विकास और विश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा महाराष्ट्र : कृपाशंकर सिंह
![]()
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया है। 5 दिसंबर 2024 को फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने महायुति सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और विश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मजबूत नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से विकास को नई गति और नई दिशा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में नए एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो और हाईवे तक कई सौगातें दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुसुम योजना का उल्लेख करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सिर्फ एक महीने में महाराष्ट्र में 45,911 सोलर पंप लगाए गए, जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। देशभर में 9 लाख पंप लगे हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र में 7 लाख पंप लगाए गए। यह किसानों को दिन में भी मुफ्त बिजली प्रदान करने में मदद करेगा।





Dec 07 2025, 16:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k