औरंगाबाद में जदयू का संगठनात्मक विस्तार, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
नवीनगर व रफीगंज विधायक के नेतृत्व में बढ़ा जनविश्वास
,औरंगाबाद। जिले में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार को लेकर शनिवार को शहर के अशोक सम्राट भवन में अभिनंदन समारोह सह सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं नवीनगर विधायक चेतन आनंद के सशक्त, जनप्रिय और विकासोन्मुख नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की, जिससे जिले में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन और भरोसे का स्पष्ट संकेत मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की राजनीति का मजबूत आधार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि आम जनता का भरोसा लगातार जदयू पर मजबूत हो रहा है।
विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से विकास और सकारात्मक राजनीति से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जदयू हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है। नवीनगर विधायक चेतन आनंद ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल शासन में बिहार ने नई पहचान बनाई है। औरंगाबाद जिले में हो रहे निरंतर विकास कार्य जनता के विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि जदयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और संगठन का विस्तार इसी समावेशी सोच का परिणाम है।
इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, वरिष्ठ नेता प्रो. संतोष कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, अजय पासवान, विधायक प्रतिनिधि बिपिन सिंह, जदयू नेत्री मंजरी देवी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और यह आयोजन रफीगंज व नवीनगर सहित औरंगाबाद जिले के क्षेत्र में जदयू की बढ़ती ताकत को दर्शाने वाला साबित हुआ।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय




औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ के पास सनसनीखेज वारदात

7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k