देवघर- के KKN स्टेडियम में 10 से 18 सितंबर तक जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता।
देवघर: के के.के.एन. स्टेडियम में 10 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया। उन्होंने मार्च-पास्ट की सलामी, दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयं किक लगाकर फुटबॉल मैच की शुरुआत की। अपने संबोधन में विनोद कुमार ने कहा, “प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना से खेलें। जिला स्तर के बाद प्रमंडल और राज्य स्तर पर भी देवघर का परचम लहराएँ। खेल शिक्षा से जुड़कर व्यक्तित्व निर्माण का अहम साधन बन चुका है।” उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार,सहायक कार्यक्रम अधिकारी अल्का कुमारी ,ADPO, फील्ड मैनेजर , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, जिला समन्वयक (KGBV) एवं विभिन्न प्रखंडों के BPO मौजूद रहे। पहले दिन अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग (बालक/बालिका) की फुटबॉल तथा अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में देवघर, मोहनपुर, देवीपुर, सोनारायठाड़ी, सारवा, मारगोमुण्डा, पालाजोरी, करों, मधुपुर और सारठ प्रखंड की टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल परिणाम – अंडर-14 बालिका वर्ग: विजेता – मधुपुर, उपविजेता – देवघर। अंडर-19 बालिका वर्ग: विजेता – देवघर, उपविजेता – पालाजोरी। सभी शारीरिक शिक्षकों, रेफरियों और आयोजन टीम ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवघर- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रमंडलीय बैठक सेवा पखवाड़ा के तहत।
देवघर: परिषदन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बैनर तले संथाल परगना पर मंडलीय बैठक सेवा पखवाड़ा जो 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा को लेकर संपन्न हुई इसमें मुख्य अतिथि सिमरिया(चतरा) के पूर्व भाजपा विधायक सह वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किशुन दास उपस्थित थे इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक संपूर्ण झारखंड में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा इस कार्यक्रम को मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में जोर-शोर से करेगी कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति समाज के घर-घर तक कार्यकर्ता पहुंचेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं को संघात्मक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया इस बैठक में संथाल परगना के सभी जिलों से प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ कुमार दास युवा नेता संतोष पासवान ने संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र दास ने की संचालन शंकर रजक प्रदेश प्रवक्ता सह प्रभारी ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन ओमकार दास ने किया बैठक में उपस्थित आलोक पासवान, श्रीधर दास, प्रकाश रजक, रमेश चंद्र दास, सुलोचना देवी, सावित्री देवी, प्रकाश दास, बबलू रजक, रघुनाथ रजक, गोपी दास, राजेश कुमार दास, भूपेंद्र रविदास, मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, साहिल कुमार, रोहित मिर्धा, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर: गोड्डासांसद डॉ. निशिकांत के प्रयास से उच्च विद्यालय का दर्जा : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: महेशमारा अवस्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन द्वारा करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े का अभिवादन किया गया। वरिष्ठ शिक्षिका रागिनी झा द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े को हरियाली का प्रतीक पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. सुनील खवाड़े ने स्कूल प्रबंधन की मांग स्कूल भवन ऊंचा करने व और खेल मैदान को लेकर आश्वासन दिया गया। कि जल्द इस दिशा में पहल होगा। छात्राओं के खेल के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगी, ताकि यहां से भी बच्चे– बच्चियों को जिला, फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। डॉ. सुनील खवाड़े ने स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाने वाले गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की भी तारीफ करते हुए कहा कि खासकर छात्राओं की शिक्षा को ध्यान में रख उनके आग्रह पर सांसद के ही प्रयास से तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने महज 15 दिनों के अंदर उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाने का काम किया। वहीं बतौर अतिथि अन्य विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक डॉ. विजय शंकर, कैलाश झा और अवधेश सिंह को भी पौधा देकर स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी विद्यालयों से आए शिक्षकों द्वारा महेशमारा स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि आज डॉ. सुनील खवाड़े की बदौलत यहां के बच्चों को पढ़ाई संबंधी किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। गरीब, पिछड़े तबके के बच्चों का यहां नामांकन किया जाता है। इसी का परिणाम है कि मैट्रिक में प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त बच्चों की संख्या 143 रही। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं मौजूद थे।
देवघर-डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को किया सम्मानित।
देवघर: सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में इस वर्ष अनूठे अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया गया । शिक्षक दिवस के दिन ईद ए मिलाद की छुट्टी होने के कारण इसे अगले दिन मनाया गया। स्टूडेंट काउंसिल ने सारी व्यवस्था की जिसके तहत स्वयं विद्यार्थियों ने शिक्षक शिक्षिकाओं के स्थान पर शिक्षक बन पढ़ाने के दायित्व का निर्वहन किया। इसके पश्चात उन्होंने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा और वरीय शिक्षक डॉक्टर आरके सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया।प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज को सही दिशा देने का एक साधन है। उन्होंने बच्चों को कहा कि आपके मार्गदर्शक, आपके आदर्श और आपके व्यक्तित्व निर्माण के असली शिल्पकार आपके शिक्षक ही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में सबसे पहले विद्यार्थियों ने मंत्र उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चों ने शिक्षक दिवस पर आधारित सुमधुर समूह गान की प्रस्तुति की। एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे एवं कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बूंद-बूंद, देशभक्ति से ओतप्रोत तथा राजस्थानी और अहम ब्रह्मस्मी नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति से बच्चों ने सबको आनंदित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-झामुमो जिला कमेटी का विस्तारी करण युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी की अध्यक्षता में की गई।
देवघर: आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को बैजनाथ बिहार होटल सभागार देवघर में पूर्व सूचना के आधार पर युवा मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर, युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड /नगर /महानगर के अध्यक्ष/ सचिव की उपस्थिति में जिला युवा कमेटी का विस्तारीकरण प्रखंड/ नगर/ महानगर /कमेटी की गठन के विषय को लेकर पूर्वाहन 11:00 एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ l जिला कमेटी का विस्तारीकरण निम्न कार्यक्रम प्रकार है:– *उपाध्यक्ष --वैभव चंद्रवंशी संगठन सचिव:- (1) संतोष दास (2) मोहम्मद अफरीदी (3) मोहम्मद शहाबुद्दीन राजा *सह सचिव:– 1. अनीश प्रताप 2. विनोद हेंब्रम 3. सोनू वर्णवाल *जिला सोशल मीडिया प्रभारी:– कुंदन राज सर्व समिति से कुल 51 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
प्रखंड सोनारायठाढी अध्यक्ष :–फिरोज अंसारी उपाध्यक्ष:– 1 साहुल बास्की 2 झालू रावत 3 अफरोज अंसारी सचिव:–गणेश शंकर विद्यार्थी कोषाध्यक्ष:– कृष्ण कुमार मंडल *प्रखंड सारवा अध्यक्ष:– पंकज राय उपाध्यक्ष:–अरुण यादव, अनिल हंसदा सचिव:–अफजल अंसारी शर्मा कोषाध्यक्ष: अजय शर्मा प्रखंड मधुपुर अध्यक्ष:–अख्तर हुसैन उपाध्यक्ष:–गुलाम मोहिबुल आजाद, बबलू ठाकुर, प्रदीप मरांडी सचिव:–अजीत दास कोषाध्यक्ष:–जहांगीर आलम मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष:– रोहित राव उपाध्यक्ष धनंजय रवानी , रोहित तुरी, नीरज यादव सचिव:–रंजीत यादव कोषाध्यक्ष:–अभियान मुर्मू * देवघर प्रखंड अध्यक्ष:–पंकज दास उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर पप्पू रवानी सचिव:–प्रदुमन रमानी कोषाध्यक्ष :–शशिकांत यादव
देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष :–विजय कुमार यादव उपाध्यक्ष:– निसार अंसारी, सुलेश कुमार दास, महेश्वर कुशवाहा सचिव:–चुनु लाल किस्कू कोषाध्यक्ष:– सुनील पुष्कर करो प्रखंड अध्यक्ष:– मुकेश रवानी उपाध्यक्ष खूबलाल किस्कू, युसूफ अंसारी ,विक्रम दास सचिव:– विशाल कुमार राय कोषाध्यक्ष : अभिषेक पाण्डेय मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष:– मकबूल फिदा उपाध्यक्ष :–महेश टुडू, शौकत अंसारी ,जावेद खान सचिव:–दिनेश प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष :–इश्तियाक अंसारी पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष:–बालेंद्र मुर्मू उपाध्यक्ष:– परवेज खान, बबलू यादव, सैफुल अंसारी सचिव: सुरजीत मंडल कोषाध्यक्ष:–बालकिशोर मुर्मू सारठ प्रखंड अध्यक्ष:– संदीप कुमार दास उपाध्यक्ष:–अब्दुल कादिर अंसारी, हरीश सोरेन प्रमोद कॉल सचिव:–विक्की भोक्ता कोषाध्यक्ष:– गौतम मंडल *नगर मधुपुर अध्यक्ष:– धीरज यादव उपाध्यक्ष:–राहुल कुमार मंडल अमर हेंब्रम ,संजय रजवार सचिन:– जियाउल रहमान कोषाध्यक्ष :–राहुल जायसवाल *महानगर देवघर अध्यक्ष :–नितिन राउत उपाध्यक्ष:–विक्रम राठौर विकास कापरी, अक्षय यादव सचिन:– पिंटू सिंह कोषाध्यक्ष:– दयाल चंद्रवंशी आज के कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा , जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा , तेजनारायण वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, राहुल सिंह , नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश मंडल, इमरान अंसारी, देवेंद्र मुर्मू, श्री सिंह, प्रभाकर नरोने, राजीव यादव, शालिग्राम मंडल, अजय यादव, विनोद वर्मा, प्रहलाद दास, भागीरथ गोस्वामी, महेंद्र यादव, लखेश्वर मुर्मू, विपिन यादव, शाकिर अंसारी, सत्येंद्र हाजरा, अब्दुल रहीम, अल्ताफ हुसैन, रविंद्र मंडल, पंकज दास, विशाल राय ,धीरज यादव, अख्तर हुसैन मकबूल अंसारी, मोहम्मद शकीर , प्रकाश पाण्डेय, हरेंद्र मंडल, श्रीकांत यादव, राजीव यादव, केदार दास,बबलू दास, जसवंत सिंह, सागर तुरी, सिकन्दर राउत सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे
देवघर- शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
देवघर:
शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया, जो की पूरे भारत देश में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के मायने अवर्णनीय हैं यह दिन विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को सम्मान देने एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्लवी राधाकृष्णन के जन्मदिवस को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन देश के विकास और समाज में शिक्षकों के योगदान के साथ ही अध्यापक पेशे की महानता उल्लेखित करने के लिए समर्पित है। गुरु शिष्य के बीच सम्मान एवं खुशी व्यक्त करने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है इस परंपरा को याद करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर भी 5 सितंबर को शिक्षा एवं प्रशिक्षण ज्ञान के शिक्षकों को सम्मानित किया, जिसमें संत मेरी की प्रधानाध्यापक कृष्टिणा मुर्मू, बिहारीलाल सराफ स्कूल के धीरेंद्र भारती, हिरना प्राथमिक स्कूल की अर्चना कुमारी,कोरियासा स्कूल की अपराजिता कुमारी , सराफ स्कूल के डा विजय शंकर सभी शिक्षक को सम्मानित किया गया साथ ही किडविज' प्ले स्कूल 'में ' टीचर्स डे ,आयोजित कर सभी शिक्षा पेशे से जुड़ी क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष ममता किरण संगीता कुमारी, नीलिमा सिन्हा आदि सदस्यों को अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा एवं क्लब सद्स्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सदस्यों सरिता अग्रवाल, बेबी रोमा, नमीता भगत, सुषमा रानी, अर्चना भगत,रंजना मुंद्रा, मिनी दास आदि का पूर्ण सहयोग रहा धन्यवाद मीडिया प्रभारी -बेबी रोमा
देवघर- केशरवानी समाज के द्वारा महर्षि कश्यप मुनि की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान से की गई।
देवघर:
महर्षि कश्यप मुनि की जयंती समारोह बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के नेतृत्व में केसरवानी समाज के द्वारा  केसरवानी आश्रम श्यामगंज रोड देवघर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सबसे पहले महर्षि कश्यप मुनि की पूजा पूरे विधि विधान से की गई सभा के संचालक लोक नाथ केशरी यजमान बने और पूरे विधि पूर्वक पूजा की पूजा में अनेक प्रसाद का भोग लगाया गया 56 भोग का प्रसाद भी लगाया गया पूजा के बाद जागरण का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें भजन गायक संतोष केशरी ने सबसे पहले गणेश वंदना से शुरुआत की समाज के कलाकार गौरव केशरी रुद्रनाथ केशरी राजू केशरी ने अपनी अपनी प्रसुति दे कर सभी का मन मोह लिया उसके बाद पल्लवी झा द्वारा एक से एक भजन गाया गया जिसमें महिलाएं बड़े छोटे सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ॐ मिश्रा ने भी भजन गा कर सभी को खूब झुमाया ढोल पर अमित ने भी लोगो को खूब झुमाया उनका साथ राम बिहारी मुकेश कुमार और उनके सहयोगियों