बिरसा मुंडा के जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग: झारखंड निर्माण से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा में हजारीबाग की धरती हमेशा से संघर्ष, बलिदान और आत्मगौरव की प्रतीक रही है। 1857 की क्रांति में वीर शहीद शेख भिखारी, बाबु राम नारायण सिंह और न जाने कितने वीरों ने अपने साहस, जज्बे और ईमानदारी से झारखंड की नीव रखी। जब-जब न्याय, हक और अस्मिता की बात उठी, तब तब हजारीबाग की आवाज सबसे आगे रही। यहॉ की घाटियाँ और पहाड़ आज भी उन संघर्षो की गवाही देते हैं जहॉ आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पहचान, एक राज्य, और एक सम्मान की लड़ाई लड़ी। उपरोक्त बातें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा 15 नवम्बर 2000 का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सपनों की एक उड़ान थी जिसके ताने-बाने में हजारीवाग का पसीना, संघर्ष और उम्मीद बनी हुई थी। आज भी यह जिला उसी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं-जहाँ हर पत्थर, हर नदी, हर खेत-अपने अतीत की कहानी बयां करता है।
इसके उपरांत आयुक्त ने इस विकास यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण प्रक्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
कृषि क्षेत्र में परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बड़ा बदलाव, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, खेत तालाब, चेकडैम, बिरसा हरित ग्राम योजना से हजारों किसानों की आय में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य से लेकर ICU, डायलिसिस और ट्रॉमा सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ,मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी, खनन प्रभावित क्षेत्रों में नई मेडिकल सुविधाएँ, शिक्षा क्षेत्र विद्यालयों की बढ़ती संख्या, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, मेडिकल, टेक्निकल और उच्च शिक्षा के नए अवसर, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना व आवासीय विद्यालयों से शिक्षा को नई दिशा,महिला एवं सामाजिक विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों का विस्तार, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त समर्थन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ,इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक प्रगति, नई सड़कों, पुलों और रेललाइन का तेज विकास, जल जीवन मिशन से घर-घर स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य, ऊर्जा, संचार और डिजिटल सेवाओं का आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर हुआ है। हजारीबाग आने वाले वर्षों में "मॉडल जिला—Model District"के रूप में उभरेगा, जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर घर को पानी, हर नागरिक को स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा यह विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन की संयुक्त प्रतिबद्धता का परिणाम है।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, जन-आंदोलन और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान ने हमें न्याय, समानता और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की शक्ति दी है। आज उनकी 150वीं जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।
उपायुक्त महोदय ने आगे कहा कि जिला प्रशासन जनभागीदारी को आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास तथा बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर एक समृद्ध, स्वावलंबी और विकसित झारखंड के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा राज्य गठन के 25 वर्ष की इस यात्रा ने न केवल अपने अस्तित्व को संवारा है, बल्कि विकास की अवधारणा के साथ नित्य समग्र प्रगति पथ पर अग्रसर भी हैं। उन्होंने कहा सामाजिक सौहार्द्र और समरस्ता बनाते हुए हजारीबाग ने आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के कुछ नए आयाम भी स्थापित किए हैं। जिसमें, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, खनन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में यह जिला राज्य के महत्वपूर्ण पायदान पर रहा है।
इस कार्यक्रम में जिले के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में भारती कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय कटकमसांडी, नितिन कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरिया चौपारण, शिया कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय सदर एवं सृष्टि प्रसन्न टोपनो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कटकमदाग, रंगोली प्रतियोगिता में संत रॉबर्ट बालिका मध्य विद्यालय सदर, क्विज प्रतियोगिता में धीरज कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिल्वार सदर एवं अमीषा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर, निबंध प्रतियोगिता में अनुसुलेखा मिंज इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं दीपक कुमार सरस्वती+2 उच्च विद्यालय, सामूहिक नृत्य में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा, बेहतर बैंड परिचालन हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पद्मा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सदर, साइक्लोथोन में नीरज कुमार UPG +2 केरेडारी एवं सृष्टि साधना कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय हजारीबाग को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

