गया में जदयू के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत: 2025 से 2028 तक जदयू का सदस्यता अभियान चलेगा, कहा- सदस्यता अभियान पार्टी की रीढ़ है।
![]()
गया: गया शहर के बिसार तालाब स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 2025 से 2028 तक चलने वाले जदयू के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत भी की गई।
इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने बैठक को
संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की रीढ़ है। इसके माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
प्रसाद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना है. वक्ताओं ने कहा कि आगामी सदस्यता अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर आम जनता को जदयू की नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा. बैठक में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने की रणनीति भी बनाई गई।
इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुमुद वर्मा, पूर्व सांसद विजय मांझी, जिला संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा, पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुमार गौरव सिन्हा तथा युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सतीश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, महासचिव एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। नेताओं ने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के निर्देशों का पालन करना होगा। बैठक के अंत में सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया और तय किया गया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।



औरंगाबाद के जम्होर में लूटपाट के इरादे से वारदात; दोनों के सीने में लगी गोली, गया मेडिकल में भर्ती


Dec 15 2025, 14:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k