ने पूरा दिया कार्यक्रम में वैश्य सभा महिला सभा तरूण सभा सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी महामंत्री रितेश केशरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केशरी लोक नाथ केशरी अनिल केशरी अजित केशरी गौरी शंकर केशरी डोली केशरी विक्रम केशरी मनीष केशरी राजकुमार केशरी राजू केशरी बंधा रूपेश केशरी मुकेश केशरी राजू केशरी नित्यानंद केशरी सुभाष केशरी मनोज केशरी आतिश केशरी राजीव केशरी मनी केशरी पिंटू केशरी अमित केशरी संतोष केशरी बासुकी केशरी महिला सभा नीतू केशरी सोनी केशरी श्वेता केशरी ज्योति केशरी पूजा केशरी आशा देवी उर्मिला देवी पूरी टीम तरुण सभा सोनू केशरी राहुल केशरी गौरव केशरी पूरी टीम गजेंद्र केशरी मणिशंकर केशरी हनुमान केशरी राजकुमार केशरी मदन केशरी दिलीप केशरी डॉ हर्ष केशरी संतोष केशरी चंदू केशरी छोटू केशरी इत्यादि सैकड़ों समाज के महिलाएं पुरुष कार्यक्रम में मौजूद थे।
देवघर- के समाजसेवी सुनील खवाड़े ने मल्हारा हाई स्कूल के करीब 350 बच्चों के संग देखा जादूगर सिकंदर का जादू।
देवघर: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने भारत के पुराने खेल जादू की संस्कृति को बचाने के लिए एक अहम पहल किया।और 4 शो को पूरा खेल संघ,विभिन्न सेवा संस्थान के सदस्यों और मल्हारा माहेशमारा हाइ स्कूल के बच्चों के लिए बुक कर लिया है जिसके तहत मंगलवार को मल्हारा ,सोमवार को माहेशमारा हाइ स्कूल के बच्चे और मंगलवार को खेल संघ के बच्चों और सदस्यों के लिए बुक किया गया है ।। डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि संस्कृति को बचाना हर भारतीय का फर्ज होना चाहिए।।इस लिए सभी को देखना चाहिए और टिकट खरीद कर देखना चाहिए।। डॉ सुनील खवाड़े ने बच्चों के साथ पूरा जादू का खेल को देखा इस दौरान बच्चों ने जादूगर सिकंदर के एक से बढ़ कर एक जादू के खेल का आनंद उठाया डॉक्टर सुनील खवाड़े द्वार बच्चों के लिए जलपान का भी व्यवस्था किया गया था।।इस दौरान देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा,नवीन शर्मा,दीपक दुबे,टिंकू खवाड़े,रोहित,ब्रह्मदेव,सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।।
देवघर- ऊपर बिलासी पूजा समिति का कार्यालय का हुआ उद्घाटन, संथाल परगना में सबसे भव्य और अनोखा होगा पंडाल : सुनील खवाड़े।
देवघर: ऊपर बिलासी पूजा समिति (रजिस्टर्ड ) का कार्यालय का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक सुनील खवाड़े ने फीता काट कर किया , उद्घाटन के बाद समिति के सदस्यों की बैठक हुई, बैठक के बाद खवाड़े से जानकारी दी पिछले वर्ष के भांति इस बार भी समिति भव्य पूजा करने जा रही है और कुछ अलग पंडाल देखने को मिलेगा इस बार पंडाल का स्वरूप राजस्थान का राजदरबार बनेगा। जिसमें हाथी ,घोड़ा , पालकी और बहुत कुछ होने वाला है *पूजा समिति की कुल बजट लगभग 1 करोड़ 18 लाख का है* 4 पूजा को पंडाल का उद्घाटन होगा वही रोजाना प्रसाद का वितरण पंडाल से किया जाएगा। यहां सुरक्षा की व्यवस्था में 28 गार्ड और चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगा रहेगा। बच्चों के लिए झूला इत्यादि और पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगा , सेल्फी जोन भी निर्धारित रहेगा जहां पंडाल का वीडियो फोटो कर सकेंगे, वही बुजुर्गों के बैठने के लिए लाउंज बनाया जाएगा जगह जगह बड़े बड़े स्क्रीन लगाए जायेंगे ताकि श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। वही विसर्जन 3 अक्टूबर धूम धाम से किया जाएगा , उद्घाटन के दौरान रामेश्वर चक्रवर्ती, आजाद पाठक, अमियांशु दत्त द्वारी, शेष नाथ झा, प्रेमनाथ खवाड़े, मुकेश टोनी , अर्णव बोस, बाबन चक्रवर्ती, मनोज खवाड़े, राजू झा, अनुज चंदन, कौशल सिंह, गौरव, अमित जजवाड़े, बिट्टू, नवीन शर्मा, आशीष झा , प्रकाश भारद्वाज, उमेश मिश्रा , संतोष कुमार, राजकुमार, मन्नू , बापी इत्यादि मौजूद थे। मुख्य संरक्षक : डॉ सुनील खवाड़े संरक्षक : कालीनाथ खवाड़े, रामेश्वर चक्रवर्ती अध्यक्ष : संजयानन्द झा महासचिव : अपूर्वा नंद झा कोषाध्यक्ष : शेष नाथ झा एवं मुकेश टोनी मुख्य पुजारी : अमियांशु दत्त द्वारी
देवघर- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा यादव का परिसदन में स्वागत किया।
देवघर: में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्य समिति बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा यादव देवघर  परिसदन पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने में भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज सिंह भदोरिया, पप्पू यादव, विजया सिंह, संध्या कुमारी, मदन यादव, आदि मौके पर उपस्थित थे।