अवधी कवि और गीतकार शिवपूजन शुक्ल का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मुंबई। देश के प्रसिद्ध अवधी कवि गीतकार भजन व लोक गायक शिवपूजन शुक्ल का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अभिनंदन पत्र ,शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के मुंबई ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, प्रख्यात लोक गायक सुरेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवपूजन शुक्ल अब तक 6 लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण पर आधारित कुछ गीत उन्होंने प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो गए। सुरेश शुक्ल ने डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा सबका सम्मान करनेवाला व्यक्ति हमेशा सम्मानित होता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष गुलाब यादव, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट भारत पांडे, आचार्य जीडी शुक्ला,संकटा प्रसाद दुबे, पी रामलिंगम, अनिल कनौजिया, निमेष शाह, दयाराम यादव हरेश जोशी, कृपा यादव, रामप्रसाद कुर्मी, भोलानाथ वर्मा, राजेश सिंह, शमशाद खान, उदय कुमार गुप्ता, श्याम यादव, ललित पांडे, ज्ञान सागर महाराज, अर्चना मिश्रा,रमाकांत यादव, श्रीकृष्ण यादव आदि का समावेश रहा।

मुंबई। देश के प्रसिद्ध अवधी कवि गीतकार भजन व लोक गायक शिवपूजन शुक्ल का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अभिनंदन पत्र ,शॉल और पुष्पगुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के मुंबई ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, प्रख्यात लोक गायक सुरेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवपूजन शुक्ल अब तक 6 लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण पर आधारित कुछ गीत उन्होंने प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो गए। सुरेश शुक्ल ने डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा सबका सम्मान करनेवाला व्यक्ति हमेशा सम्मानित होता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष गुलाब यादव, समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट भारत पांडे, आचार्य जीडी शुक्ला,संकटा प्रसाद दुबे, पी रामलिंगम, अनिल कनौजिया, निमेष शाह, दयाराम यादव हरेश जोशी, कृपा यादव, रामप्रसाद कुर्मी, भोलानाथ वर्मा, राजेश सिंह, शमशाद खान, उदय कुमार गुप्ता, श्याम यादव, ललित पांडे, ज्ञान सागर महाराज, अर्चना मिश्रा,रमाकांत यादव, श्रीकृष्ण यादव आदि का समावेश रहा।

भायंदर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में तेजतर्रार और डैशिंग प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी नवीन सिंह को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने यहां से जिलाध्यक्ष राजू भोईर को मैदान में उतारा है। नवीन सिंह ने जिस तेजी के साथ जनसंपर्क शुरू किया है तथा जनता का खुलकर समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए शिवसेना घबड़ाई हुई है। यही कारण है कि रेप के एक पुराने मामले द्वारा नवीन सिंह को घेरने की कोशिश की जा रही है। नवीन सिंह का साफ कहना है कि वे पूरी तरह से बेदाग है। अगर उनके खिलाफ इस तरह का मामला होता तो क्या पार्टी उन्हें टिकट देती? उन्होंने कहा कि वे घबडाने वाले नहीं है। शिवसेना द्वारा जिस मामले को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह से निराधार है। उनके खिलाफ शिकायत जरूर दर्ज हुई थी, परंतु पुलिस तहकीकात में शिकायतकर्ता लड़की ने माना था कि राजनीतिक दुश्मनी के चलते कुछ लोगों के बहकावे पर उसने झूठा आरोप लगाया था। यही कारण है कि पुलिस ने उन्हें निर्दोष छोड़ दिया और मामला अदालत में भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वार्ड की पूरी जनता उनके साथ है। वे शिवसेना प्रत्याशी की जमानत जप्त करके ही दम लेंगे। नवीन सिंह ने कहा कि अपनी शर्मनाक पराजय को देखते हुए शिवसेना इस तरह से निराधार आरोपों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत पर शानदार जीत के बाद वे वार्ड की चार प्रमुख समस्याओं का स्थाई समाधान करेंगे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के अनुसार वे इस मामले में नवीन सिंह के साथ खड़े रहे। पुलिस ने पूरी तहकीकात के बाद सच्चाई जानकर उन्हें छोड़ दिया। नवीन सिंह के खिलाफ कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में भाजपा यहां से शानदार जीत हासिल करने जा रही है।
मुंबई। श्री राधे कृष्ण संस्थान (रजि.), मुंबई के तत्वावधान में आयोजित ज्ञान यज्ञ सप्ताह अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा भांडुप पश्चिम क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा वाचन परम श्रद्धेय श्री शिवम शुक्ला जी महाराज (प्रयागराज) द्वारा किया गया। प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गजेंद्र मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे।
–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा
ठाणे। ब्राह्मण जन
