दूसरी लिनेक मशीन और पेट सीटी के साथ पारस हॉस्पिटल कैंसर मरीजों का करेगी और बेहतर इलाज : राज्यपाल
`
* पटना : राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम के सभागार में मुख्य अतिथि *माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां* ने पारस हॉस्पिटल में कैंसर के मरीजों की तेजी और सटीकता से इलाज के लिए अत्याधुनिक दो मशीनें लिनेक और पेट सीटी का उद्घाटन किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, *एम डी डॉ. धर्मिंदर नागर, जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार,* जनरल सर्जरी के डायरेक्टर *डॉ.अहमद अब्दुल हई,* आर्थोपेडिक के डायरेक्टर *डॉ. जॉन मकोपाध्याय* , रेडिएशन आंकोलॉजी *डॉ. शेखर केशरी* और *डॉ. चिन्मय बिसवाल* ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। *माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां* ने कहा कि आधुनिक तकनीक की दूसरी मशीनें लिनेक और पेट सीटी को पारस हॉस्पिटल में प्रतिस्थापित किया जा रहा है। यहां सिर्फ मशीन स्थापित नहीं हो रही है बल्कि एक नई उम्मीद जगी है। पारस हॉस्पिटल शुरू से ही बहुत अच्छा काम कर रहा है। अब और ज्यादा सुविधाओं के साथ बेहतर तरीके से अपने मरीजों का उपचार कर सकेगा। एक समय कैंसर का नाम सुनकर ही लोग डर जाते थे। यह बताने को भी तैयार नहीं होते थे कि उन्हें यह बीमारी है। लेकिन आज दुनिया में जो आधुनिक विज्ञान है, नई शोध है, नई दवाइयां है और उससे भी बढ़कर हमारे चिकित्सक है। जिस तरीके से वे इलाज करते हैं उनकी बड़ी भूमिका होती है। चिकित्सक का जो संवाद होता है वो कैसे अपने मरीजों से बात करते हैं जिससे मरीजों का और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ता है। पटना शहर में ऐसी चिकित्सा सुविधाएं है तो हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में बिहार के मरीज इलाज के लिए बाहर नहीं जायेंगे। जो चिकित्सा सेवा आज बिहार में उपलब्ध है वो किसी भी तरह से कम नहीं है। भारतीय समाज में निरोगी काया को बहुत महत्व दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार होने चाहिए। किसी भी अच्छे कार्य के लिए स्वस्थ शरीर की जरूरत है। *एमडी डॉ. धर्मिंदर नागर* ने कहा कि मैने इंग्लैंड में एक चिकित्सक के तौर पर कार्य किया और मैने महसूस किया कि हर इंसान की जरूरत बराबर है। हॉस्पिटल वहां होने चाहिए जहां जरूरत है। मुझे याद है एनसीआर और कोलकाता के बीच में एक पेट सीटी स्कैन था और देश की एक तिहाई आबादी जहां पेट सीटी स्कैन नहीं है तब मैने कहा कि जब गुड़गांव और दिल्ली में पेट सीटी स्कैन है तो बिहार में क्यों नहीं। हम अपने मरीजों से वायदा करते हैं कि हम आपका ईमानदारी से और उचित कीमत पर इलाज करेंगे। *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने कहा कि बिहार की धरती पर मोस्ट एडवांस मेडिकल साइंस का सपना आज से 10 वर्ष पहले देखा था इसे आज धरातल पर देख रहे हैं। इसका सारा श्रेय हमारे एमडी डॉ. धर्मेंद्र नागर को जाता है। उनके गाइडेंस से हर वो चीज संभव हो पाया है जो आज दुनिया के किसी भी कॉरपोरेट मेडिकल में उपलब्ध है। बेहतर इलाज के कारण पारस हॉस्पिटल रोज आगे बढ़ रहा है। मरीजों का विश्वास हमे आगे लेकर जा रही है। आर्थोपेडिक डायरेक्टर *डॉ. जॉन मकोपाध्याय* ने कहा कि यह मशीन बिहार में चिकित्सा के भविष्य के लिए बेहतर होगा। जनरल सर्जरी के डायरेक्टर *डॉ. अहमद अब्दुल हई* ने कहा कि कैंसर बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है जो कि चिंता का विषय है, लेकिन आज कैंसर का इलाज आसान हो गया है। अब हमारे पास दो मशीनें लिनेक और पेट सीटी। इससे हमलोग कैंसर को पकड़ सकेंगे कि कैंसर कहां पर है और कितना फैला है। लिनेक मशीन फोकस करके कैंसर का इलाज करेगी। हमें पूरा उम्मीद है कि यह बिहार के लिए अच्छा तोहफा होगा। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। 30 सितंबर 2024 तक इस अस्पताल की बेड क्षमता 350 बेडों की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं और अब यहां 50 बिस्तरों को और बढ़ाया गया है साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
भाजपा ने जारी किया कैम्पेन सॉन्ग 'रफ्तार पकड़ चुका है बिहार', एलईडी रथ रवाना
*

