी आस्था के सैलाब को बाधित न कर पाया,गोमती मित्रों ने भी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए कमर कसी हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता और सुरक्षा दोनों ही मुद्दों पर गोमती मित्र चूक न होने पावे इसके लिए लगे हुये थे,तट पर एकत्रित पूजन सामग्री को तत्काल हटाने के साथ ही नदी के अंदर से भी मूर्तियों को बाहर किया जा रहा था ताकि श्रद्धालुओं को चोट न लगे,बीच-बीच में गोमती मित्र श्रद्धालुओं को चाय का वितरण कर रहे थे। मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी व प्रबंधक राजेंद्र शर्मा लगातार माइक से श्रद्धालुओं को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील कर रहे थे,रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक,संत कुमार प्रधान, राकेश मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,बिपिन सोनी,राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी,रामू सोनी,प्रदीप कसौधन, श्याम मौर्या,अर्जुन यादव,आयुष सोनी, अभय मिश्रा आदि लगातार डटे रहे।
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह*
भाजपा नेत्री के संयोजन में झारखंड शिव मंदिर में आयोजित हुआ समरसता खिचड़ी भोज*

आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का जताया संकल्प* 

सुल्तानपुर,इसौली विधानसभा क्षेत्र के रवनिया स्थित झारखंड प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में समरसता खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नगर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने की। इस दौरान भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जो भी विधानसभा प्रत्याशी घोषित करेगी,उसे भारी मतों से जीत दिलाने में सभी जुटें।उन्होंने इसौली विधानसभा के ठप पड़े विकास को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी,राकेश मिश्रा,अनुज द्विवेदी, भोलानाथ तिवारी,बजरंग नारायण द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी और कई बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण 20 फरवरी मंगलवार को-युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष है स्वामी विवेकानंद :आलोक कुमार आर्य*
सुलतानपुर,बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति के परिवेश में युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की उपस्थिति आम जनमानस में अति आवश्यक है। इसी संदर्भ में 20 जनवरी मंगलवार को तिकोनिया पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित है। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधिवक्ता व व्यापारी नेता आलोक कुमार आर्य ने कहा कि समाज का नेतृत्व हमेशा हमारे महापुरूषों ने किया है । हमारे युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की अति आवश्यकता है, जिनके विचारों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी समाज और राष्ट्र के मुख्य धारा से जुड़कर विश्व का मार्गदर्शन कर सके। इसी पवित्र उद्देश्य को लेकर भारत विकास परिषद के निवर्तमान (PST ) अध्यक्ष कमल सेठ,सचिव अभय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अरुण आर्य ने शहर के बीच विकास भवन के ठीक सामने स्थित तिकोनिया पार्क के नाम से जाने जाने वाले पार्क में स्वामी विवेकानंद की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की योजना बनाई और वर्तमान पीएसटी के सहयोग से स्वामी जी की प्रतिमा के अनावरण का कार्य पूरा किया गया है। जिसका मंगलवार को अनावरण का कार्यक्रम आयोजित है। यह प्रतिमा मात्र प्रतिमा नहीं है नहीं। यह हमारे युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत है जो भटकते युवाओं को का मार्गदर्शन करेगी। श्री आर्य ने बताया कि मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी के द्वारा किया जायेगा ।
*मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,सीताकुंड घाट पर पहुंचे लाखों भक्त लगाई आस्था की डुबकी*
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुल्तानपुर शहर के ऐतिहासिक सीता कुंड धाम स्थित गोमती नदी घाट पर भी बड़ी संख्या में भक्त स्नान के लिए पहुंचे। इस अवसर पर गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मदन सिंह ने घाट पर की गई व्यवस्थाओं और पर्व के महत्व पर जानकारी दी। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि इस वर्ष सीता कुंड घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पिछले वर्षों में भी यह संख्या एक लाख से अधिक रही है। मंडल द्वारा घाट पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है और ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है। वृद्ध और असहाय श्रद्धालुओं की सहायता के लिए संस्था के स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की टीमें भी सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। मदन सिंह ने इस पर्व को आस्था का महापर्व बताया। उन्होंने कहा, "मान्यता है कि पवित्र नदियों में स्नान करने से अनजाने में हुए पाप पुण्य में बदल जाते हैं।" उन्होंने सभी जनपदवासियों से इस आस्था और विश्वास के साथ सनातन परंपरा का पालन करने की अपील की,ताकि बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिल सके।
*विपक्ष के कारनामे गलत,इसीलिए जनता सिखा रही सबक - विजय रघुवंशी*
जनता ने विकसित भारत के पक्ष में किया मतदान - सुशील त्रिपाठी*

एशिया की सबसे अमीर नगर निगम में बैठेगा भाजपा का मेयर - सुशील त्रिपाठी* 

महाराष्ट्र नगर निगम में मिली शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न* सुलतानपुर,महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा गठबंधन के सुशासन एवं विकसित भारत के एजेंडे के पक्ष में मतदान किया है।महाराष्ट्र में मुंबई नगर महापालिका के साथ महाराष्ट्र की अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव में 29 में से 25 निगमों में हुई जीत पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।भाजपा जिंदाबाद और जीत गए, हम जीत गए, मुम्बई महापालिका जीत गए के नारे लगाए।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने महाराष्ट्र की शानदार जीत पर जनता का आभार जताया।कहा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के ऐतिहासिक चुनाव नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर दी है।अब एशिया के सबसे अमीर नगर निगम में तीन दशकों के इंतजार के बाद भाजपा का मेयर बैठेगा।अब महाराष्ट्र के 29 में से 25 नगर निगमों में भाजपा का मेयर होगा। उन्होंने कहा जनता ने विकसित भारत के पक्ष में मतदान किया है।नकरात्मक राजनीती करने वालों की हार हुई है।महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा देश सही दिशा में जा रहा है।विपक्ष के कारनामे गलत है इसीलिए जनता उनको हर चुनाव में सबक सिखा रही हैं।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश,आशीष सिंह रानू, काली सहाय पाठक,वीरेंद्र भार्गव, सोहनलाल निषाद, मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह, सुनील विश्वकर्मा,अतुल सिंह, सतीश सिंह,विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रधान दया राम यादव,शिव पूजन निषाद, शिवप्रताप कोरी, पवन मिश्रा,अशोक वर्मा, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
दादी-पोते की एक साथ उठी अर्थी
* पोते की मौत के सदमे से दादी ने तोड़ा दम,दो दिन पूर्व सूखे तालाब में मिला था शव

