औरंगाबाद की नई डीएम बनीं आईएएस अभिलाषा शर्मा, बेगूसराय भेजे गए श्रीकांत शास्त्री
बिहार सरकार ने शनिवार, 8 दिसंबर को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। 2017 बैच की यह तेज-तर्रार और कुशल महिला अधिकारी अब तक अरवल की डीएम के रूप में कार्यरत थीं, जहाँ उनके नेतृत्व में कई महत्त्वपूर्ण पहलें सफलतापूर्वक लागू हुईं।
अपनी दक्षता, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए पहचानी जाने वाली अभिलाषा शर्मा की नई तैनाती को राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है। अरवल में अपने कार्यकाल के दौरान अभिलाषा शर्मा ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने से लेकर विकास परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने तक कई मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हुई। स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रही है। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें औरंगाबाद जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, जहाँ लोग बेहतर प्रशासन और विकास की नई दिशा की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, औरंगाबाद के वर्तमान डीएम श्रीकांत शास्त्री का स्थानांतरण कर उन्हें बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
उनके कार्यकाल में भी औरंगाबाद में कई विकासात्मक पहलें आगे बढ़ीं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिली। बेगूसराय, जो औद्योगिक और राजनीतिक रूप से बिहार का महत्वपूर्ण जिला है, वहाँ उनकी नियुक्ति को सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखा है। इन दो प्रमुख जिलों में हुए परिवर्तन को राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और नई उम्मीदों से जोड़कर देखा जा रहा है। जनता को विश्वास है कि नई तैनाती से विकास कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रशासनिक दक्षता और प्रभावशीलता में और वृद्धि होगी।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय




औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ के पास सनसनीखेज वारदात


1 hour and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k