मुलुंड में टिकट चयन को लेकर असंतोष, बीजेपी नेता मनीष तिवारी का इस्तीफा
मुंबई। बीएमसी चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी को मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ और जमीनी नेता मनीष तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक खुले पत्र के माध्यम से पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी और कार्यकर्ताओं की पीड़ा को स्पष्ट शब्दों में रखा।

मनीष तिवारी ने पत्र में बताया कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों तक भाजपा के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। मुलुंड भाजपा के 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने बूथ से लेकर प्रभाग स्तर तक संगठन को मजबूत किया और पार्टी को इस क्षेत्र में सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अनुसार, भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति हमेशा उनके लिए सर्वोपरि रही है।

उन्होंने कहा कि मुलुंड में उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी द्वारा अपनाई गई नीति से निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सम्मान और भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि टिकट वितरण की उस प्रक्रिया से है, जिसमें स्थानीय, योग्य और वर्षों से संघर्षरत कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ‘जनरल कैटेगरी’ की सीट पर भी उसी श्रेणी के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलता, तो साधारण कार्यकर्ता किस भरोसे पार्टी के लिए मेहनत करे।

महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने असंतोष जताया। पत्र में कहा गया है कि पार्टी में कई शिक्षित, सक्षम और जनसंपर्क वाली महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं, फिर भी उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा। इससे संगठन के भीतर निराशा बढ़ रही है।

अपने इस्तीफे को स्वाभिमान और कार्यकर्ताओं की सामूहिक भावना की आवाज बताते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि वर्तमान निर्णय उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाते। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उनका इस्तीफा मुलुंड और उत्तर-पूर्व मुंबई में भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत है, जिसका असर आगामी बीएमसी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा
मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने वार्ड नंबर 159 से श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा है।प्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश मोरे के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। इसकी एक वजह प्रकाश मोरे को टिकट मिलने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी नाराज़गी भी है। सूत्रो के मुताबिक़ इसी नाराज़गी के कारण मोरे का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर थी। इस सीट से भाजपा की ओर से प्रदीप त्रिपाठी, एडवोकेट वीरेंद्र दुबे और शुभ्रांशु दीक्षित ने दावेदारी पेश की थी। पर इन सभी की दावेदारी को दरकिनार कर दिया गया। दूसरी तरफ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने उत्तरभारतीय उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए प्रकाश शुक्ला को टिकट दिया है। श्रीप्रकाश शुक्ला मशाल चुनाव चिन्ह के साथ नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद

भायंदर। मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच सेफ नगरसेवक कहे जाने वाले अशोक तिवारी और श्रीप्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने आज नामांकन के पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। दोनों लोग लगातार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं। अशोक तिवारी ने जहां वार्ड क्रमांक 1 के लिए नामांकन किया, वहीं मुन्ना सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन किया। अशोक तिवारी तीन बार लगातार नगरसेवक रहते हुए 8 साल तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। कोरोना संकट काल में स्थाई समिति का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने सारे अधिकार तत्कालीन मनपा आयुक्त को इसलिए दे दिया था ताकि जनता को जल्द से जल्द बिना किसी रुकावट के हर संभव इलाज मिल सके। लोग आज भी उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं। मुन्ना सिंह भी लगातार चौथी बार जीत के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों में मुख्य रूप से रेलवे के समांतर बनाए गए नाले (कलवट) को लोग आज भी याद करते हैं, जिसके कारण भायंदर पूर्व में रहने वाले लोगों को जल जमाव की गंभीर समस्या से निजात मिली। लल्लन तिवारी ने दोनों लोगों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी ।

BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला, मलाड पूर्व में कार्यरत रहे आदर्श शिक्षक रामचंद्र बद्रीप्रसाद यादव का आज शाला सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आयकर आयुक्त जगपत यादव, उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, पूर्व नगरसेवक राजपति यादव, अरविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, युवा समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, उद्योगपति भोला यादव, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जयसवाल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में मुख्याध्यापक कैलाश सालवे,मुख्याध्यापक शिवशंकर तिवारी, पूर्व मुख्याध्यापिका फरीदा मुलानी ने कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख वक्ता के रूप में लव कुमार मिश्रा, महापौर पुरस्कृत शिक्षिका रेखा यादव, अजय कुमार सिंह, सुधीरानंद पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने रामचंद्र यादव को शालिनी विनम्र और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। संगीत शिक्षक राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंद्र ने अपने गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में विश्व यादव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के महासचिव सभाजीत यादव, ब्रिजेश यादव, ईश्वरदेव यादव विमलेश यादव, सुभाष तिवारी, झुल्लूर यादव, राजमणि मौर्य आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया। अंत में मुख्याध्यापक चंद्रभान बचई राम ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

अयोध्या महोत्सव में हरिओम तिवारी फोक अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं साँस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित अयोध्या महोत्सव में लगातार तीसरी बार लोकगायक हरिओम तिवारी को जौनपुर से सुप्रसिध्द अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी के हाथों फोक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, सचिव नाहिद कैफ हैं। हरिओम तिवारी सुर संग्राम  सारेगामापा, सहित अन्य टीवी चैनल पर पवन सिंह मनोज तिवारी के साथ काम कर रहे हैं।
डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025

मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित एनसीपीए (NCPA) में आज मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके सामाजिक कार्य, सेवा भाव और निरंतर उपलब्धियों के लिए मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अत्यंत गरिमामयी वातावरण में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के करकमलों से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदेव देवेंद्र ब्रह्मचारी , कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के लिए नामांकित किया। साथ ही उन्होंने राजेश वकील का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया।

डॉ. मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
आज मनुष्य के पास सुविधाएं तो हैं पर सुख नहीं : स्वामी नारायणानन्द तीर्थ

मुंबई। कांदिवली (पूर्व) स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मैदान में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस में आध्यात्मिक उत्साह चरम पर रहा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी महाराज के दिव्य एवं प्रभावशाली प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर कर दिया। स्वामी जी ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश, बढ़ते तनाव, परिवारिक विघटन, मानसिक अवसाद तथा भौतिकता की अंधी दौड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मनुष्य के पास सुविधाएँ हैं, परंतु सुख नहीं; साधन हैं, पर साधना नहीं; उपलब्धियाँ हैं, पर आत्मशांति का अभाव है।" ऐसे में श्रीमद्भगवद्गीता मानवता के लिए संजीवनी है जो भटके मन को दिशा देती है और जीवन को संतुलन प्रदान करती है।

श्रीमद् केवल धार्म नहीं, ज उपयोगी मार्गदर
गीता विवेक, करुणा का श है — संघर्ष में देती है और
महार अपने इस संसार में ज्ञान से बढ़कर कोई पवित्र वस्तु नहीं। आगे स्वामी जी बोले कि गीता व्यवहार का धर्म है, वाद-विवाद का नहीं। जिस दिन गीता का सार जीवन में उतर जाए, उसी दिन समस्त शास्त्र स्वयं स्पष्ट हो जाते हैं।”

