झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई
रांची: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है।
- रजत जयंती के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई जाएगी, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।
- प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे।
- इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।










Nov 11 2025, 17:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k