उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही इंटेक वेल में ब्लास्टिंग से उत्पन्न समस्या पर भी संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 9,000 घरों को जलापूर्ति नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। उपायुक्त ने इन घरों से प्राप्त जलकर/शुल्क की वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप होल्डिंग टैक्स कलेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को यथाशीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बरसात के दिनों में लाखे मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जल निकासी की वैकल्पिक एवं व्यवस्थित व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु उपायुक्त ने अतिक्रमण हटाने, पार्किंग जोन का चिन्हितीकरण, रात्रिकालीन सफाई कार्य, कचरा प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने तथा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थित किसी भी प्रकार के जलाशय गंदे न रहें और उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नगर निगम एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी निर्देशों के समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस दौरान नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता व सहायक नगर आयुक्त उपस्थित थे।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बरही - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। क्षेत्र में उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह दिखा। बरही चौक पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्पगुच्छ भेंट कर हृदयाभिनंदन किया।
कटकमसांडी प्रखंड के बेलरगड्ढा ग्राम में बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गरीब ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों के बीच कंबल, टोपी, मफलर, मोजा, जैकेट, स्वेटर के साथ-साथ साबुन और शैंपू का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष झलकता नजर आया।
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड सह अंचल परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन को लेकर शपथ लिया ! इस अवसर पर केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को दिलाई! इसके साथ ही विविध जागरूकता गतिविधियों के साथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया! शपथ ग्रहण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया! कार्यक्रम में अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, प्रधान लिपिक उमेश दास, सचिन कुमार, हल्का कर्मचारी राजेश रजक, संजय कुमार, सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी ने संयुक्त रूप से शपथ लेते हैं कि एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाते हुए सभी यातायात नियमों का पालन करने की बात कही!सड़क पर बाई ओर सावधानीपूर्वक चलेंगे। कभी भी दौडकर सड़क पार नहीं करेंगे। ड्राईविंग की निर्धारित उम्र होने पर ही वाहन चलायेंगे। बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन नहीं चलायेंगे। दोपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे। दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करेंगे। चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट जरूर लगायेंगे। गति पर नियंत्रण रख कर वाहन चलायेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलायेंगे। नशा कर वाहन नहीं चलायेंगे। आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे। सड़क पर अन्य लोगो की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की सहायता करेंगे। और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे कि वह भी इनका पालन करें।
हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार को नवनियुक्त डीडीसी रिया सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हजारीबाग आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान हजारीबाग यूथ विंग द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों से जिले में लगातार किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी डीडीसी को दी गई। बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य, सामाजिक जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में हजारीबाग यूथ विंग निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि संस्था विधिवत रूप से पंजीकृत है और अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अब तक तीन से चार बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। संस्था की गतिविधियों को गंभीरता से सुनने के बाद डीडीसी रिया सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा जिले के सामाजिक सेवा के लिए निरंतर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और सामाजिक संगठनों की भूमिका भी इसमें सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जब भी आवश्यकता होगी, हजारीबाग यूथ विंग से अवश्य संपर्क किया जाएगा और आपसी समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि संस्था विगत साढ़े चार वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा में लगी हुई है। वर्तमान में संस्था द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।
स्वास्थ्य मेला स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है:किशोरी राणा
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में इलाज और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
हजारीबाग - सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने वर्ष 2026 के अपने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ में भाजपा के युवा नेता सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस द्वारा आयोजित 8 वां महाकाल महोत्सव में महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के ओरिया पंचायत से "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम की विधिवत आगाज की। सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद "आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित चार पंचायतों के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया और गांव की दहलीज पर जनसेवक की तहत चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद किया। सांसद मनीष जायसवाल ने ओरिया, सखिया, गुरहेत और पौता पंचायत के ग्राम ओरिया, बीरबीर, सखिया, बेहरी, जुलजुल, बहरोनपुर, गुरहेत, धवैया, चोरहेता, रेवार और चंदवार में जन-संवाद किया।
हजारीबाग - जहां एक ओर प्रचंड ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है और लोग अलाव, रूम हीटर व रजाइयों के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारीबाग यूथ विंग समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Jan 07 2026, 17:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k