अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद
भायंदर। मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच सेफ नगरसेवक कहे जाने वाले अशोक तिवारी और श्रीप्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने आज नामांकन के पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। दोनों लोग लगातार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं। अशोक तिवारी ने जहां वार्ड क्रमांक 1 के लिए नामांकन किया, वहीं मुन्ना सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन किया। अशोक तिवारी तीन बार लगातार नगरसेवक रहते हुए 8 साल तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। कोरोना संकट काल में स्थाई समिति का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने सारे अधिकार तत्कालीन मनपा आयुक्त को इसलिए दे दिया था ताकि जनता को जल्द से जल्द बिना किसी रुकावट के हर संभव इलाज मिल सके। लोग आज भी उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं। मुन्ना सिंह भी लगातार चौथी बार जीत के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों में मुख्य रूप से रेलवे के समांतर बनाए गए नाले (कलवट) को लोग आज भी याद करते हैं, जिसके कारण भायंदर पूर्व में रहने वाले लोगों को जल जमाव की गंभीर समस्या से निजात मिली। लल्लन तिवारी ने दोनों लोगों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी ।




मुंबई। पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास परिषद (PVS) द्वारा इस वर्ष का पत्रकार मित्र पुरस्कार मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मालाड पश्चिम स्थित साई पॅलेस में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय, जाबांज अधिकारी समीर वानखेडे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमरजीत मिश्रा, डॉ राधेश्याम तिवारी, विनोद मिश्रा,डीसीपी जाधव, सुनील कोली, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, पंकज जायसवाल, रामसेवक पांडे, शिवपूजन पांडेय, अमर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रामविलास सिंह, महेश दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों में सहयोग, संवाद तथा पारदर्शिता बनाए रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना आवश्यक है। उदयप्रताप सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद, सकारात्मक सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर स्पष्ट पक्ष रखने का कार्य किया है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता के रूप में उदयप्रताप सिंह ने सदैव पत्रकारों के प्रश्नों का सहजता और स्पष्टता के साथ उत्तर दिया है। कठिन परिस्थितियों में भी मीडिया से संवाद बनाए रखना, तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है। पत्रकार विकास परिषद (PVS) के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह के अनुसार उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं को समझते हुए कई अवसरों पर उनके हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसी योगदान के लिए उन्हें पत्रकार मित्र पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उदयप्रताप सिंह को यह पुरस्कार मिलने पर अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
2 hours and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k