CM सोरेन ने ढोल-नगाड़ा बजाकर किया "झारखंड जतरा" का नेतृत्व; 25वें रजत पर्व पर रांची में उमड़ा जनसैलाब
रांची: झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज राजधानी रांची में भव्य "झारखंड जतरा" का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं पारंपरिक ढोल-नगाड़ा बजाकर शामिल हुए।
![]()
जतरा की शुरुआत सुबह जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से हुई, जिसे अनु. जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने नगाड़ा बजाकर और झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जतरा फिरायालाल चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक निकाली गई।
![]()
मुख्यमंत्री ने किया पदयात्रा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक ढोल–नगाड़ा बजाकर स्थानीय लोक कलाकारों की हौसला अफजाई की और स्वयं जतरा में शामिल होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण उल्लास से भर गया।
![]()
सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन
"झारखंड जतरा" राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोककला और जनएकता का जीवंत प्रतीक बनी। जतरा में राज्य की विभिन्न जनजातीय एवं स्थानीय समुदायों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, गीत, वाद्य और रंगारंग झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक पेश की। झांकियों में झारखंड की लोककला, त्यौहार, नायक–नायिकाओं के योगदान और वीर सपूतों के संघर्ष को रचनात्मक रूप से दर्शाया गया था।
![]()
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को 25वीं स्थापना वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड सिर्फ भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि संघर्ष, अस्मिता और गौरव की भूमि है।
"राज्य सरकार झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को संरक्षित एवं सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। 'झारखंड जतरा' राज्य की सामूहिक भावना, एकता और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।"
जतरा का समापन
जतरा के समापन अवसर पर कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक पहुंचीं। उन्होंने झारखंडी परंपरा के अनुरूप ढोल–नगाड़ा बजाया तथा पारंपरिक नृत्य में सहभागिता कर उत्सव के वातावरण को और अधिक उल्लासमय बनाया।
![]()
इस ऐतिहासिक क्षण में बड़ी संख्या में नागरिक, सांस्कृतिक दल, सामाजिक संस्थाएँ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
![]()



























6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k