देवघर- दीनबंधु उच्च विद्यालय के रविंद्र सभागार में विश्व डाक दिवस के शुभ अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 9 अक्टूबर गुरुवार दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में 10 बजे पूर्वाह्न विश्व डाक दिवस के शुभ अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित किए गए ।इस शुभ अवसर पर वैद्यनाथ धाम प्रधान डाकघर के डाकपाल महोदय रवि कुमार, सहायक डाक अधीक्षक परिक्षित सेठ, फिलाटेलिस्ट सह पर्यावरणविद् रजत मुखर्जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. एन. सी. गांधी, सचिव संदीप कुमार गोस्वामी, सदस्य प्रसून बसु, प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार, शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदीप्ता चक्रबर्ती, शिक्षकेतर कर्मचारी में विकास कुमार दास,राजू कुमार के अलावे विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। डाकपाल महोदय ने डाकघरों के उपयोगिता के वारे वारे विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियो से कहा कि आपलौग डाकघर से जुड़े और लाभ का भागीदार बनें। डाकघर में कोई भी हो काम हो बेहिचक आप मेरे कार्यालय में आ सकते हैं।
देवघर झारखंड संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक, जल्द होगा विस्तार : सागर
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर : राष्ट्रीय संगठन राम भक्त सेवा दल का एक बैठक जिला अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती की अध्यक्षता मैं संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव सहित अन्य कई अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सागर चौधरी ने देवघर जिला में राम भक्त सेवा दल का विस्तार और संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की, वहीं जिला अध्यक्ष देवघर अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि जिले के हर एक वार्ड से राम भक्त सेवा दल के सदस्य बनाए जाएगा एवं प्रखंड में भी सदस्य जोड़ा जाएगा और संगठन का भव्य विस्तार किया जायेगा। मौके पर उपस्थित संगठन के सलाहकार ब्रोजो दुलाल चक्रवर्ती, मनोज दास, राजू रवानी,भोला रवानी, अक्षयवट चौधरी निरंजन सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, आदि उपस्थित थे।
देवघर- जिला पुलिस एसोशियशन के अध्यक्ष श्याम कुमार ओवर आल चैंपियन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: संथाल परगना शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन JAP 04 बोकारो मैं हुआ जिसमें ओवरऑल चैंपियन देवघर जिला को मिला. देवघर जिला के कप्तान सहायक और निरीक्षक श्याम कुमार उर्फ़ छोटू के सानदार प्रदर्शन के पश्चात Aipdm राइफल मैं द्वितीय थ्री पोजीशन राइफल में प्रथम पिस्टल / रिवाल्वर में प्रथम करवाईन / स्टेन गण में प्रथम जिसमे एएसाईं श्याम कुमार को 07 गोल्ड और 01 सिल्वर मिला. श्याम कुमार देवघर जिला पुलिस एसोशियसन के अध्यक्ष भी है श्याम कुमार पिस्टल रिवाल्वर और कार्बाइन में सटीक निशाना साधते हुए अपने टीम को अव्वल रखा. तीनों प्रतियोंगिता में पिस्टल/ रिवाल्वर में ओवरआल चैंपियन करवाईन स्टेणगण में भी ओवरआल चैंपियन रहे. बता दे की एएसाईं श्याम कुमार को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार,मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार, मुख्यमंत्री सराहनीय पुरस्कार मिल चूका है। इसके अलावा देवघर जिला के आरक्षी मनवेल हंसदा को 100 गज राइफल में प्रथम स्थान , आरक्षी संतोष मंडल को 200 गज राइफल में दूसरा स्थान, आरक्षी देवेंद्र मंडल को 300 गज राइफल में तीसरा स्थान, आरक्षी अशरफ अली खान को 300 मीटर थ्री पोजीसन राइफल में दूसरा स्थान.एएसाईं श्याम कुमार को पिस्तौल 15 गज में दूसरा स्थान,एएसाईं श्याम कुमार को 25 गज पिस्टल में प्रथम स्थान, एएसाईं श्याम कुमार 40/30 अटेयक पोजीसन पिस्टल में प्रथाम स्थान, एएसाईं श्याम कुमार को 50 गज लाईन पोजीसन पिस्टल में प्रथम स्थान. कार्बाइन/ स्टेनगण 25 गज में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन / स्टेनगण 40 गज में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन / स्टेनगण 50 गज नीलीग पोजीसन में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन/ स्टेनगण 50 गज लाईन पोजीसन में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम मिला। इन सभी के अच्छे स्कोर के बदौलत देवघर जिला की टीम ओवर ऑल रहा. देवघर टीम प्रथम 938 अंक साहिबगंज दूसरा स्थान 815 दुमका जिला तीसरा स्थान 595 पाकुड़ जिला चौथा स्थान 321 गोंडा जिला पांचवा स्थान 257 जामताड़ा जिला छठा स्थान 224 इन सभी को मिला. झारखंड सशस्त्र पुलिस 04 के कमांडेंट शंभू सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ी को मेडल और कप देकर सम्मानित किया.
