उत्तर भारतीय संघ की माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना, 200 जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन


मुंबई। उत्तर भारतीय संघ धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत बांद्रा पूर्व स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में रोजाना 200 से अधिक ग़रीब और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ महाअन्नदान योजना की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हाईटेक किचन और महा अन्नदान ग्रहण करने के लिए एक हॉल बनाया गया है।

संतोष आरएन सिंह के अनुसार यह योजना बहुत जल्द शुरू की जाएगी। इस योजना के शुरू होने से संघ की समाजसेवा मुहिम में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। संघ का एकमात्र मकसद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। यह महाअन्नदान योजना इसी मकसद की एक कड़ी है।
शारदा प्रसाद सिंह का उदार व्यक्तित्व उत्तर भारतीय समाज के लिए प्रेरणा : कृपाशंकर सिंह
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह ने आज 94 वर्ष की यशोयात्रा पूर्ण कर ली। कल वे 95 वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने चेंबूर स्थित उनके आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और जन्मदिन की बधाई दी। कृपाशंकर ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों से हम सभी को लगातार प्रेरणा मिलती रही है। उनकी विनम्रता, शालीनता, सहजता और आत्मविश्वास अनुकरण करने योग्य है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं।
अटल महाकुंभ में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर को दिया जाएगा अटल सम्मान
मुंबई। भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार २५ दिसंबर, २०२५ को शाम साढ़े छह बजे से अटल महाकुंभ का आयोजन विलेपार्ले पूर्व स्टेशन के पास स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉल में किया गया है।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था दीप कमल फाउंडेशन द्वारा अटलजी की जीवनी  पर “अटल जीवन.. अटल कहानी.. नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले २० वर्षों से फाउंडेशन द्वारा अटल महाकुंभ का आयोजन किया जाता रहा है।
समारोह में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर को अटल सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, कौशल्य विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा आदि उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता विधायक श्री अमित साटम करेंगे। अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेत्री गिरिजा ओक और गायिका संजीवनी भेलांडे अटलजी की कविताएँ प्रस्तुत करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने समारोह में उपस्थित रहने का लोगों से निवेदन किया है।
क्रिसमस, पृथ्वी पर शांति का पैगाम
–डॉ ए एफ पिंटो, चेयरमैन, रायन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन

क्रिसमस हर साल एक कोताहल भरे सूरज की तरह आता है ,परिचित, लेकिन हमेशा आश्चर्य से भरा। दुनिया भर में रोशनी चमकने लगती है, कैरोल हवा में गूजने लगते हैं, और परिवार खुशी से इक्ठ्ठे होते हैं। सारे उत्सव और चमक-दमक के पीछे एक कहानी है जिसने सदियों से दिलों को आकार दिया है: एक अस्तबल में यीशु क्रिसमस का नम्र जन्म। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह एक निमंत्रण है। यह हमें रुकने, याद करने, और भगवान के प्यार के दिल को फिर से खोजने का मौका देता है। यीशु का जन्म सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं है; यह एक दिव्य उपहार है—एक याद दिलाने वाला कि भगवान ने हमारी दुनिया में आने का फैसला किया, हमारे बीच चलने का फैसला किया, और हमारी खुशियों और दुखों को साझा करने का फैसला किया। जैसा कि बाइबल कहती है, "क्योंकि भगवान ने दुनिया को इतना प्यार किया कि उसने अपना एकमात्र पुत्र (यीशु) दिया, ताकि जो कोई भी उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, बल्कि उसे शाश्वत जीवन मिले।"
यह उपहार क्रिसमस की नींव है, हालांकि यह अक्सर सजावट, सांताक्लॉज़, और खरीददारी की सूची के उत्साह से छिप जाता है। क्रिसमस की गहरी खुशी तब उजागर होती है जब हम यीशु को अपने उत्सव के सच्चे केंद्र के रूप में पहचानते हैं, जो ठीक करने, क्षमा करने, और उन सभी को शाश्वत आशा देने आया था जो उस पर भरोसा करते हैं। एक युग में जो अक्सर अनिश्चितता और संघर्ष से चिह्नित होता है, यीशु का संदेश और भी स्पष्ट रूप से चमकता है। वह अद्भुत सलाहकार, शक्तिशाली भगवान, शाश्वत पिता, शांति का राजकुमार है। उनका जीवन हमें दीवारों के बजाय पुल बनाने, जहां निराशा है वहां आशा लाने, और जहां भी हम जाते हैं शांति के वाहक बनने का आग्रह करता है। हेलेन स्टेनर राइस ने सुंदरता से कहा था, "पृथ्वी पर शांति तब तक रहेगी, जब तक हम हर दिन क्रिसमस नहीं मनाते।"
इस क्रिसमस, आइए हम यीशु के प्रस्तावित उपहारों के लिए अपने दिल खोलें—प्यार जो ठीक करता है, खुशी जो उभारती है, और शांति जो बहाल करती है। आइए हम स्वतंत्र रूप से देने, स्वेच्छा से साझा करने, और गहराई से देखभाल करने के द्वारा क्रिसमस मनाएं।
समाजसेवी पंकज मिश्र द्वारा हजारों जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
रानीगंज।विगत बीस वर्षों से लगातार चल रहा कंबल वितरण कार्यक्रम इस वर्ष भी ठंड के मौसम में प्रारंभ हो गया। रविवार को श्री रामजानकी सेवा समिति एवं संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज मिश्र द्वारा क्षेत्र के हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन पृथ्वीगंज बाजार में संपन्न हुआ, जिसमें पृथ्वीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चिन्हित लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पंकज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य पिता जी की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य वर्ष 2004 से निरंतर चलता आ रहा है। कंबल वितरण केवल एक माध्यम है, जिससे वे समाज के लोगों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि वे यहां केवल लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं और समाज के हित में जहां भी आवश्यकता होगी, सदैव साथ खड़े रहेंगे। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को शशि मिश्र, एडवोकेट राजन मिश्रा, विष्णु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पांडेय ‘सूरज’ ने किया। इस दौरान भास्कर प्रसाद पांडेय, आलोक सिंह, सभासद प्रकाश चंद्र तिवारी, सुरेश पटेल, अमन पाल, प्रमोद शर्मा, अनुज मिश्र सहित नगर पंचायत के कई सभासद एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
श्री रामचरितमानस ट्रस्ट द्वारा गुरुकुल आश्रम में जरूरतमंद वस्तुओं का वितरण


