लगातार दूसरी बार विवेकानंद सिंह बने भाजपा हजारीबाग के जिलाध्यक्ष, सांसद मनीष जायसवाल ने कहा हजारीबाग में भाजपा चरम पर है
हजारीबाग - भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई ने संगठन में निरंतरता और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विवेकानंद सिंह के नाम की घोषणा लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के रूप में की है। यह महत्वपूर्ण घोषणा शुक्रवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित भाजपा के एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई।
इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग जिले के चुनाव प्रभारी विनोद सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य भाजपा नेता और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विवेकानंद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर दोबारा हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने संगठन की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ विवेकानंद सिंह को दोबारा अध्यक्ष बनाया है, वे निश्चित रूप से उस ज़िम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि विवेकानंद सिंह एक ऐसी टीम का निर्माण करेंगे जो भाजपा हजारीबाग को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव के दृष्टिकोण से देखें तो हजारीबाग के सभी सीटों पर जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद और जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी विधायक भाजपा के हैं, जो यह दर्शाता है कि हजारीबाग का भाजपा संगठन अपने चरम पर है और पूर्ण रूप से मजबूत है।
उन्होंने आशा व्यक्त की मैं आशा करूंगा कि इस प्रदर्शन को भविष्य में हमेशा दोहराया जाता रहे, ताकि इस प्रदेश और देश के निर्माण में हजारीबाग का नेतृत्व भाजपा के द्वारा हो। सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कौन क्या बनेगा, ये कार्यकर्ता जानते हैं और तय करते हैं। आप देखेंगे कि मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों का चुनाव, जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष का चुनाव और इसके आगे प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कितने लोकतांत्रिक तरीके से होता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद यह अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखती है जबकि अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने विवेकानंद सिंह को बधाई देते हुए कामना की कि भाजपा का संगठन जिस धार के साथ चल रहा है, उनके दूसरे कार्यकाल में भी वह उसी धार के साथ चलता रहे।

हजारीबाग - भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई ने संगठन में निरंतरता और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विवेकानंद सिंह के नाम की घोषणा लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के रूप में की है। यह महत्वपूर्ण घोषणा शुक्रवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित भाजपा के एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड के नवादा पंचायत स्थित ग्राम बनहा निवासी माथुर गोप जी के सुपुत्र स्वर्गीय गणेश गोप (उम्र 56 वर्ष) का हाथी के हमले में आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
हजारीबाग में मानव और हाथियों के बीच बढ़ता टकराव एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार देर रात हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुटियारो गांव में हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हृदयविदारक घटना क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मानव और हाथी के द्वंद्व की संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटियारो गांव निवासी आदित्य राणा (लगभग 50 वर्ष) अपनी पत्नी शांति देवी के साथ कुम्भियाटांड़ स्थित अपने टमाटर के खेत की देखरेख के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक हाथियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने आदित्य राणा को पटक-पटक कर मार डाला, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित झारखण्ड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने गुरुवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया। इस अवसर पर जिले में पुस्तकालयों के विकास एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग — चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 08.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढ़ा में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी फसल का विनष्टीकरण किया गया।
हजारीबाग के मटवारी निवासी और युवा समाजसेवी सोनू कुमार प्रजापति ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शहर में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उन्होंने मटवारी के वार्ड नंबर 7 स्थित गोस्वामी मोहल्ला में 150 से अधिक जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।
डायन कुप्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त झारखंड, मिशन शक्ति तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बरही में अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाकर सशक्त झारखंड के निर्माण हेतु डायन कुप्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
हजारीबाग – उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, संचय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में संयुक्त हजारीबाग एवं चतरा उत्पाद टीम ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आराभूसाई और महुगाईं टोला में बड़ी छापेमारी की।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
Jan 09 2026, 18:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k