देवघर-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जाने-माने कमेंटेटर चारू शर्मा पहुंचे देवघर,
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने मंगलवार को स्थानीय पोर्टिको सरोवर होटल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने भारतीय कमेंटेटर और प्रो कबड्डी लीग के निदेशक चारू शर्मा से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान चारू शर्मा से देवघर जिले में खेलों से जुड़ी गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. सुनील खवाड़े ने चारू शर्मा को बताया कि कैसे देवघर में पहली बार स्कूल ओलंपिक की शुरुआत उनके प्रयास से हुआ है। यह सुनकर चारू शर्मा काफी प्रसन्न हुए और स्कूल ओलंपिक के आयोजन की सराहना की। चारू शर्मा ने डॉ. सुनील खवाड़े को भरोसा दिलाया कि देवघर समेत पूरे झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर जब भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी, वे हर संभव मदद करने को तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में अपने देश के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। डॉ. सुनील खवाड़े ने झारखंड में सर्वाधिक प्रचलित खेल हॉकी के बारे में उन्हें बताया कि कैसे यहां के आदिवासी और जनजातीय इलाके में हॉकी का क्रेज है और जंगल और पहाड़ों से संसाधन नहीं रहने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। यह सुनकर चारू शर्मा काफी प्रभावित हुए और उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर काफी सक्रिय हैं और उसमें डॉ. सुनील खवाड़े जैसे खेल प्रेमियों का योगदान मील का पत्थर साबित हो रहा है। देवघर जिले के खिलाड़ियों को तरासने डॉ. सुनील खवाड़े के योगदान की जितने भी प्रशंसा की जाए, कम होगी। डॉ. सुनील खवाड़े से मिलकर चारू शर्मा भागलपुर के लिए रवाना हो गए, जहां बुधवार को भागलपुर प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों के ऑक्शन में भाग लेंगे। डॉ सुनील खवाड़े के साथ चारू शर्मा से मुलाकात करने वालों में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा, जिला चेस संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश भारद्वाज, जिला कबड्डी के कोच आलोक कुमार, एथलेटिक्स के कोच दीपक कुमार भी थे।
देवघर- झारखंड बिहार माहेश्वरी महिला संगठन का शैलजा संगम कार्यक्रम आज समापन हुआ।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: झारखंड बिहार माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शैलजा संगम 2025 प्रादेशिक अधिवेशन 4 एवं 5 अक्टूबर स्थानीय देवघर महेश्वरी भवन में देवघर माहेश्वरी शाखा के अतिथ्य मे 5 अक्टूबर समापन हुआ। यह दो दिवसीय बैठक में ऐसा महसूस हुआ जैसे सभी बहने एक दूसरे से वहुत बार मिल चुकी है। यह मीटिंग बाबा धाम होने से सभी बहने सुबह एक साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने मंदिर गई जहाँ भोले बाबा संग माँ पार्वती का गठ जोड़ा पूजन एवं मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आज के समापन की शुरूआत महेश वंदना के साथ हुआ। अधिवेशन का मंच संचालन प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया एवं कार्यक्रम सयोंजिका पूजा मूंधड़ा ने किया। आज के कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिता रखी गई। बैनर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जिसमे सभी संगठन को कुछ टॉपिक दीया गया उन्हें उसके अनुसार अपने संगठन का बैनर बनवाना था। और उसी टॉपिक पर पोस्टर के साथ अपने संगठन सदस्य सहित प्रेजेंटेशन करते हुए 3 मिनिट के समय में उस टॉपिक के बारे में बोलना था। सभी ने बहुत अच्छी कोशिश की टॉपिक भी वहुत अच्छे चुने, विजेता घोषित के लिए निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष शोभा सादानी एवं उद्योगपति