* पटना: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने आज अपने प्रचार अभियान को गति दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने संयुक्त रूप से भाजपा का एलईडी प्रचार रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में देगा विकास की जानकारी यह प्रचार रथ आज से बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा और 'डबल इंजन' सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएगा। डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार में आधारभूत संरचना हो या शिक्षा और स्वास्थ्य, सभी क्षेत्रों में गति आई है। लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।" उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश सरकार के कामों को भी अभूतपूर्व बताया। "रफ्तार पकड़ चुका है बिहार" कैम्पेन सॉन्ग जारी रथों को रवाना करने के साथ ही भाजपा ने अपना नया कैम्पेन सॉन्ग "रफ्तार पकड़ चुका है बिहार" भी जारी किया। करीब 3 मिनट 17 सेकंड के इस गाने के जरिए बिहार के विकास को दर्शाया गया है। गाने में जनता से एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने की अपील की गई है, साथ ही पूर्व के 'जंगलराज' की याद भी दिलाई गई है। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में होगी एनडीए की प्रचंड जीत: मंगल पांडेय
* *


पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को भी सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। चुनाव में प्रचंड जीत का दावा मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की नियुक्ति से बिहार में एनडीए की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधान के कुशल नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड जीत मिलेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। पांडेय ने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल बिहार में महागठबंधन को ध्वस्त कर देगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए पहले से भी ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को अपना आदर्श मानती है, और 'सबका साथ, सबका विकास' के भरोसे पर ही फिर से एनडीए को सत्ता में लाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनडीए कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में लगे हैं।
पटना में महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*
*

पटना: केंद्र सरकार के 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के तहत गुरुवार को पटना के सिटी सेंटर मॉल में महिलाओं के लिए एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुरक्षा और व्यवसाय समर्थन सेवाओं में अग्रणी कंपनी एसएमसी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर का उद्देश्य और सुविधाएं भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य सेवाएं, एनीमिया उन्मूलन और टीबी मुक्त भारत को बढ़ावा देना है। इस शिविर में 25 से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। ईएसआईसी के अनुभवी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के उपाय भी बताए गए। आयोजक मंडल के प्रमुख रवि कुमार ने इस मौके पर ईएसआईसी के लाभों और उसकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह योजना हर कदम पर लोगों के साथ खड़ी है। इस तरह के आयोजन की लोगों ने खूब तारीफ की और कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। इस दौरान एसएमसी के सदस्य मनोज कुमार शाह, अंकित मिश्रा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
*
* पटना: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के आदर्श डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का एक अनुपम उदाहरण था। उन्होंने उनके 'अंत्योदय दर्शन' को आज भी वंचितों के उत्थान के लिए पथ-प्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का 'एकात्म मानववाद' भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग से जोड़ने का एक शाश्वत मार्ग है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरित होकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा गरीबों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, उपमुख्यमंत्री के आवास पर हुई कोर कमिटी की बैठक*
*

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर आज भाजपा की जिला कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चुनावी रणनीति पर चर्चा: डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह बैठक 52 सांगठनिक जिलों में से 26 जिलों की कोर कमिटी के सदस्यों के साथ हुई, और शेष जिलों की बैठक कल होगी। बैठक में राजनीतिक स्थिति और चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा करके आगे बढ़ेगी। बैठक में संबंधित जिलों में विपक्षी पार्टियों की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने दिए जीत के मंत्र: बैठक में उपस्थित नेताओं ने कोर कमिटी के सदस्यों को आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और "चुनावी टिप्स" दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को मजबूत करना और चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए ठोस रणनीति बनाना था।
पटना में 29 करोड़ की लागत से 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास*
*

