अनाथ वृद्ध महिलाओं के साथ खेसारी लाल यादव के जबरा फैन ने मनाया अनोखा जन्मदिन अब हो रही है खूब चर्चा
![]()
गया : गया जी में एक युवक का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाए जाने के बाद पूरे शहर में खूब चर्चा हो रही है. जी हां भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जबरा फैन गुंजन खेसारी यादव ने अपना जन्मदिन अनोखे तरीका से मनाया.
इसके बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जबरा फैन खेसारी लाल यादव के जबरा फैन गुंजन खेसारी यादव ने बोधगया स्थित श्रीपुर गांव में वृद्धा आश्रम में महिलाओं के बीच अपना जन्मदिन केक काटकर और उन सबों को भोजन खिलाकर मनाया है. वृद्धा आश्रम में अनाथ वृद्ध महिलाओं के बीच यह जन्मदिन मनाने के बाद वहां उपस्थित महिलाओं के आंखों से आंसू निकला. महिलाओं ने भी कहा कि हम अकेले रहते हैं लेकिन समाजसेवी आकर हम लोगों को हौसला बढ़ाते हैं.
![]()
इस बीच खेसारी लाल यादव के जबरा फैन गुंजन खेसारी यादव ने बताया कि हम हर साल अपना जन्मदिन एक अनोखे रूप में मनाते हैं. आज भी वृद्धा आश्रम में आकर महिलाओं के साथ अपना केक काटकर जन्मदिन मनाया है. जन्मदिन मनाने का सिर्फ यही उद्देश्य है कि लोग इस अनाथ आश्रम वृद्ध जनों का मैं मदद करें. अपने जन्मदिन पर हमने आर्थिक रूप से भी सहयोग किया है. साथ ही इन सभी को भोजन कराया है.
वही, अनाथ के सुपरवाइजर महिला वेद आर्य ने बताया कि युवा समाजसेवी खेसारी लाल यादव के जबरा फैन गुंजन खेसारी यादव के द्वारा वृद्ध महिलाओं, अनाथ वृद्ध महिलाओं के साथ जन्मदिन मनाया गया, जो हम लोगों के लिए खुशी की बात है. साथ ही इन्होंने भोजन भी कराया, और आर्थिक सहयोग की भी बात भी कही. खेसारी लाल यादव के जबरा फैन गुंजन खेसारी यादव गयाजी जिले के मोहनपुर प्रखंड के कर्जरा इटमा का रहने वाला है.
Sep 11 2025, 18:35