झामुमो नगर कमेटी ने दही-चूड़ा कार्यक्रम के साथ चुनावी तैयारी का किया आगाज़
16 जनवरी से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे
हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी की ओर से मंगलवार को पार्टी कार्यालय, हजारीबाग में पारंपरिक दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने की, जबकि संचालन जिला सचिव निसार अहमद ने किया। मौके पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा और तिलकुट का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने कहा कि झामुमो नगर निगम चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने हेमंत सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की कई योजनाओं से आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को “मइयां सम्मान योजना” का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है।
विकास राणा ने कहा कि इस बार झामुमो हजारीबाग नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्थन देंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव मो. इजहार अंसारी, नगर उपाध्यक्ष राजदेव यादव, राजीव वर्मा, हसीब खान, राजा मोहम्मद, राजकिशोर प्रसाद, मो. अख्तर, सतीश दास, कौशर जमाल, मो. आजाद अंसारी, सुधीर पांडेय, धर्मेंद्र ठाकुर, मो. खलील सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

16 जनवरी से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे
कटकमदाग प्रखंड में आज जल सहिया संगठन की एक अहम मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जल सहिया संगठन की अध्यक्ष सुषमा देवी ने की। प्रत्येक माह होने वाली इस बैठक के तहत आज का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिनांक 13.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरानिया में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 4 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए। अवैध खेती में संलिप्त लोगों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। पहचान के बाद दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एसडीपीओ बरही श्री अजित कुमार बिमल, पु0नि0 श्री चंद्रशेखर, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुनील कुमार सिंह, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल एवं वन विभाग शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हजारीबाग - राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर हजारीबाग शहर में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम (विवेकानंद) विद्यालय परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 52 ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को सेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता है। रक्तदान जैसा कार्य समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है।
हजारीबाग जिले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) हजारीबाग स्थित पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की माँग उठी है। अस्पताल में दुर्घटना या घटना में मृत व्यक्तियों के शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अक्सर अनावश्यक रूप से बाधित हो रही है, जिसका खामियाजा शोकाकुल परिजनों को घंटों इंतजार करके भुगतना पड़ रहा है।
हजारीबाग - चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक तकनीक और डॉक्टरों की निष्ठा का एक उल्लेखनीय उदाहरण हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक आरोग्यम हॉस्पिटल में सामने आया है। 26 सप्ताह में जन्मा मात्र 650 ग्राम वजन का अत्यंत नाजुक नवजात, जिसकी जीवन की उम्मीदें जन्म के साथ ही क्षीण हो गई थीं, 84 दिनों तक चले गहन इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपनी माँ की गोद में घर लौट गया। यह सफलता न केवल एक परिवार के लिए राहत और खुशी की खबर है, बल्कि जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।
हजारीबाग जिले में लगातार हो रही जंगली हाथियों की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरौनी गांव में जंगली हाथी के हमले में युवक आदित्य राणा की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही मुन्ना सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। इस घटना में आदित्य राणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मुन्ना सिंह ने घायल महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहायता दिलाने के लिए वे प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक बेहद चिंताजनक है। वन्यजीव–मानव संघर्ष के कारण आम गरीब और मेहनतकश ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग किया कि हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
हजारीबाग : अटल चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया गया.
हजारीबाग: जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (हजारीबाग) से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए 3 कैदियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद (IPS) के नेतृत्व में गठित SIT ने 12 दिनों के भीतर इस चुनौती को सुलझा लिया।
Jan 14 2026, 17:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.0k