हजारीबाग: झारखंड निर्माण से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा में हजारीबाग की धरती हमेशा से संघर्ष, बलिदान और आत्मगौरव की प्रतीक रही है। 1857 की क्रांति में वीर शहीद शेख भिखारी, बाबु राम नारायण सिंह और न जाने कितने वीरों ने अपने साहस, जज्बे और ईमानदारी से झारखंड की नीव रखी। जब-जब न्याय, हक और अस्मिता की बात उठी, तब तब हजारीबाग की आवाज सबसे आगे रही। यहॉ की घाटियाँ और पहाड़ आज भी उन संघर्षो की गवाही देते हैं जहॉ आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पहचान, एक राज्य, और एक सम्मान की लड़ाई लड़ी। उपरोक्त बातें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा 15 नवम्बर 2000 का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सपनों की एक उड़ान थी जिसके ताने-बाने में हजारीवाग का पसीना, संघर्ष और उम्मीद बनी हुई थी। आज भी यह जिला उसी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं-जहाँ हर पत्थर, हर नदी, हर खेत-अपने अतीत की कहानी बयां करता है।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह,उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
हजारीबाग - दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के लिए झारखंड की बेटी राखी कुमारी का इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हजारीबाग के लिए गर्व का विषय बन गया है। हजारीबाग हुरहुरु की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी राखी का चयन बांग्लादेश में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाले इस महत्त्वपूर्ण वैश्विक आयोजन के लिए किया गया है। राज्य की किसी बेटी का पहली बार इस स्तर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन होने से खेल जगत में उत्साह की लहर है। राखी कुमारी, पिता अशोक पासवान की पुत्री, तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग सहित अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी क्षमता और अनुशासन का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गौरवपूर्ण है और वह पूरे समर्पण के साथ राज्य एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उनके इस ऐतिहासिक चयन पर हजारीबाग ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राखी को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने राखी की उपलब्धि को झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि राखी ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारी बेटियाँ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राखी को हार्दिक बधाई दी। मौके पर मुरारी सिन्हा,रविन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।
हजारीबाग - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग से बिहार में एनडीए के इस अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश के लिए बिहार की जनता को सलाम किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के नाम पर जो प्रचंड जनादेश एनडीए को दिया है उसने एनडीए की जवाब दे ही बिहार के प्रति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव में बिहार की जनता ने जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था प्रकट किया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के कार्य के प्रति कृतज्ञता जताई साथ ही बिहार में जंगल राज को नकारने का कार्य किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी एवं प्रचंड विजय पर को विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में हर्ष, उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का विधायक कार्यालय में आगमन जारी रहा। सभी ने एनडीए के जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।
केरेडारी: कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में बाल दिवस के अवसर पर उप प्रमुख अमेरिका महतो व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया! इसके उपरांत सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए! इस अवसर पर उप प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता है! बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे! भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है! कि चाचा नेहरू जी जन्म दिन है! हर देश में अलग अलग तारीख में बाल दिवस मनाया जाता हैं! बाल दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है असली आयोजन तो स्कूल में किया जाता है! इस दौरान उपस्थित बच्चों ओर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बाल दिवस पर अपनी बातों को रखा! उप प्रमुख के द्वारा सभी सभी बच्चों को चॉकलेट दिया और मध्याह्न भोजन भी किया!
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेवई के पहरा गांव में संचालित पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक 14 नवंबर को पहरा दुर्गा मंडप परिसर में हुई! बैठक की अध्यक्षता पहरा आजीविका महिला समिति के सोनी सिंह ने की! संचालन एफ एल टी ममता सिंह ने किया!बैठक में पहरा आजीविका महिला समिति से संबंधित सभी महिला समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सदस्य गण उपस्थित हुवे! बैठक में समिति की क्रिया कलापों की समीक्षा गहनता पूर्वक की गई! साथ ही 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के बारे में सोनी सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया! और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लोगों को दी! साथ हीं झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह पूर्वक मानने का संकल्प लिया और महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर संकल्प लिया गया! जिसमें मुख्य रूप से भ्रूण हत्या पर जागरूक करना बेटा बेटी में अंतर नहीं मानना गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में कराने समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया! मौके ज्योति कुमारी बिल्सी देवी ममता देवी देवती देवी पुष्पा देवी अंजली देवी बसंती देवी पूजा देवी रीना कुमारी पी आर पी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों उपस्थित थे!
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k