पनवेल। श्री रामचरितमानस ट्रस्ट द्वारा महर्षि संदीपनी गुरुकुल आश्रम, पनवेल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बटुक बालकों के मध्य मिष्ठान, कंबल, और अन्य जरूरतमंद वस्तुओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बटुक बालकों के साथ मिलकर सुंदर स्वस्ति वाचन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान श्री रामचरितमानस ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश राजाराम पाठक ने गुरुकुल आश्रम को आश्वासन दिया कि वे आश्रम की कमियों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर  राम सजीवन तिवारी, मिथिलेश पांडे, अशोक उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला, दिनेश तिवारी, राहुल विश्वकर्मा, भक्तराज रामप्रीत, सचिन तिवारी, धर्मराज सिंह, प्रमोद मिश्रा, संतोष दुबे, शिवम पाण्डे और चेंबूर से चौरसिया जी सहित कई स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

श्री रामचरितमानस ट्रस्ट की ओर से सभी उपस्थित लोगों ने बटुक बालकों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे समाज के लिए एक आदर्श नागरिक बनेंगे। कार्यक्रम का समापन जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ।
भाजपा के साथ हमेशा खड़ा रहा राजस्थानी समाज : रवि व्यास

भायंदर। महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाज से जुड़े लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि राजस्थानी समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खुलकर मतदान किया है।

महापालिका चुनाव में भी यह समाज भाजपा की बड़ी जीत के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश पुरोहित, महिला अध्यक्ष कमला चौधरी, सुरेश पुरोहित, सोहन सिंह पुरोहित, गजेंद्र भंडारी, विट्ठल नवंदर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ अनिल गौड़ के ग़ज़ल संग्रह रोशनी के नाम का विमोचन
            

