बिहार में तेजी से हो रहा विकास,गोह की जनता दें रणविजय जी को आशीर्वाद - मुख्यमंत्री
,हसपुरा / औरंगाबाद विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक होता जा रहा है वैसे वैसे प्रचार अभियान तेज हो गया है। मंगलवार की शाम एनडीए गठबंधन की ओर से हसपुरा बाजार के नरसन रोड स्थित ड्रीम पैलेस मैरिज हॉल ( भाजपा कार्यालय)के सभाकक्ष में बुद्धिजीवी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा ने किया व संचालन प्रदेश सचिव लोजपा सह वैश्य चेतना समिति के जिला संयोजक विजय कुमार अकेला ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित उत्तरप्रदेश सरकार के खाद आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा,भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, पूर्व एमएलसी हरिगोविंद सिंह मुख्य रूप से शामिल हुयें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। मोदी व नीतीश की जोड़ी पूरी शक्ति से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां की धरती से गुरूगोविंद सिंह,महात्मा बुद्ध,महाकवि बाणभट्ट,महान तपस्वी च्यवन ऋषि,सीता मईया जैसे पवित्र लोगों का रिश्ता जुड़ा है। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि फिर से एनडीए की सरकार नीतीश कुमार कै नेतृत्व में बनेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि हमारी सरकार बनने पर नौकरी देंगे। 2005 के पहले वाली जंगल राज बिहार की जनता भुली नहीं है। यें वही लालू यादव के बेटे तेजस्वी हैं, जो नौकरी के बदले गरीबों का जमीन लिखवाते थें। कहा कि छठी मईया पर्व को राहुल गांधी नाटक कहता है। जिसका लगाव हमेशा इटली से रहा हो वह क्या जाने छठ पर्व की महिमा। हरियाणा में छठ पर्व को हम राज्य स्तर पर मनाते हैं और साक्षात मान कर पूजा करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा में रहने वाले जिन बिहारी भाइयों को किसी भी तरह का दिक्कत हो,बेहिचक हमसे संपर्क करेंगे। एनडीए गठबंधन मिशन 2025 की राह पर बिहार में फिर से नीतीश सरकार के राह पर चल रही है।
जनता को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 के पहले लालू की सरकार को राहुल बाबा एवं उसकी कंपनी ने बिहार को क्या दिया था। नीतीश कुमार ने किसान सम्मान निधि में तीन हजार बढ़ोतरी करेंगे। जीविका दीदी के खाते में दस हजार, आयुष्मान कार्ड से गरीब, असहाय परिवार इलाज करा रहें हैं।
सभा में उपस्थित सभी जनता जनार्दन से उन्होंने कमल का बटन दबाकर डॉ.रणविजय कुमार को रिकॉर्ड मत से जिताने का अपील किया। कहा कि आप जितनी ज्यादा वोट से इन्हें जिताएंगे,रणविजय बाबू उतने हीं मजबूत होकर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जबलपुर से आए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर पटेल,अश्वनी तिवारी,संजय मेहता,अमन कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,राजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू,चंद्रकांत मुन्ना,विनोद शर्मा,सतेन्द्र चौधरी,डॉ.रामजतन सिंह,विनय शर्मा,विद्यानंद सिंह,राजकुमार पासवान,डॉ.राजेश विचारक,धनंजय कुमार मुन्ना, इबरार अहमद,महिपाल सिंह,नन्दन यादव,कविन्द्र निराला,प्रो.संजय कुमार,संतोष शर्मा के अलावा दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ.रणविजय कुमार के समर्थन में तमाम लोगों से मतदान करने की अपील किया। राजा चौधरी,अभिषेक शौंडिक,आलोक कुमार सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय
2 hours and 33 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k