मुंबई। महापालिका चुनाव का शंखनाद हो चुका है। टिकट न पाने वाले लोगों के इस्तीफे का दौर शुरू है। उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष समशेर यादव ने पार्टी पर मनमाना टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सचिव तथा मुंबई प्रभारी यूबी वेंकटेश और मुंबई अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड क्रमांक 31 उत्तर भारतीय यादव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां काफी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। परिणाम स्वरुप पिछले कई दशकों से कांग्रेस के साथ-साथ अन्य पार्टियों भी यादव समाज के ही किसी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाती रही हैं। यहां के नगरसेवक हमेशा यादव समाज से ही बनते रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि इस बार एक दिन पहले दूसरे दल से आए गैर उत्तर भारतीय व्यक्ति को टिकट दे दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी हालत में पार्टी में बने रहना अपमानजनक है और वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस की मनमानी से ही तंग आकर चारकोप महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व तालुका अध्यक्ष तथा एमआरसीसी सदस्य अनिता लक्ष्मण मधाले ने भी कांग्रेस हाई कमान को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है। दोनों लोगों की जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता थी, जिसका पूरा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा था।
मुंबई। पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही बनकर, पार्टी के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने वाले एमएम यादव ने जोगेश्वरी पश्चिम स्थित वार्ड क्रमांक 63 से टिकट मांगा । उन्हें पूरा विश्वास था कि उनके समर्पित कार्यों को देखते हुए पार्टी टिकट जरूर देगी। परंतु सियासत के खेल ने उन्हें बाहर कर दिया। कांग्रेस ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया, जिसका वार्ड में कोई जनाधार नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजीत पवार को जब यह बात मालूम पड़ी तो उन्होंने श्री यादव को अपने बंगले पर बुलाकर सम्मान के साथ उन्हें अपनी पार्टी का टिकट दिया। 1985 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे श्री यादव ने सुनील दत्त प्रिया दत्त गुरु दास कामत को चुनाव में जिताने से लेकर बलदेव खोसा को चार बार विधायक बनाने में कड़ी मेहनत की है। महापालिका चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए कड़ी मेहनत की। श्री यादव कांग्रेस पार्टी में अनेक पदों पर रहे। कोरोना संकट काल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की भलाई के लिए अनेक काम किए। गुरुदास कामत के अत्यंत करीबी रहे एमएम यादव कांग्रेस के बुरे दिनों में भी चट्टान की तरह खड़े रहे । ऐसे में उनका टिकट काटकर कांग्रेस ने बड़ी भूल की है। उसे चुनाव में इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
मुंबई। उत्तर भारतीयों की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था, श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई का 112 वां स्थापना दिवस समारोह मालाड पूर्व के दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के सभागृह में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अजीत कुमार, जस्टिस शेखर कुमार यादव, जेएनयू के प्रो. रामनाथ झा, स्वामी डॉ. चंद्रदेव मिश्र, डॉ. राधेश्याम तिवारी, दिनेशचंद्र उपाध्याय पिछले वर्ष के बोहनी कर्ता डॉ. ओमप्रकाश दुबे एवं इस वर्ष के बोहनी कर्ता आचार्य मंसाराम तिवारी, पत्रकार भानु प्रकाश मिश्र, पत्रकार शिवपूजन पांडेय आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्जन से अधिक शिक्षा संस्थान का संचालन करने वाले मंडल की स्थापना 1 जनवरी 1914 को की गई थी। तभी से हर साल संस्था नववर्ष के प्रथम दिन अपना स्थापना दिवस मनाती आ रही है। साथ ही प्रमुख उत्तर भारतीय समाजसेवियों को सम्मानित करती रहती है। संस्था के डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, रामसेवक पांडेय, अक्षैवर तिवारी, कौशल कुमार तिवारी, मानकेश्वर चौबे, विनोद कुमार मिश्र, राधेश्याम दुबे, राकेश उपाध्याय आदि ने अतिथियों का सम्मान किया।
मुंबई । दादर स्थित संत सेना भवन सभागृह पदाधिकारियों के आयोजन में शुक्रवार 2 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे वीर भाई कोतवाल उद्यान दादर में क्रांतिकारी वीर भाई कोतवाल को उनके पुण्यतिथि पर सामाजिक बंधुओं ने दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।कोतवाल का पूर्ण नाम विट्ठल लक्ष्मण कोटवाल था जो नाभिक परिवार से एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।जिनका जन्म 1 दिसंबर 1912 को माथेरान में हुआ जिन्होंने पुणे शहर से एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की थी।किसान और आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने 'भारत छोड़ो' आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी की तथा कोतवाल दस्ता नामक एक सशस्त्र समूह का गठन किया जिसमें 50 से अधिक वीरों का समायोजन था।शहीद भाई कोतवाल के नाम से चित्रपट/फिल्म भी आया।1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 2 जनवरी 1943 को सिद्धगढ़ में हीराजी पाटिल के साथ देश के लिए खुद को शहीद कर दिया।इसलिए उन्हें वीर भाई कोतवाल के नाम से जाना जाता है। वीर भाई कोटवाल ने 31 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना।ऐसे वीर योद्धा के पुण्यतिथि पर वीर भाई कोतवाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में घाटकोपर से अशोक झिंजे,परेल से शांताराम चव्हाण,दादर से अरविंद क्षीरसागर,मढ़ से प्रमोद कदम, साकीनाका से तुषार चव्हाण, केइएम अनंत चव्हाण, दादर शरद पवार, जगन्नाथ पवार, प्रमोद पाटिल, परेल से सुरेश शर्मा, डोंबिवली से उपेंद्र माने, विक्रोली से ओमप्रकाश सविता, दादर से विलास चव्हाण, सूर्यकांत शिंदे, कांदिवली से ज्योतिष्ण गोविंद हुजरे, भांडुप से गीता ज्ञानेश्वर चव्हाण,थाने से जीवन यादव, सायन से अभय चव्हाण एवं डोंबिवली से कवि ,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।
Jan 04 2026, 19:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k