मुंबई। डॉ. अनिल गौड़ के बहुप्रतीक्षित ग़ज़ल संग्रह “रोशनी के नाम” का लोकार्पण एवं परिचर्चा संगोष्ठी मुंबई विश्वविद्यालय के जे.पी. नाइक भवन में संपन्न हुई, जहाँ अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, शायर और ग़ज़लकार एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष अभिलाष अवस्थी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठतम कवि नंदलाल पाठक  की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में कलमकार और साहित्यानुरागी दीनदयाल मुरारका और डॉ. विनोद प्रकाश गुप्ता जी (IAS, सेवानिवृत्) उपस्थित रहे। दीप्ति मिश्रा और देवमणि पांडे, सागर त्रिपाठी  ने मिलकर अनिल गौड़ जी की पुस्तक पर गहन और सारगर्भित चर्चा की, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा मिली। वक्ताओं एवं उपस्थित साहित्यकारों में अशोक कुमार नीरद, राकेश शर्मा, मधुबाला शुक्ल,  वागीश सारस्वत, रासबिहारी पांडेय, गोपीकृष्ण बूबना, दीप्ति मिश्रा , देवमणि पांडे, सागर त्रिपाठी, नवीन चतुर्वेदी, इकबाल अंसारी, किरण मिश्र, अर्चना वर्मा सिंह, अर्चना झा, विजय लक्ष्मी गौड़ आदि की उपस्थिति एवं विचारों ने कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम का सधा हुआ एवं प्रभावशाली संचालन डाॅ. रीता दास राम ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल गौड़  की ग़ज़लों का पाठ एवं गायन दीपक खेर, दीपिका गौड़ तथा सत्यम द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रभाग क्रमांक 18 , पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजई होंगे बीजेपी प्रत्याशी : सुरेश सिंह
भायंदर। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही भाजपा जमीनी स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रही है। महापालिका के सभी वार्डों के प्रभारी युद्ध स्तर पर अपने काम में जुट गए हैं। प्रभाग क्रमांक 18 भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछली चुनाव में उसके सभी चारों प्रत्याशियों ने शानदार जीत प्राप्त की थी। पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को इस वार्ड का प्रभारी बनाकर उन्हें एक बार फिर सभी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी दी है। सुरेश सिंह इसके पहले उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में प्रभावशाली  काम कर चुके हैं। सुरेश सिंह के अनुसार विधायक नरेंद्र मेहता तथा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में वे इस प्रभाग से भाजपा प्रत्याशियों को पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजई बनाने के लिए अपने साथियों के साथ कड़ी मेहनत करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस वार्ड से पार्टी को अभूतपूर्व जीत हासिल होगी। सुरेश सिंह के साथ  सह प्रभारी अजय  सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, सह प्रभारी कमलेश दुबे, जय शेटे, सरिता हरपले संगीता थकतौड़े, तेजस्विनी सिंह, रोहन दुबे , विवेक उपाध्याय, दीपा गांधी, विष्णु कांबले, प्रीती पाठक विंदू उपाध्याय कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए घनश्याम एवं दिनेशचंद्र का हुआ सम्मान
मुंबई । सामाजिक संस्था भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति,एम डब्ल्यू ओ उत्तर प्रदेश एवं नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट (एन एस सी टी) के पदाधिकारियों के मुंबई आगमन पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु महानगर के सामाजिक बंधुओं ने भव्य सत्कार एवं सम्मान किया। महानगर में अतिथियों के रूप में अध्यक्ष महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय प्रचारक NSCT तथा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा अमेठी,दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष भारतीय नई कल्याण विकास सेवा समिति,उदय राज शर्मा सचिव MWO को उत्तर प्रदेश,शिवदयाल शर्मा महासचिव MWO, मुन्ना लाल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री MWO, शैलेंद्र शर्मा प्रदेश संरक्षक नई उम्मीद फाउंडेशन एवं NSCT संयोजक‌ वाराणसी विद्यमान थे।उक्त सभी समाजसेवियों का सम्मान एवं सत्कार सामाजिक बंधुओं ने विगत 13 दिसंबर 2025 दादर से लगातार विभिन्न शहरों में किया। अपने नेता का सम्मान 14 दिसंबर को सायन,15 दिसंबर कल्याण,16 अहमदाबाद गुजरात,17 पालघर जिला में वसई, चर्नीरोड,मीरारोड,नालासोपारा,भायंदर,मलाड, गोरेगांव,18 कुर्ला,मुलुंड एवं 19 कल्याण शहर में किया गया। समाजिक बंधुओं में कवि,गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,कलेक्टर शर्मा,अशोक शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, हरिकेश नंदवंशी, प्रदीप नंदवंशी, अधिवक्ता अनिल शर्मा,राम मिलन शर्मा,संतोष कुमार शर्मा,मनोज शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना, अमरनाथ शर्मा, निलेश शर्मा,राधा शर्मा,श्यामजी शर्मा,शिक्षाविद रविन्द्र शर्मा, घनश्याम शर्मा,चंद्रभूषण शर्मा,अनिल कुमार मुन्ना लाल शर्मा,सत्य कुमार शर्मा, श्यामजी शर्मा, रोशन शर्मा, अनिल कुमार शर्मा एवं आशीष मुन्ना लाल शर्मा,अवधेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, रामजनम शर्मा,सुरेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रामकुमार वर्मा, बाबुल्ले शर्मा,जे पी शर्मा, अनंतलाल शर्मा,कन्हैयालाल शर्मा, राजेश शर्मा उर्फ भगवती प्रसाद, सुनील श्रीवास्तव,एफ सी शर्मा, ओमप्रकाश सविता,कर्पूरी शर्मा,डॉ प्रहलाद शर्मा,डॉ संतोष शर्मा,डॉ संजय शर्मा, संपादक क़दम क़दम पर छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक क़दम क़दम पर अनिल शर्मा आदि ने अपने नेता का सम्मान किया।समाजसेवियों का मुंबई आगमन पर मुख्य उद्देश्य समाज के जो व्यक्ति गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनका सहयोग तथा शिक्षा क्षेत्र से दूर हैं उनका उत्थान कैसे हो एवं एकता, अखंडता एवं सामंजस्य बनाए रखने हेतु सार्थक परिचर्चा हुई।