और इसी भाव को श्रीकृष्ण ने स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब युवा दिशाहीनता, तनाव और प्रतिस्पर्धा में उलझा है— उस समय गीता की एक-एक पंक्ति दीपक बनकर मार्ग दिखाती है। यदि घर-घर में गीता का पाठ प्रारंभ हो जाए तो सामाजिक तनाव, वैचारिक विभाजन और मूल्यहीनता स्वतः कम होने लगे।
कार्यक्रम संयोजक मंडल ने बताया कि ज्ञानयज्ञ में प्रतिदिन अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और परिसर में शांति, अनुशासन एवं भक्ति की अनूठी धारा प्रवाहित है।
इस भव्य आयोजन में एडवोकेट जे. डी. सिंह, श्री राम मणि मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र शुक्ल, प्रमोद दुबे, डॉ. दिनकर दुबे, संचित यादव, अनिल पांडेय, सूरज प्रताप सिंह देवड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अंत में स्वामी जी ने सभी से आग्रह किया कि “नये वर्ष का संकल्प केवल लक्ष्यों का न हो, चरित्र और चित्त-शुद्धि का भी हो। गीता को पढ़ें, जीएँ और बच्चों को भी उससे जोड़ें। यही मानवता की पुनर्स्थापना का मार्ग है।
मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मिला पत्रकार मित्र पुरस्कार
मुंबई। पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास परिषद (PVS) द्वारा इस वर्ष का पत्रकार मित्र पुरस्कार मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मालाड पश्चिम स्थित साई पॅलेस में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय, जाबांज अधिकारी समीर वानखेडे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमरजीत मिश्रा, डॉ राधेश्याम तिवारी, विनोद मिश्रा,डीसीपी जाधव, सुनील कोली, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, पंकज जायसवाल, रामसेवक पांडे, शिवपूजन पांडेय, अमर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रामविलास सिंह, महेश दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों में सहयोग, संवाद तथा पारदर्शिता बनाए रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना आवश्यक है। उदयप्रताप सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद, सकारात्मक सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर स्पष्ट पक्ष रखने का कार्य किया है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता के रूप में उदयप्रताप सिंह ने सदैव पत्रकारों के प्रश्नों का सहजता और स्पष्टता के साथ उत्तर दिया है। कठिन परिस्थितियों में भी मीडिया से संवाद बनाए रखना, तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है। पत्रकार विकास परिषद (PVS) के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह के अनुसार उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं को समझते हुए कई अवसरों पर उनके हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसी योगदान के लिए उन्हें पत्रकार मित्र पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उदयप्रताप सिंह को यह पुरस्कार मिलने पर अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
सनातन परंपरा में संकल्प का विशेष महत्व: स्वामी नारायणानन्द तीर्थ

मुंबई। कांदिवली (पूर्व) में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ के तृतीय पावन दिवस पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी महाराज के प्रेरक प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और वैदिक चेतना से परिपूर्ण हो उठा। श्रद्धालुओं ने भागवत कथा के माध्यम से जीवन को सरल, सात्त्विक और सार्थक बनाने वाले संदेशों को आत्मसात किया।

अपने सहज प्रवचन में स्वामी जी ने कहा कि सनातन परंपरा में संकल्प का विशेष महत्व है। बिना संकल्प के किया गया कर्म दिशाहीन हो जाता है। स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी ने कहा कि जब मन वासना और अहंकार से घिर जाता है, तब व्यक्ति उचित-अनुचित का भेद भूल जाता है।सत्संग के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि संगति मनुष्य के जीवन को गढ़ती है। स्वामी जी ने कहा कि भागवत कथा और सत्संग मनुष्य को भोग से योग, अहंकार से सेवा और अशांति से शांति की ओर ले जाते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट जे. डी. सिंह, श्री राम मणि मिश्र, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री हरिश्चंद्र शुक्ल, प्रमोद दुबे, डॉ. दिनकर दुबे, संचित यादव, अनिल पांडेय, सूरज प्रताप सिंह देवड़ा सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है।
ब्राह्मण एकता मंच के सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य

मुंबई। ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मालाड पश्चिम स्थित अस्पी आडिटोरियम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर,  सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र के आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार लखनऊ), डॉ ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं.उमेश दूबे (भवन निर्माता), धर्मानुरागी रामदेव (मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एड् विपिन दूबे,  पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय, पं. हर्षित मिश्र, को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र याज्ञिक,, डॉ अमर नाथ मिश्र, जीएसटी कमिश्नर विवेक पांडेय, डॉ राधेश्याम तिवारी, पं. अरुण मिश्रा, यूबीटी शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दूबे, पं.विद्याधर मिश्र, शिक्षानुरागी पं.दिनेश त्रिपाठी, रमेश मिश्र, डॉ दयानंद तिवारी, पं. मधुसूदन द्विवेदी, प्रभाकर चंद्र शेखर शुक्ल, गौरी शंकर तिवारी,गौरी शंकर चौबे, वागीश दूबे, संतोष तिवारी, आनंद मिश्र, उमाकांत तिवारी, एड् अशोक दूबे सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।इससे पूर्व ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. मिथिलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव राम ललित मिश्र व कमलेश तिवारी,एड् विनय कुमार दुबे, एड् विनोद पाठक ने अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। इससे पूर्व आयोजित कवि सम्मेलन में फिल्मी गीतकार विनोद दूबे, सुरेश शुक्ल, कुसुम तिवारी,राजेश दुबे अल्हड़ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र व  पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।