वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) के जौनपुर जिला सचिव काॅमरेड अशोक कुमार ने कहा कि युद्ध-पिपासु अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बेहद घृणित सैन्य हमले की घोर निन्दा किया। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल वेनेजुएला पर ही नहीं, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर किया गया है, जिसका उद्देश्य वहां स्थित सभी देशों को बंदूक की नोक पर अधीन करना है। वास्तव में अमेरिका द्वारा झूठा आरोप लगाकर वेनेजुएला पर हमला किया गया है, जबकि उसकी नियति तेल व खनिज पदार्थों को हथियाने के लिए वहां अपनी पिट्ठू सरकार बनाना है। इसीलिए दादागिरी दिखाते हुए वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया को अमेरिका ने गिरफ्तार किया है। वेनेजुएला की राजधानी पर बम गिराया जा रहा है। इस बर्बर हमले में लोग मारे जा रहे हैं। अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन कर रहा है। ट्रंप अपने आप को शांति का दूत कहते हैं, लेकिन ये दुनिया में अशांति फैला रहे हैं और दादागिरी कर रहे हैं । यह स्थिति सभी साम्राज्यवाद-विरोधी, युद्ध-विरोधी और शांतिप्रिय लोगों से आग्रह करती है कि वे इस जघन्य हमले के खिलाफ तुरंत विरोध में उठ खड़े हों, पीड़ित वेनेजुएला वासियों का साथ दें और साम्राज्यवादी लुटेरों को लैटिन अमेरिका से पीछे हटने के लिए मजबूर करें। कार्यक्रम को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला कमेटी सदस्य काॅमरेड प्रमोद कुमार शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर इन्दुकुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्कर्मा, रामप्यारे, विजय प्रकाश गुप्त, दिनेश कान्त मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य, राकेश निषाद, संतोष कुमार, विनोद मौर्य, मनोज विश्वकर्मा, अंजली सरोज, अमरनाथ दूबे, ओमप्रकाश मौर्य, संजय सिंह, अनीश, सोभनाथ, उमाशंकर, राकेश मौर्य, डबलू सरोज, नैपाल, शैलेन्द्र कुमार, इदरीश, गुड्डू व अन्य मौजूद रहे।

जौनपुर। गोंडा जनपद के नवाबगंज स्थित नंदिनी निकेतन (नंदिनी नगर) में आयोजित संत रितेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा महोत्सव में पहुंचे जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का महोत्सव के आयोजक तथा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
जौनपुर । भीषण ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीमती कुसुम लता एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को थानागद्दी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, विकलांग, विधवा एवं वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कंबल वितरण अमरदेव पाठक के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
जौनपुर। आदर्श भारती महाविद्यालय, खेतासराय परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को कथा पंडाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। व्यास पीठ से पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण और मनोहारी वर्णन किया। उनकी मधुर वाणी और भावाभिव्यक्ति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कई प्रसंगों पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र स्थित घनश्यामपुर बाजार में शनिवार को एक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने वार्षिकोत्सव समारोह में 60 दिव्यांग बच्चों को कॉपी-कलम, स्वेटर और पाठ्य सामग्री वितरित की।इस अवसर पर मंत्री प्रजापति ने उपस्थित सभी लोगों को भगवत गीता और गमछा भी भेंट किया। सनातन धर्म प्रचार कार्यक्रम में कुल 1001 भगवत गीता और गमछा का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन ने किया l कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से मोबाइल, इंटरनेट, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे ऐप्स से होने वाले नुकसान को दर्शाया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह और अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय शाही शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर आरपी सिंह दुर्गवंश (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक अखंड राजपूताना सेवा संघ) ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव,महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बक्सा सजल सिंह , इस्कॉन अयोध्या से गीता मनीषी देव शेखर विष्णु दास एवं राजेश जे सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l विद्यालय के प्रबंधक / सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने कार्यवाही पढ़ कर बताया तथा बड़ी संख्या में अध्यापक - अध्यापिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांग बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। जिले में इस प्रकार का यह पहला बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें दिव्यांग बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री, स्वेटर और धार्मिक ग्रंथ वितरित किए गए। संचालन अमर सिंह एवं विद्यालय की छात्रा माही सिंह, नंदिता सिंह, मांडवी दुबे ,राधा दुबे ,प्रियांशी गुप्ता ,आस्था प्रजापति ,नैना गुप्ता ने किया l
जौनपुर । सिंगरामऊ रियासत के राजा हरपाल सिंह जूदेव के पुत्र स्वर्गीय राजर्षि कुँवर श्रीपाल सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर गौरीशंकर मंदिर परिसर में वस्त्र वितरण एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी पौत्र वधू डॉक्टर अंजु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन तथा राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका एवं उनकी पौत्रबधू डॉक्टर अंजु सिंह ने कहा कि उनका जन्म 29 जुलाई 1918 को हुआ एवं उनका राज्याभिषेक 1939 में हुआ था उन्होंने कहा कि वे हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और वह स्वयं भी उन्हीं की आदतों पर चलते हुए जनता की सेवा में समर्पित हैं ।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका परिवार और संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखेंगे। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को 200 से अधिक लोगों को कंबल और वस्त्र वितरित किए गए।इस नेक कार्य से ठंड के इस मौसम में कई गरीब परिवारों को राहत मिली।
Jan 09 2026, 10:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1