केरेडारी के पवन कुमार महतो का संतोष ट्रॉफी में चयन, गांव–प्रखंड–जिले में खुशी की लहर
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत खपिया गांव के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी पवन कुमार महतो, पिता बालेश्वर महतो, का चयन संतोष ट्रॉफी में झारखंड राज्य टीम के लिए हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से पैतृक गांव खपिया, बुंडू पंचायत सहित पूरा केरेडारी प्रखंड और हजारीबाग जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पवन की कड़ी मेहनत और लगन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी खेल उपलब्धि माना जा रहा है, जिस पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
पवन कुमार महतो का पहला राज्य स्तरीय मुकाबला आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में खेला जाएगा। संतोष ट्रॉफी के तहत झारखंड बनाम बिहार का मैच 19 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला झारखंड बनाम दिल्ली 21 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से और तीसरा मैच झारखंड बनाम रेलवे के बीच खेला जाएगा।
गौरतलब है कि संतोष ट्रॉफी भारत की एक प्रमुख सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा किया जाता है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और रेलवे जैसी सरकारी संस्थाओं की टीमें हिस्सा लेती हैं। यह भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1941 में हुई थी।
पवन कुमार महतो के चयन पर बुंडू पंचायत सहित पूरे केरेडारी प्रखंड में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पवन इससे पहले सांसद फुटबॉल टूर्नामेंट में भी पटेल स्पोर्टिंग क्लब खपिया की ओर से खेल चुके हैं, जहां उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। सांसद फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष नरेश महतो ने भी पवन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बुंडू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह आजसू प्रखंड सचिव मोहन कुमार, पंचायत समिति सदस्या बुण्डू मुनिता कुमारी, मुखिया तुलसी तुरी, दीपक कुमार साहु, काशीनाथ महतो, जितेंद्र प्रसाद साहु, नारायण साहु, उपेंद्र यादव, शंकर साव, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, अनिल महतो, जितेंद्र महतो, कुलदीप महतो, मुकेश महतो, मिथलेश महतो, महेंद्र कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, जयनंदन महतो, अशोक महतो, धनेश्वर महतो, भरत महतो, बसंत गुप्ता, राजेश साहु, मुकुल महतो, वासुदेव महतो, सुरेंद्र महतो, राजेश महतो, संतोष महतो, सुनील कुमार, कलेन्द्र महतो सहित पटेल स्पोर्टिंग क्लब के सभी सदस्य शामिल हैं।

केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत खपिया गांव के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी पवन कुमार महतो, पिता बालेश्वर महतो, का चयन संतोष ट्रॉफी में झारखंड राज्य टीम के लिए हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से पैतृक गांव खपिया, बुंडू पंचायत सहित पूरा केरेडारी प्रखंड और हजारीबाग जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पवन की कड़ी मेहनत और लगन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी खेल उपलब्धि माना जा रहा है, जिस पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

बरही (हजारीबाग): बरही थाना क्षेत्र के हरिनगर मोहल्ले में 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी आलोक गुप्ता (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी गुरुवार को हजारीबाग रोड NH-33 स्थित युवराज होटल के पास से हुई।
प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा द्वारा आज 18 दिसंबर को धान अधिप्राप्ति केंद्र, हजारीबाग एग्रो प्रोड्यूसर एफपीओ, इचाक का औचक निरीक्षण किया गया।
हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
हजारीबाग, 17 दिसंबर। संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस ने मंगलवार देर रात कुख्यात पांडेय गिरोह के एक सक्रिय सेल का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई इंद्रा जंगल इलाके में की गई, जहां से डकैती की बड़ी साजिश रच रहे 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी "सांसद तीर्थ दर्शन" महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का 33 वां जत्था बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के लाखे वार्ड 10 से धूमधाम से रवाना हुआ। इस पुनीत कार्य से सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास को जबरदस्त समर्थन मिला और यहां आस्था का विशाल जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर उनके साथ कदमताल करते हुए भक्तिभाव से नगर में पदयात्रा निकाला और स्थानीय देवी मंडप में आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रियों के कुशलता की कामना के साथ उन्हें चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग - प्रचंड ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हजारीबाग यूथ विंग ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतकालीन राहत अभियान के तहत ठंड से राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है। मंगलवार को पुराना बस स्टैंड, झील चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे राहगीरों, रिक्शा चालकों एवं बाहर से आने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करना है। संस्था द्वारा यह सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए न केवल गर्माहट का साधन बनी, बल्कि उनके लिए सुकून और सुरक्षा का भी माध्यम साबित हुई। अलाव के आसपास बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग एकत्र होकर ठंड से बचाव करते नजर आए। लोगों ने हजारीबाग यूथ विंग के इस मानवीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर वर्ष यही रहता है कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों को यथासंभव सहायता प्रदान की जाए। यह अलाव केवल ठंड से बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि कठिन समय में सभी को एक-दूसरे के लिए आगे आना चाहिए। हजारीबाग यूथ विंग हमेशा से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशील रही है और हमारी यह पहल समाज में मानवीयता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। हमें संतोष है कि हर वर्ष जनता हमारे इस अभियान को पूरा सहयोग और समर्थन देती है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल ठंड के मौसम में अलाव जलाना नहीं है, बल्कि समाज में दया, करुणा और आपसी सहयोग के भाव को सशक्त करना है। हमें गर्व है कि हमारा यह प्रयास हर वर्ष जरूरतमंदों के लिए सहारा बनता है। आने वाले दिनों में भी संस्था समाजहित में ऐसे अनेक कार्य करती रहेगी, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि शीतकालीन राहत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से कंबल वितरण का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। यह पूरा अभियान सेवा भाव की भावना से प्रेरित होकर संचालित किया जा रहा है और फरवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। ठंड के इस मौसम में हजारीबाग यूथ विंग की यह पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का माध्यम बनी है, बल्कि समाज के प्रति दायित्व, एकजुटता और सेवा भावना का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,जय प्रकाश खण्डेलवाल, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज,सनी देव,प्रमोद खण्डेलवाल, प्रणीत जैन सहित कई लोग मौजूद रहें।
2 hours and 7 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k