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में पोते की मौत के सदमे से दादी की भी जान चली गई। शनिवार दोपहर को दादी और पोते की अर्थी एक साथ उठी, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
दोस्तपुर के बभनझ्या पश्चिम निवासी 39 वर्षीय गुड्डू गौतम 2 जनवरी की सुबह 7 बजे से लापता थे। परिजनों ने दोस्तपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुड्डू की तलाश में पोस्टर भी जारी किए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
गुरुवार को गुड्डू का शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक सूखे तालाब में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद गुड्डू का शव घर पहुंचा। अंधेरा होने के कारण परिजनों ने शनिवार को अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। रात भर परिजन शव के पास बैठे रहे। इसी दौरान, मृतक की 75 वर्षीय दादी द्रोपदी देवी रात को सोईं और सुबह नहीं उठ पाईं। परिजनों का मानना है कि पोते की मौत के सदमे से ही उनकी जान गई है।
विधायक राजेश गौतम ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। दोपहर में दोनों शवों को ऊष्मा घाट ले जाया गया, जहां मृतक गुड्डू के भतीजे राम कुमार ने दादी और पोते दोनों को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत सभासद राजेश त्रिपाठी, नगर सपा पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमाशंकर पाठक, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रमेश सोनकर, सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह, सब इंस्पेक्टर सियाराम और कांस्टेबल आनंद सिंह व योगेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
मृतक गुड्डू कस्बे में ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से उनकी पत्नी किरण, बेटियों खुशी, दीपांशी, तान्या और बेटे आकृत का बुरा हाल है।
जेल में बंदी की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,जेल प्रशासन ने हार्ट अटैक बताया*
सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद अमेठी के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने जहां उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है, वहीं परिजनों ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बंदी शैलेंद्र सिंह के रिश्ते के भाई आशीष सिंह ने बताया कि शैलेंद्र पिछले 10 महीनों से सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद थे। उन्हें आज सुबह एसएचओ (धम्मौर) द्वारा शैलेंद्र की मौत की सूचना मिली। आशीष सिंह ने बताया कि जब उन्होंने मौत के कारण के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि इसकी जानकारी जेलर ही दे पाएंगे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि शैलेंद्र को जब वहां लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी मृत्यु जेल के अंदर ही हुई। आशीष सिंह ने यह भी बताया कि वह खुद महीने में 2-3 बार शैलेंद्र से मिलने जाते थे, और उनकी पत्नी भी हफ्ते में दो दिन उनसे मिलने जाती थीं। उनके अनुसार, शैलेंद्र को कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। पेशी पर आने पर भी शैलेंद्र हमेशा अपनी अच्छी सेहत की बात कहते थे। शैलेंद्र सिंह करीब 20 साल पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद थे। इस मामले में उन्हें अभी तक कोई सजा नहीं हुई थी और मुकदमा विचाराधीन था। उनकी अगली पेशी 19 तारीख को होनी थी। वह 27 मार्च से जेल में थे और अपने मित्र पोनी की पत्नी से जुड़े एक मामले में निरुद्ध थे। परिजनों का दावा है कि बीती रात शैलेंद्र ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और उस समय उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। मृतक शैलेंद्र के तीन बच्चे हैं, जिनमें संस्कार सिंह (10), काव्य सिंह (7) और अखंड सिंह (3) शामिल हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। शैलेंद्र का विवाह वर्ष 2015 में मध्य प्रदेश की सोनी सिंह से हुआ था। वह अपनी तीन बहनों में इकलौते भाई थे।
प्रसव के बाद नव विवाहिता की मौत का मामला एसडीएम कादीपुर के आश्वासन पर मानें परिजन किया शव का अंतिम संस्कार, अत्याधिक रक्तस्राव से गई जान*
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर की नवविवाहिता की महिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मौत हुई। शनिवार को परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। बाद में एसडीएम कादीपुर के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए।

जानकारी के अनुसार, कादीपुर के पदारथपुर निवासी 24 वर्षीय अंशिका उपाध्याय, पत्नी पंकज उपाध्याय को प्रसव पीड़ा के बाद 15 जनवरी को सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने गुरुवार शाम 6 बजे के बाद एक पुत्र को जन्म दिया। मृतका की मां उर्मिला पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद उनकी बेटी स्वस्थ थी, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के बावजूद तीन घंटे बाद टांके लगाए गए। इसके बाद अंशिका को ठंड लगने लगी।

परिजनों ने बार-बार डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन वे केवल रक्तचाप (बीपी) की जांच करके चले जाते रहे। जब अंशिका की सांस उखड़ने लगी, तब डॉक्टरों ने उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके कुछ देर बाद अंशिका की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। एसएचओ श्याम सुंदर ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और उनकी बात एसडीएम कादीपुर से भी कराई। परिजनों ने एक मांग पत्र सौंपा है और अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए हैं। एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में हुई अभद्रता को लेकर शिकायत की है। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात कर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, शासन स्तर पर परिवार को मदद दिलाने की बात कही गई है। नवजात शिशु को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।