सोनिया तोषनीवाल ने जमशेदपुर को प्रथम जिनका टॉपिक था। वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी को अपनाओ , द्वितीय देवघर जिनका टॉपिक प्री वेडिंग शूट पर होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाना तृतीय कोडरमा टॉपिक बेटियां --आज की ढील कल की मुसीबत इन सब के अलावा किशनगंज संगठन ने महिला सशक्तिकरण पर जो विचार रखा उसके लिए स्पेशल पुरस्कार दीया गया। संगठन प्रतिवेदन जिसमे अध्यक्ष एवं सचिव को अपने स्थानीय संगठन में होने वाले सभी प्रमुख कार्य का विवरण संक्षिप्त में 3 मिनिट में देनी थी। जिसमे प्रथम जमशेदपुर , द्वितीय किशनगंज एवं तृतीय गुमला हुए। जिसका निर्णय राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी एवं पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा सारडा थी। राष्ट्रीय 10 समिति की प्रदेश स्तर की सयोंजिका प्रतिवेदन में प्रथम ग्राम विकास की सुधा पचीसिया, द्वितीय अष्ट सिद्धा की राजश्री डागा एवं तृतीय संजीवनी सिद्धा की शशि डागा को समाजसेवी वर्षा डागा एवं पूर्वांचल संचार सिद्धा सह प्रभारी मनीषा सोमानी ने विजेता घोषित किया। साथ ही बताया और किस तरह से ऐसे प्रतियोगिता के लिए अपने आपको तैयार करना है। प्रदेश में जितने भी कार्य हुए उन सब भाग लेने वाले बहनों, बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रदेश महिला मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दीया गया। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला  लड्डा, कार्यसमिति सदस्य उषा माहेश्वरी एवं सचिव संगीता चितलांगिया ने अतिथ्य देवघर संगठन से शैलजा संगम में कार्यभार निभा रहे मुख्य सयोंजिका.. सीमा मूंधड़ा , पूजा मूंधड़ा, स्नेहा मूंधड़ा , अधिवेशन कोषाध्यक्ष निशि नेवर, रंजय चितलांगिया ( रांची ), भोजन व्यवस्था अशोक मूंधड़ा, शिव प्रसाद मूंधड़ा, सुनीता नेवर, सुप्रिया मूंधड़ा, यातायात व्यवस्था अजय मूंधड़ा, प्रशांत मूंधड़ा, रंजय चितलांगिया ( रांची ), आवास व्यवस्था अभिषेक नेवर, पंजीकरण शालू मूंधड़ा, हेमा मूंधड़ा, निशि नेवर, स्टेज आराजमेंट.. विशाल मूंधड़ा, पूजा मूंधड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमा मूंधड़ा, मंच संचालन पूजा मूंधड़ा, मंदिर दर्शन अजय मूंधड़ा डेकोरेशन मैनेजमेंट बिनोद नेवर सहित सभी को मंच में एक-एक करके आमंत्रित कर उनको भेट अभिनंदन स्वरूप दिया गया। अंत में शैलजा संगम के समाप्ति में देवघर महिला सचिव आशा नेवर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। धन्यवाद देवघर माहेश्वरी महिला संगठन सीमा मूंदड़ा झारखण्ड बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी को दिया गया।
देवघर-झारखंड-बिहार माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: झारखंड-बिहार माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से शहर के माहेश्वरी भवन में शनिवार से दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन शैलजा संगम 2025 शुरू हुआ। कार्यक्रम में झारखंड बिहार प्रदेश के चार अंचल के कुल 15 संगठन की 85 महिलाएं भाग ले रही हैं। मौके पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा सारका उद्योगपति सोनिया तोषनीवाल, उद्योगपति वर्षा डागा, प्रसिद्ध समाजसेवी शारदा साहू, निर्मला लड्डा, कार्यसमिति सदस्य उषा माहेश्वरी, प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया उपस्थित थीं। स्वागत भाषण देवघर महिला संगठन अध्यक्ष इंदु मूंदड़ा ने दिया। स्वागताध्यक्ष शारदा साबू ने कहा कि यह संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, संगठन की एकता और महिला शक्ति का उत्सव है। महिला संगठन की एकता का मजबूत परिचय है।
