संजीव सिंह को मिल रहा भारी जन समर्थन
रविवार को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से संभावित विधायक प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह ने जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केरका पंचायत के नारायणपुर, बसंतपुर , केरका, खदहा, रामनगर, कालीबीघा, कुशवाहा नगर, धुँधुआ, नेयामतपुर, रामबाग, मंगाबार, कजराईं, झिकटिया, कर्मा, जगजीवन बीघा, सलेया, पिरौंटा, एघारा, खैरा, खपिया, उरदाना समेत कई गाँवों का दौरा किया। इस दौरान संजीव सिंह को भारी जन समर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने "नीतीश कुमार जिंदाबाद", "एनडीए जिंदाबाद" के साथ-साथ "सबको देखा बार-बार, अबकी बार संजीव कुमार" के जोरदार नारे लगाए। गाँव के लोग संजीव सिंह को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। नारायणपुर से शुरू हुआ यह दौरा केरका पहुँचते ही रोड शो में परिवर्तित हो गया और लोगों का हुजूम संजीव सिंह के समर्थन में उनके साथ-साथ चलने लगा। कहीं पर ढोल-बाजा तो कहीं पर पुष्प-वर्षा कर संजीव का भव्य स्वागत हुआ। संजीव जिस गाँव में जा रहे थे, उस गाँव के लोग बड़ी संख्या में उन्हें फूल-माला पहना कर गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन कर रहे थे। "नबीनगर का विधायक कैसा हो, संजीव भैया जैसा हो" के नारे लगाकर लोग अपने मन में छिपे भावनाओं को प्रकट कर रहे थे। ग्रामीण महिलाओं ने तिलक लगाकर संजीव सिंह को 'विजय श्री' का आशीर्वाद दिया। संजीव हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। संजीव को मिल रहे भारी जन समर्थन ने नबीनगर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
Sep 15 2025, 18:05