औरंगाबाद में सीएम रेखा गुप्ता का भव्य रोड शो, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत
औरंगाबाद : विधानसभा चुनावी माहौल के बीच बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में औरंगाबाद में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नारों से माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। रोड शो की शुरुआत औरंगाबाद पुलिस लाइन से हुई। इसके बाद रेखा गुप्ता का काफिला रमेश चौक, होते हुए धर्मशाला चौक तक पहुंचा। रास्ते भर सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। छतों और बालकनियों से महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में ‘जय एनडीए’, ‘विकास की लहर’, ‘रेखा गुप्ता जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला मोर्चा की अनिता सिंह, कमला सिंह, गुड़िया सिंह, शिम्पी सिंह, पूजा सिंह, इंदू सिंह, सोनम भारती, मीनाक्षी सिंह, सरस्वती परमार, संजीता गुप्ता, शोभा सिन्हा और बबिता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि इस बार औरंगाबाद की नारी शक्ति एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह को विजयी बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार का बनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है और बिहार को भी उसी दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए एनडीए को समर्थन दें। सीएम गुप्ता ने कहा कि बिहार की मातृशक्ति हमेशा से राजनीति में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इस बार भी महिला मतदाता प्रदेश में परिवर्तन और विकास की दिशा तय करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएगी गौरतलब है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की कई सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह दौरा एनडीए के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आया है। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा था कि इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। रोड शो के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है। इस बार भी जनता एनडीए के साथ है और एक मजबूत, स्थिर सरकार के लिए एकजुट होकर मतदान करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है समृद्ध बिहार और आत्मनिर्भर भारत — यही हमारे अभियान की दिशा है।”
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय





Nov 06 2025, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.5k