देवघर-आसनसोल मंडल ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन अभियान चलाया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आसनसोल, 4 अक्टूबर 2025: चल रहे विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 4 अक्टूबर, 2025 को पूरे मंडल में गहन सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए स्वच्छ स्टेशन अभियान चलाया। इस अभियान में आसनसोल स्टेशन, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग क्षेत्रों, नालियों, शौचालयों और प्रतीक्षालयों सहित स्टेशन परिसर की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया और कचरे के उचित पृथक्करण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग कूड़ेदान रखे गए। रेलवे कर्मचारियों ने एक व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए इन सुविधाओं की सक्रिय रूप से निगरानी की। आसनसोल, रानीगंज, पानागढ़, पांडवेश्वर, देवघर, विद्यासागर, सीतारामपुर, चित्तरंजन, जामताड़ा, अंडाल, कुमारधुबी और कालूबथान स्टेशनों पर गहन सफाई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी की नालियों और शौचालयों की अच्छी तरह से सफाई की गई तथा इन गतिविधियों से पहले और बाद की स्थितियों का निरीक्षण किया गया, जिससे अपेक्षित सुधार सामने आए। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई/पश्चिम) कार्यालय और कर्मचारियों ने भी कार्यालय और परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से भाग लिया। ये गतिविधियाँ आसनसोल मंडल द्वारा स्वच्छ, हरित और यात्री-अनुकूल स्टेशन बनाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं। अपशिष्ट पृथक्करण, शून्य-अपशिष्ट पहल और गहन स्वच्छता उपायों पर ज़ोर देते हुए मंडल निरंतर विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत राष्ट्रव्यापी "स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत" आंदोलन में योगदान दे रहा है।
देवघर-महात्मा गांधी की देवघर यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पांजलि उत्सव का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: गाँधी आये थे देवघर 100 वर्ष पहले 3 से 5 अक्टूबर 1925 को ।100 वर्ष पूर्ति उपलक्ष मे आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को स्थानीय रामराज आश्रम में जिला स्वैच्छिक संस्था मंच देवघर के द्वारा पुष्पांजलि उत्सव का आयोजन उनके यादों मे किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत गांधी के विषय में चर्चा -विमर्श से हुई | कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एवं पुर्व सांसद, अभय कांत सिन्हा  महत्वपूर्ण उपस्थिति रही | जहां ममता कुमारी ने कहा कि हम सभी को गांधी के विचारों पर चलना चाहिए | उन्होंने कहा कि गांधी ऐसे व्यक्तित्व थे कि जो भी उनसे मिलते थे, वो गांधीमय हो जाते थे | गौरतलब है कि महात्मा गांधी लगभग 100 वर्ष पूर्व, 1925 को देवघर आये थे. उनका प्रवास गोवर्धन भवन में हुआ था | उनके इस ऐतिहासिक दौरे का मुख्य उद्देश्य संताल समुदाय को मद्यपान से दूर करना तथा समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध जागृति फैलाना था | गांधी  ने देवघर यात्रा के दौरान कहा था कि बाबाधाम (देवघर) छुआ-छूत नहीं मानता, ऐसे स्थल बहुत कम हैं| इस प्रकार देवघर को उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता का प्रतीक बताया |  कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों के द्वारा गांधीजी के जीवन एवं विचारों पर अपने-अपने विचार रखने एवं उनके आदर्शों पर चर्चा करते हुए हुई | * तत्पश्चात, गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण और राष्ट्रगीत से हुई | * गांधीजी की देवघर यात्रा से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को भी साझा किया गया | * स्थानीय लोगों के द्वारा भजन व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई | पुष्पांजलि उत्सव ने सभी उपस्थित