पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों के लिए मेयर ने निःशुल्क मिल्कशेक, चाय-बिस्कुट व शरबत शिविर का किया शुभारंभ
गयाजी। गयाजी में पितृपक्ष मेले में आए हुए पिंडदानियों के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्कॉलरशिप एवम वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले नगर निगम के मेयर विरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने मिल्क शेक, चाय बिस्कुट व शरबत का निःशुल्क शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह निःशुल्क शिविर लगातार तीसरे वर्ष संचालित हो रहा है और इसबार भी 15 दिनों तक चलता रहेगा।
मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्कॉलरशिप एवम वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर में पिंडदानियों को मिल्क शेक, शरबत, पेयजल, दूध-चाय और बिस्किट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
मौके पर मुकेश कुमार वर्मा, अनंतधीश अमन, प्रभात शंकर सिन्हा, नवीन बिहारी, सुनील कुमार सिन्हा, राजेश सहाय, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा , कुमार गौरव, प्रमोद कुमार सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, रंजीत अम्बसठा, जीतू सिन्हा, संजय सिन्हा, विकास बिहारी, रीता रानी प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Sep 11 2025, 18:33