BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
![]()
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला, मलाड पूर्व में कार्यरत रहे आदर्श शिक्षक रामचंद्र बद्रीप्रसाद यादव का आज शाला सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आयकर आयुक्त जगपत यादव, उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, पूर्व नगरसेवक राजपति यादव, अरविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, युवा समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, उद्योगपति भोला यादव, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जयसवाल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में मुख्याध्यापक कैलाश सालवे,मुख्याध्यापक शिवशंकर तिवारी, पूर्व मुख्याध्यापिका फरीदा मुलानी ने कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख वक्ता के रूप में लव कुमार मिश्रा, महापौर पुरस्कृत शिक्षिका रेखा यादव, अजय कुमार सिंह, सुधीरानंद पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने रामचंद्र यादव को शालिनी विनम्र और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। संगीत शिक्षक राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंद्र ने अपने गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में विश्व यादव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के महासचिव सभाजीत यादव, ब्रिजेश यादव, ईश्वरदेव यादव विमलेश यादव, सुभाष तिवारी, झुल्लूर यादव, राजमणि मौर्य आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया। अंत में मुख्याध्यापक चंद्रभान बचई राम ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ



मुंबई। पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास परिषद (PVS) द्वारा इस वर्ष का पत्रकार मित्र पुरस्कार मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मालाड पश्चिम स्थित साई पॅलेस में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय, जाबांज अधिकारी समीर वानखेडे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमरजीत मिश्रा, डॉ राधेश्याम तिवारी, विनोद मिश्रा,डीसीपी जाधव, सुनील कोली, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, पंकज जायसवाल, रामसेवक पांडे, शिवपूजन पांडेय, अमर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रामविलास सिंह, महेश दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों में सहयोग, संवाद तथा पारदर्शिता बनाए रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना आवश्यक है। उदयप्रताप सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद, सकारात्मक सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर स्पष्ट पक्ष रखने का कार्य किया है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता के रूप में उदयप्रताप सिंह ने सदैव पत्रकारों के प्रश्नों का सहजता और स्पष्टता के साथ उत्तर दिया है। कठिन परिस्थितियों में भी मीडिया से संवाद बनाए रखना, तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है। पत्रकार विकास परिषद (PVS) के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह के अनुसार उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं को समझते हुए कई अवसरों पर उनके हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसी योगदान के लिए उन्हें पत्रकार मित्र पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उदयप्रताप सिंह को यह पुरस्कार मिलने पर अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k