पटना, बिहार: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन ने आज पटना के विभिन्न वार्डों में कुल 29.05 करोड़ रुपये की लागत से पाँच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और नए मार्गों का निर्माण कर नागरिकों के लिए बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित करना है। शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएँ मंत्री नितिन नवीन ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें शामिल हैं: कच्ची तालाब सूर्य मंदिर से NH-30 तक सड़क: ₹20.5 करोड़ की लागत से 0.9 किलोमीटर लंबे इस पथ का निर्माण। पुलिस कॉलोनी का सतह नवीकरण: ₹7.26 करोड़ की लागत से पुलिस कॉलोनी के मुख्य पथों और लिंक पथों का 4.945 किलोमीटर तक नवीकरण। गोसाई टोला मोड़ से अल्पना मार्केट तक सड़क: ₹2.64 करोड़ की लागत से 0.85 किलोमीटर लंबे पथ का निर्माण। पाटलिपुत्रा कॉलोनी में सड़कों का चौड़ीकरण: ₹13.81 करोड़ की लागत से पाटलिपुत्रा कॉलोनी के 3.552 किलोमीटर लंबे पथों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण। लाल बाबू मार्केट से आशियाना-पाटलिपुत्रा पथ: ₹3.28 करोड़ की लागत से 2.416 किलोमीटर लंबे पथ का निर्माण। इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग बिहार के विकास में लगातार योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का अनुभव मिलेगा।
पटना से कांग्रेस का बड़ा ऐलान: 'वोट और हक़ चोरी' के खिलाफ शुरू होगी नई लड़ाई*
*
पटना, 22 सितंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी ने राज्य की राजधानी पटना को अपनी आगामी राजनीतिक रणनीति का केंद्र बना दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने घोषणा की कि 24 सितंबर को यहां कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी। पटना से 'आजादी की दूसरी लड़ाई' का संदेश राजेश राम ने इस बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह वही धरती है, जहां महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की रणनीति बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर खतरा है, तो यह बैठक 'आजादी की दूसरी लड़ाई' का संदेश देगी। बिहार की समस्याओं पर फोकस प्रेस वार्ता में, कांग्रेस नेताओं ने बिहार की मौजूदा समस्याओं पर प्रकाश डाला। राजेश राम ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली ने राज्य की जनता को परेशान कर रखा है। उन्होंने नीतीश-मोदी सरकार पर इन मुद्दों को नजरअंदाज कर केवल वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि CWC की बैठक में इन मुद्दों पर गहन चर्चा होगी और राष्ट्रीय स्तर पर संदेश दिया जाएगा। 'वोट चोरी' का आरोप प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने मोदी-शाह-नीतीश की राजनीति को 'वोट चोरी' पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और पटना से उठी यह आवाज पूरे देश में गूंजेगी। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक, अपराध और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कांग्रेस का संकल्प कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने भी पलायन, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। राजेश राम ने अंत में कहा कि यह नवरात्रि अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है और कांग्रेस 'वोट चोरों' के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लेती है। यह बैठक बिहार और भारत के लिए एक नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।
टेंडर इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति*
*

पटना: लायन्स क्लब ऑफ पटना संस्कृति के सहयोग से टेंडर इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को धारण किया, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही महिषासुर वध का प्रभावशाली मंचन भी प्रस्तुत किया गया। डांडिया प्रतियोगिता और विजेताओं का सम्मान इस आयोजन की मुख्य विशेषताओं में से एक डांडिया प्रतियोगिता थी, जिसमें बच्चों ने गरबा मेषअप पर उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नीतू राज नंदनी, अक्षिता, अनुष्का, कृति प्रियांशी, श्रेया, विदुषी और नव्या जैसे प्रतिभागी विजेता बने। लायन्स क्लब ऑफ पटना संस्कृति की अध्यक्ष शिवानी भार्गव, रीजनल चेयर योगेश झा, जोन चेयर राजीव भार्गव और सचिव रोहित शंकर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रेवा भार्गव, जागृति और निक्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने खोला चुनाव प्रबंधन कार्यालय*
*

पटना, 22 सितंबर: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए, भाजपा ने आज अपने प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनि के बीच नारियल फोड़कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख राधामोहन शर्मा भी मौजूद थे। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव में प्रबंधन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह कार्यालय चुनाव को लेकर बनी विभिन्न समितियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा और बूथ स्तर तक के कार्यों को संभालेगा। डॉ. जायसवाल ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस कार्यालय के माध्यम से एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें। इस मौके पर चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक शोभा सिंह, योगेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।