लोक जनशक्ति पार्टी का 25वां स्थापना दिवस गोरखपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
![]()
गोरखपुर। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के निर्देशानुसार लोक जनशक्ति पार्टी का 25वां स्थापना दिवस शुक्रवार को गोरखपुर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण और संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान को नमन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धीरज उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी (पूर्वी) सौरभ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, महानगर अध्यक्ष सुगंध सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सनी पासवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने, जनसरोकारों से सीधे जुड़ने और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी विस्तार को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं। हर्ष मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, शाहिद अली को जिला मीडिया प्रभारी, तथा निखिल दुबे को ब्लॉक अध्यक्ष (चरगांवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की 25 वर्षों की यात्रा जनसंपर्क, सामाजिक न्याय और विकास के प्रति समर्पण की मिसाल है। आने वाले समय में संगठन को और व्यापक बनाकर जनता की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई जाएगी।
कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाने के संकल्प के साथ किया गया।









1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k