उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए घनश्याम एवं दिनेशचंद्र का हुआ सम्मान
मुंबई । सामाजिक संस्था भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति,एम डब्ल्यू ओ उत्तर प्रदेश एवं नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट (एन एस सी टी) के पदाधिकारियों के मुंबई आगमन पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु महानगर के सामाजिक बंधुओं ने भव्य सत्कार एवं सम्मान किया। महानगर में अतिथियों के रूप में अध्यक्ष महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय प्रचारक NSCT तथा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा अमेठी,दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष भारतीय नई कल्याण विकास सेवा समिति,उदय राज शर्मा सचिव MWO को उत्तर प्रदेश,शिवदयाल शर्मा महासचिव MWO, मुन्ना लाल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री MWO, शैलेंद्र शर्मा प्रदेश संरक्षक नई उम्मीद फाउंडेशन एवं NSCT संयोजक वाराणसी विद्यमान थे।उक्त सभी समाजसेवियों का सम्मान एवं सत्कार सामाजिक बंधुओं ने विगत 13 दिसंबर 2025 दादर से लगातार विभिन्न शहरों में किया। अपने नेता का सम्मान 14 दिसंबर को सायन,15 दिसंबर कल्याण,16 अहमदाबाद गुजरात,17 पालघर जिला में वसई, चर्नीरोड,मीरारोड,नालासोपारा,भायंदर,मलाड, गोरेगांव,18 कुर्ला,मुलुंड एवं 19 कल्याण शहर में किया गया। समाजिक बंधुओं में कवि,गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,कलेक्टर शर्मा,अशोक शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, हरिकेश नंदवंशी, प्रदीप नंदवंशी, अधिवक्ता अनिल शर्मा,राम मिलन शर्मा,संतोष कुमार शर्मा,मनोज शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना, अमरनाथ शर्मा, निलेश शर्मा,राधा शर्मा,श्यामजी शर्मा,शिक्षाविद रविन्द्र शर्मा, घनश्याम शर्मा,चंद्रभूषण शर्मा,अनिल कुमार मुन्ना लाल शर्मा,सत्य कुमार शर्मा, श्यामजी शर्मा, रोशन शर्मा, अनिल कुमार शर्मा एवं आशीष मुन्ना लाल शर्मा,अवधेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, रामजनम शर्मा,सुरेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रामकुमार वर्मा, बाबुल्ले शर्मा,जे पी शर्मा, अनंतलाल शर्मा,कन्हैयालाल शर्मा, राजेश शर्मा उर्फ भगवती प्रसाद, सुनील श्रीवास्तव,एफ सी शर्मा, ओमप्रकाश सविता,कर्पूरी शर्मा,डॉ प्रहलाद शर्मा,डॉ संतोष शर्मा,डॉ संजय शर्मा, संपादक क़दम क़दम पर छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक क़दम क़दम पर अनिल शर्मा आदि ने अपने नेता का सम्मान किया।समाजसेवियों का मुंबई आगमन पर मुख्य उद्देश्य समाज के जो व्यक्ति गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनका सहयोग तथा शिक्षा क्षेत्र से दूर हैं उनका उत्थान कैसे हो एवं एकता, अखंडता एवं सामंजस्य बनाए रखने हेतु सार्थक परिचर्चा हुई।

वार्षिक समारोह स्कूल का एक महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम होता है, जहाँ छात्रों की साल भर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, प्रतिभाओं को मंच मिलता है, और उन्हें सम्मानित किया जाता है, जिससे आत्मविश्वास, टीम भावना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित राहुल इंटरनेशनल स्कूल, मीरा रोड के वार्षिक समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव राहुल तिवारी ने कहा कि वार्षिकोत्सव वर्ष का वह समय होता है जब स्कूल एक उत्सव का आयोजन करता है जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक गतिविधियों, क्षेत्रीय प्रथाओं और यहाँ तक कि हमारे समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करना होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , राष्ट्रगीत और महाराष्ट्र गीत के साथ हुआ। राहुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साल भर की उपलब्धियां के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राहुल एजुकेशन की सह सचिव कृष्णा राहुल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, चंदौली के युवा समाजसेवी संदीप सिंह फौजी का समावेश रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में डायरेक्टर डॉ मयूर दुबे, फादर जोसेफ स्कूल की प्रिंसिपल भारती सालियन, क्वीन मैरी'एस हाई स्कूल की प्रिंसिपल ममता सिंह, मैनेजर देवाशीष सहा, विकास तिवारी, एचआर आरती पांडे, प्रिंसिपल मुकेश शर्मा, सहायक मैनेजर भावेश सावंत, ज्योत्सना नज़रथ, जयेंद्र पेडणेकर, परचेस हेड जितेंद्र तनवर आदि का समावेश रहा। अंत में राहुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल यिगल बैंकर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नागपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुर इकाई द्वारा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन बुधवार 17 2025 को किया गया।जिसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिकांत शर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश शर्मा थे। नागपुर इकाई की अध्यक्षा शशि भार्गव ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पढ़ी और अपने सुरीले कंठ से सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने किया। गोष्ठी में पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा' ने अपनी कविता में ग्रामीण परिदृश्य का वर्णन किया। रीमा दीवान चढ्ढा की नारी तुम बुद्ध नहीं हो सकती रचना के बाद मुंबई की साहित्यकार सत्यभामा ने नारी के नारीत्व का गौरव गान किया। डॉ. निशी मंजवानी ने ग़ज़ल प्रस्तुत की। मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने काव्य के माध्यम से वर्तमान में नारी स्थिति का वर्णन किया, वहीं रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने ग़ज़ल पढ़ी।जयप्रकाश शर्मा की रचना के बाद डॉ. शशिकांत शर्मा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की साथ ही सुंदर मुक्तक व गज़ल की प्रस्तुति दी। संस्था की संस्थापिका सत्यभामा ने आभार व्यक्त किया।
मुंबई के सोफिया कॉलेज ऑडिटोरियम में शारदा मंदिर हाई स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नृत्य, संगीत, नाट्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k