देवताओ के राजा प्रयागराज है -अश्विनी चौबे
![]()
न्याय शिक्षा और मानव जीवन का उद्धार करने वाली मां गंगा का संगम है-पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे
संजय द्विवेदी,प्रयागराज।पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कहा कि प्रयागराज में योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में माघ मेला 2026 में गांव-गांव से लोग मां गंगा का स्नान और आशीर्वाद लेने आएंगे।योगी सरकार ने पौराणिक संस्कृति को जागृत कर एक सुन्दर प्रयागराज का स्वरूप दिया है। इस कारण से भी देश के विभिन्न राज्यों से लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है।भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने जातिवाद को आतंकवाद से भी खतरनाक बताया।उनका कहना था कि जातिवाद के बंधन को तोड़ना ही सनातन धर्म है।
हर भारत वासियों ने 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है।उन्होने कहा कि धरती पर सिर्फ राम ही भगवान हैं। हिंदू राष्ट्र पर उन्होंने कहा कि भविष्य में हर व्यक्ति इसे स्वीकार करेगा क्योंकि हमारा राष्ट्र सनातन है।देवताओ के राजा प्रयागराज है,इस पावन भूमि में न्याय शिक्षा और मानव जीवन का उद्धार करने वाली मां गंगा का संगम है।इस प्रयागराज की पावन धरती पर आकर मैं भी धन्य हुआ।वन्दे भारत ट्रेन से पधारे प्रयागराज स्टेशन पर भाजपाइयो और समर्थको ने भव्य स्वागत किया।
तत्पश्चात चन्द्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में प्रमुख लोगो से मिले और मेजा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने निकल लिए।इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शरद अग्निहोत्री इफ्को फूलपुर भाजपा नेता श्रीराम द्विवेदी अरविंद मिश्रा दिनेश तिवारी आनन्द चौबे आदि लोग रहें।












7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k