हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम हेतु विधायक प्रदीप प्रसाद ने जन-जागरूकता रथ को किया रवाना
जन-सुरक्षा को लेकर एक सशक्त पहल - वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्मल चौक स्थित वन विभाग प्रमंडल कार्यालय से हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं जान-माल की सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह जागरूकता रथ हजारीबाग जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनों को हाथियों के संभावित आवागमन, सतर्कता के उपाय, सुरक्षित व्यवहार, आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदम एवं वन विभाग से संपर्क के माध्यमों की जानकारी देगा।
इस पहल का उद्देश्य है कि ग्रामीणों तक समय रहते सही जानकारी पहुँचे और किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान रोका जा सके।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि, हाथी-मानव संघर्ष केवल एक वन्यजीव से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह जन-सुरक्षा और सामाजिक चेतना का विषय भी है। समय पर जागरूकता और सतर्कता ही इस संघर्ष को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है। यह जागरूकता रथ अभियान ग्रामीणों को सशक्त बनाएगा ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय लेकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि वन विभाग और जन-सहयोग के संयुक्त प्रयास से ही मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व का वातावरण निर्मित किया जा सकता है। विधायक ने कहा कि यह अभियान आने वाले समय में हजारीबाग जिला को मानव-वन्यजीव समरसता का उदाहरण बना सकता है।
इस अवसर पर पूर्वी डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी, भाजपा के नेतागण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और इसे जिले में पर्यावरणीय संतुलन एवं जन-सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन-जागरूकता के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुँचाने की व्यवस्था करें।

जन-सुरक्षा को लेकर एक सशक्त पहल - वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्मल चौक स्थित वन विभाग प्रमंडल कार्यालय से हाथी-मानव संघर्ष की रोकथाम एवं जान-माल की सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हजारीबाग जिले में लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच समाजसेवी सोनू कुमार प्रजापति ने एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए मानवता की मिसाल पेश की है। बाबू गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा कि भुइया टोली में रहने वाले गरीब और असहाय परिवार ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं और उनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू कुमार प्रजापति पिछले 5 सालों से सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। वे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं और समय-समय पर जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाते रहे हैं। ठंड, गर्मी या किसी भी आपात स्थिति में उनका सेवा भाव लगातार देखने को मिलता है।
रामगढ़ - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद शमनीष जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस, रामगढ़ सभागार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतमाला परियोजना सहित रामगढ़ और हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा और जनहित से संबंधित गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और संवेदनशील बनाने की दिशा में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल निरंतर सकारात्मक पहल करते हैं। सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस पहल की गई है। यहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अक्सर होने वाली अनावश्यक देरी और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं।
हजारीबाग - भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई ने संगठन में निरंतरता और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विवेकानंद सिंह के नाम की घोषणा लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के रूप में की है। यह महत्वपूर्ण घोषणा शुक्रवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित भाजपा के एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड के नवादा पंचायत स्थित ग्राम बनहा निवासी माथुर गोप जी के सुपुत्र स्वर्गीय गणेश गोप (उम्र 56 वर्ष) का हाथी के हमले में आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
हजारीबाग में मानव और हाथियों के बीच बढ़ता टकराव एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार देर रात हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुटियारो गांव में हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हृदयविदारक घटना क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मानव और हाथी के द्वंद्व की संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटियारो गांव निवासी आदित्य राणा (लगभग 50 वर्ष) अपनी पत्नी शांति देवी के साथ कुम्भियाटांड़ स्थित अपने टमाटर के खेत की देखरेख के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक हाथियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने आदित्य राणा को पटक-पटक कर मार डाला, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित झारखण्ड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने गुरुवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया। इस अवसर पर जिले में पुस्तकालयों के विकास एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग — चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 08.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढ़ा में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी फसल का विनष्टीकरण किया गया।
Jan 10 2026, 17:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k