झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2025 के अंतर्गत जलछाजन योजना पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्ड स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार आज कटकमसांडी प्रखंड में जलछाजन योजना से संबंधित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को झारखण्ड के इतिहास, गौरव गाथा, आंदोलनकारियों के योगदान, तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसके उपरांत संस्कृति, विरासत एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जलछाजन विषयक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम का पर्यवेक्षण राज्य स्तरीय नामित नोडल पदाधिकारी श्री शिव संकल्प, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, रांची द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए जिले में चल रहे जलछाजन कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस दिशा में सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

झारखण्ड स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार आज कटकमसांडी प्रखंड में जलछाजन योजना से संबंधित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में तथा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन हजारीबाग में उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन (Cyclothon) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गुब्बारा उड़ा कर एवं शपथ ग्रहण कर किया गया। यह साइक्लोथॉन कैनरी हिल से प्रारंभ होकर झील एम्फीथिएटर तक संपन्न हुई। प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में विशेषकर युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
हजारीबाग, झारखंड: खुटरा पंचायत स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में बुधवार को आयोजित एकता फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल के छात्रों ने आईडीए झारखंड राज्य दंत सम्मेलन में उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम प्रतिष्ठित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज परिसर के शैक्षणिक सभागार में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से दंत शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया। सम्मेलन में हजारीबाग डेंटल काॅलेज के पीजी पेपर प्रेजेंटेशन श्रेणी में डॉ. गज़ाला इरफान, ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद डॉ. रमशा रिजवान, कंजर्वेटिव और एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दूसरा स्थान और डॉ. अंकिता, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीजी पोस्टर श्रेणी में ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. रिया झरियात और डॉ. पल्लवी सिन्हा को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिया गया। प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. हर्षिता और डॉ. अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूजी पेपर प्रेजेंटेशन में इंटर्न डॉ. दीपशिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। यूजी पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ शेरीन और डॉ सुकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के साथ कॉलेज के फैकल्टी डॉ. अंशू साहू, डॉ. रघु रंजन, डॉ. दयाशंकर और डॉ. पारुल प्रिया भी थीं।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत पर्व के अवसर पर आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में ग्रामीण आवास योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे संकल्प सभा से हुई, जिसमें ग्रामीणों एवं आवास योजना के लाभुकों ने यह संकल्प लिया कि उन्हें आवास निर्माण हेतु प्राप्त सहायता राशि का उपयोग समय-सीमा के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पक्का घर निर्माण में करेंगे।
हजारीबाग, 12 नवम्बर 2025 - झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन आज स्ट्रीट डांस कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा अखाड़ा में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा पारंपरिक नगाड़ा वाद्ययंत्र बजाकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
शहर के बीच स्थित ऐतिहासिक झील के संपूर्ण विकास एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश के आलोक में आज आर्किटेक्ट टीम को बुलाकर ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।शहर की पहचान मानी जाने वाली इस झील को पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। झील के चारों ओर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Nov 13 2025, 18:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.6k