जनों को गांधीजी के विचारों और उनके देवघर आगमन की ऐतिहासिक महत्ता को पुनः स्मरण कराया गया | यह अवसर न केवल इतिहास की झलक है, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है | इस विशेष अवसर पर जिला स्वैच्छिक संस्था मंच देवघर के रंजन भाई, दिलीप भाई, सतीश भाई,सोहन भाई, पशुपति भाई, बिलास भुइयाँ, विपिन मिश्रा, जितेंद्र कुमार, गृहमाता सुशीला सिन्हा, आभा रानी, रूबी द्वारी झा, गोपाल मंडल, दिलीप तिवारी, सचिदानंद मंडल, विकास कुमार, आलोक मिश्रा, विनोद कुमार, चंद्रकांत मंडल, दयानंद पांडे सहित लगभग सेकडों लोगों ने भाग लिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |
देवघर-समाजसेवी सह पुर्व प्रत्याशी मधुपुर विधान सभा राजद संजय भारद्वाज ने कन्या पूजन कर नए वस्त्रों का किया वितरण।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: प्रसिद्ध समाजसेवी सह पुर्व राजद प्रत्याशी,मधुपुर विधान सभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को माँ दुर्गा के अष्टमी स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर देवघर के देवीपुर प्रखण्ड के बाघमारी ग्राम पहुंचकर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर भारद्वाज ने सैकड़ों कन्याओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण भी किया। इस अवसर पर भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति की पूजा सृष्टि के आरंभ से ही होती आ रही है। निश्छल बच्ची और विशेषकर कन्याओं की प्रसन्नता से माता दुर्गा प्रसन्न होती है और आत्मिक सुख मिलता है। धर्म मानव सेवा की प्रेरणा देता है जिससे भावी पीढ़ी में संस्कारों का सृजन होता है। इसलिए हमें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए श्री भारद्वाज ने कहा कि वह वर्ष 2010 से ही नवरात्री में लगभग 500 गरीब कन्याओं के बीच बिना किसी भेद भाव के नए वस्त्रों का वितरण करते आए हैं। इस क्रम में महा सप्तमी के अवसर पर मधुपुर विधान सभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में और देवघर के शहरी क्षेत्र की बस्तियों में तथा महाअष्टमी के अवसर पर देवीपुर प्रखण्ड के बाघमारी ग्राम में गरीब कन्याओं के मध्य नए वस्त्र वितरण किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 501 कन्याओं को नए वस्त्र पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए शोभा नाथ नरौने,अरविंद सिंह यादव,प्रदीप यादव,रमन भारद्वाज,छोटू यादव,धीरन राउत आदि मौके पर उपस्थित रहे
देवघर-ब्रह्माकुमारीज द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा नवरात्र के उपलक्ष में एक विशाल कलश यात्रा आयोजित की गई जो धानुक टोला, झौसागढ़ी स्थित स्थानीय सेवा केन्द्र आनंद भवन से प्रारम्भ होकर मंदिर मोड़, बजरंगी मोड़, राय कंपनी मोड़, होते हुए दिनबंधु विद्यालय परिसर पर जाकर समाप्त हुई। इस रैली मे आगे आगे भगवान शिव का रथ एवं उसके पीछे ब्रह्माकुमारी बहने शिव ध्वजा लिए चल रही थी एवं उसके पीछे शिव की शक्ति स्वरूप 108 बहने सर पर कलश धारण कर कतारबद्ध रूप से चल रही थी. इसी रैली में प्लस टू उच्च विद्यालय बसवरिया, दीनबंधु उच्च विद्यालय, एवं सांदीपनी पब्लिक स्कूल की शिवशक्तियां भी शामिल थीं ज्ञात हो कि दीनबंधु विद्यालय के परिसर में ही कल सप्तमी तिथि से आगामी 4 दिनों तक, दशमी तिथि तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से 9 बजे तक चैतन्य दुर्गा झांकी का भव्य आयोजन किया गया है। इस झांकी को सफल बनाने के लिए के अन्य राज्यों के सेवा केंद्र से विशेष रूप से सेवाधारी भाई बहन देवघर पहुँच चुके हैं। इसके लिए विद्यालय परिसर में एक आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है जिससे शहरवासी इस भव्य झाँकी का अद्भुत आनंद ले सके इसके लिए अन्य सारी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।