अखिल क्षत्रिय सभा का वार्षिक स्वजातीय स्नेह सम्मेलन संपन्न
मुंबई। नव जीवन हाईस्कूल ,मालाड पूर्व के सभागार में अखिल क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित वार्षिक स्वाजातीय स्नेह सम्मेलन एवं क्षत्रिय परिवार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय संरक्षक अखिल क्षत्रिय सभा, अमरेज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सिंह उद्योगपति, अखिलेश सिंह मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष, एन बी सिंह, चेयरमैन स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल तथा समाज के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा क्षत्रिय समाज की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए क्षत्रियों के समक्ष क्षत्रिय शक्ति स्मारिका चौथा संस्करण प्रकाशित एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेज सिंह चौहान ने समस्त राजवंश परिवार के स्वाभिमानी क्षत्रियों से आवाहन किया कि समय से लड़के लड़कियों की शादी विवाह करें, अमीरी-गरीबी से ऊपर उठकर अपने व अपनों के साथ मिलकर रहें। शिक्षा स्वास्थ्य शादी एवं आपदाओं में एक दूसरे क्षत्रियों की मददगार बनें। कृपाशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ किशोर सिंह, अशोक सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय आदि ने भी सभागार में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए उपस्थित क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोगों से संगठित रहने और मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए गोपाल सिंह उज्जैनीय संरक्षक एवं अखिल क्षत्रिय सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अमरेज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष,उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव, जेपी सिंह राष्ट्रीय सचिव, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, संगम विक्रम सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, जय सिंह, राम सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।![]()

मुंबई। नव जीवन हाईस्कूल ,मालाड पूर्व के सभागार में अखिल क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित वार्षिक स्वाजातीय स्नेह सम्मेलन एवं क्षत्रिय परिवार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय संरक्षक अखिल क्षत्रिय सभा, अमरेज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सिंह उद्योगपति, अखिलेश सिंह मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष, एन बी सिंह, चेयरमैन स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल तथा समाज के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा क्षत्रिय समाज की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए क्षत्रियों के समक्ष क्षत्रिय शक्ति स्मारिका चौथा संस्करण प्रकाशित एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेज सिंह चौहान ने समस्त राजवंश परिवार के स्वाभिमानी क्षत्रियों से आवाहन किया कि समय से लड़के लड़कियों की शादी विवाह करें, अमीरी-गरीबी से ऊपर उठकर अपने व अपनों के साथ मिलकर रहें। शिक्षा स्वास्थ्य शादी एवं आपदाओं में एक दूसरे क्षत्रियों की मददगार बनें। कृपाशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ किशोर सिंह, अशोक सिंह, गोपाल सिंह उज्जैनीय आदि ने भी सभागार में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए उपस्थित क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोगों से संगठित रहने और मदद करने का आह्वान किया।

मुंबई। भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान (आईआरएमआरआई) द्वारा प्रवर्तित एराइज इन्क्यूबेशन सेंटर ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के संयुक्त तत्वावधान में मिराज होटल, मुंबई में रबड़ उद्योग के लिए सस्टेनेबल एवं चक्रीय अर्थव्यवस्था पर मानकीकरण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में बीआईएस के वरिष्ठ अधिकारी चिन्मय द्विवेदी, डॉ. के. राजकुमार एवं रजत गुप्ता तथा एराइज के पदाधिकारी पॉल वन्नन, डॉ. भरत कापगते एवं वी. कार्तिकेयन उपस्थित रहे।भारत एवं विदेशों से आए विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल, चक्रीय अर्थव्यवस्था, ईएसजी, पुनर्चक्रण तथा हरित प्रौद्योगिकियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
मुंबई। जनसेवा समिति संचालित श्रीमती टी. एस. बाफना जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, मालाड (पश्चिम) में एचएससी वोकेशनल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर 2025 को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले प्रख्यात उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के 95वें जन्मदिन समारोह में पहुंचे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी तथा शारदा प्रसाद सिंह के सुपुत्र उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यो से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को गौरवान्वित किया है। वे समाज के विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने वाले व्यक्ति हैं। विषम परिस्थितियों में भी विचलित नहीं हुए और संघर्षों का डटकर मुकाबला किया। पंडित लल्लन तिवारी ने उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह ने आज 94 वर्ष की यशोयात्रा पूर्ण कर ली। कल वे 95 वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने चेंबूर स्थित उनके आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और जन्मदिन की बधाई दी। कृपाशंकर ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों से हम सभी को लगातार प्रेरणा मिलती रही है। उनकी विनम्रता, शालीनता, सहजता और आत्मविश्वास अनुकरण करने योग्य है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं।
मुंबई। भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार २५ दिसंबर, २०२५ को शाम साढ़े छह बजे से अटल महाकुंभ का आयोजन विलेपार्ले पूर्व स्टेशन के पास स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉल में किया गया है।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था दीप कमल फाउंडेशन द्वारा अटलजी की जीवनी पर “अटल जीवन.. अटल कहानी.. नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले २० वर्षों से फाउंडेशन द्वारा अटल महाकुंभ का आयोजन किया जाता रहा है।
1 hour and 31 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k